jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून के बालावाला में आएगा बिजनेस का भूचाल! आईटी पार्क बनाने की तैयारी तेज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून के बालावाला में आएगा बिजनेस का भूचाल! आईटी पार्क बनाने की तैयारी तेज
उत्तराखंडराज्य

देहरादून के बालावाला में आएगा बिजनेस का भूचाल! आईटी पार्क बनाने की तैयारी तेज

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 26, 2026 7:34 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: करीब तीन दशक से बंद पड़ी बालावाला की घोड़ा फैक्ट्री की जमीन का इस्तेमाल अब औद्योगिक विकास के लिए करने की तैयारी है. राज्य सरकार इस जमीन पर आईटी पार्क या बिजनेस पार्क विकसित करना चाहती है. इसके लिए बंगाल इम्युनिटी लिमिटेड की करीब 35.7 एकड़ जमीन राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

योजना को मंजूरी मिलने का इंतजार: योजना को मंजूरी मिलने पर देहरादून में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र भेजकर भूमि हस्तांतरण का अनुरोध किया है. प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री ने संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके बाद औषध विभाग में इस मामले को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई है.

अनुपयोगी जमीन के इस्तेमाल पर जोर: बालावाला स्थित यह औद्योगिक इकाई लंबे समय से बंद है. कंपनी की वित्तीय देनदारियों और दिवालिया प्रक्रिया के कारण जमीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है. अब सरकार इस परिसंपत्ति को औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावना तलाश रही है.

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा लाभ: प्रस्तावित आईटी पार्क या बिजनेस पार्क में किस तरह की गतिविधियां विकसित होंगी और कितनी कंपनियों को जगह मिलेगी, यह योजना के अंतिम स्वरूप और स्वीकृति पर निर्भर करेगा. हालांकि, सरकार का मानना है कि परियोजना के धरातल पर उतरने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर बन सकते हैं.

कनेक्टिविटी सुधारने की भी तैयारी: प्रस्तावित पार्क तक पहुंच आसान बनाने के लिए सड़क संपर्क सुधारने की योजना पर भी काम किया जा रहा है. उद्योग विभाग के अनुसार सोंग नदी पर प्रस्तावित लच्छीवाला-थानो फोरलेन एलिवेटेड मार्ग को इस जमीन से जोड़ने का प्रस्ताव है. इसके सर्वे और डीपीआर संबंधी कार्यों के लिए शुरुआती चरण में एक करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे संपर्क की संभावना तलाशी जा रही है.

बिजनेस पार्क विकसित करने की योजना: इस पहल का उद्देश्य बंद पड़ी परिसंपत्ति का उपयोग कर निवेश को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित करना है. हालांकि फिलहाल जमीन हस्तांतरण और परियोजना की मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़नी है. ऐसे में बालावाला की इस जमीन पर आईटी या बिजनेस पार्क विकसित होने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अभी अगला कदम केंद्र की स्वीकृति और भूमि हस्तांतरण होगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ​पूर्णिमा की चाँदनी रात में सेक्टर 105 केंद्रीय पार्क का अलौकिक सौंदर्य
    Next Article उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा की बूथ मजबूत करने की कवायद, आयोजित करेगी ‘त्रिदेव सम्मेलन’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बुलंदशहर हाईवे
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    एमएलसी के भतीजे सहित तीन की मौत, बुलंदशहर हाईवे पर भीषण कार हादसा

    मेरठ : जिले के गुलावठी इलाके में बुलंदशहर हाईवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद फिर दूसरी…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी सरकार का रक्षाबंधन स्पेशल तोहफा, महिलाओं के लिए दो दिन निश्शुल्क बस सेवा

    देहरादून। प्रदेश की धामी सरकार ने रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश की महिलाएं 28 और…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस का बड़ा कदम: हर जिले में बनेगा पार्टी का अपना स्थायी कार्यालय

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले कांग्रेस ने संगठन को जमीन पर मजबूत करने के…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में भारत गौरव पुरस्कार-2026 समारोह, राज्यपाल ने 22 हस्तियों को किया सम्मानित

    देहरादून। किसी व्यक्ति की उपलब्धि केवल उसकी व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं होती। जब किसी की प्रतिभा समाज में सकारात्मक परिवर्तन…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून के बालावाला में आएगा बिजनेस का भूचाल! आईटी पार्क बनाने की तैयारी तेज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password