jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा की बूथ मजबूत करने की कवायद, आयोजित करेगी ‘त्रिदेव सम्मेलन’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा की बूथ मजबूत करने की कवायद, आयोजित करेगी ‘त्रिदेव सम्मेलन’
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा की बूथ मजबूत करने की कवायद, आयोजित करेगी ‘त्रिदेव सम्मेलन’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 26, 2026 7:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अब तैयारियों को धार देने के लिए प्रत्येक बूथ पर त्रिदेव सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इन सम्मेलनों के जरिये बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व तीसरे प्रमुख बूथ पदाधिकारी को चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पार्टी का जोर बूथ स्तर पर ऐसी टीम तैयार करने पर है, जो संगठन के कार्यक्रमों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचाने के साथ ही जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखे। भाजपा की चुनावी रणनीति में बूथ को सबसे महत्वपूर्ण इकाई माना जाता है।

इसी आधार पर पार्टी अब प्रत्येक बूथ की संगठनात्मक स्थिति का आकलन करने, पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और कमजोर कड़ियों को दुरुस्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

त्रिदेव सम्मेलनों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, मतदाता सूची की समीक्षा, नए मतदाताओं से संपर्क और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसे विषयों को प्राथमिकता दिए जाने की तैयारी है।

साथ ही पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के प्रति कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। सम्मेलनों का उद्देश्य केवल चुनावी सक्रियता बढ़ाना नहीं, बल्कि बूथ पर संगठन का नियमित संपर्क तंत्र मजबूत करना है।

भाजपा चाहती है कि प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदार पदाधिकारियों की टीम तैयार रहे व मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद बना रहे। इसके लिए बूथवार संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों के अनुरूप सक्रिय करने की रणनीति अपनाई जाएगी।

उत्तराखंड में भाजपा पहले भी बूथ केंद्रित रणनीति के जरिए चुनावी तैयारियों को धार देती रही है। वर्ष 2019 में पार्टी ने त्रिशक्ति सम्मेलनों के माध्यम से बूथ पदाधिकारियों को एकजुट कर चुनावी अभियान में उनकी भूमिका को मजबूत किया था।

अब त्रिदेव सम्मेलन की प्रस्तावित कवायद को इसी रणनीति को नए सिरे से सक्रिय करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी चाहती है कि चुनावी अभियान से पहले बूथ स्तर पर जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण हो जाए और संगठन पूरी ताकत से मैदान में उतरने के लिए तैयार रहे।

‘त्रिदेव सम्मेलन के माध्यम से यह प्रयास किया जाएगा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार हो, कार्यकर्ता जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहें। संगठन की विचारधारा व सरकार के कार्य प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचें।’

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून के बालावाला में आएगा बिजनेस का भूचाल! आईटी पार्क बनाने की तैयारी तेज
    Next Article आवश्यक सूचना | सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    युवाओं को पर्यटन में स्वरोजगार का मौका, सरकार दे रही 33 लाख तक की सब्सिडी

    नैनीताल। Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Scheme :  वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, हरक सिंह रावत ने फहराया तिरंगा

    देहरादून: आज 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देशभर में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मिशन-2027 की तैयारी तेज, धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा- घर-घर पहुंचकर मांगें समर्थन

    हल्द्वानी। मिशन-2027 के लिए भाजपा ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, 10 जनपथ पर राहुल गांधी से की मुलाकात

    चंडीगढ़। किसी शायर ने लिखा है...। कोई तो मजबूरियां रही होगी कोई यूं ही बेवफा नहीं होता.... कुछ ऐसा ही…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा की बूथ मजबूत करने की कवायद, आयोजित करेगी ‘त्रिदेव सम्मेलन’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password