jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चुनावी मोर्चे पर उतरेंगे दायित्वधारी, हर मंडल की मिलेगी जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चुनावी मोर्चे पर उतरेंगे दायित्वधारी, हर मंडल की मिलेगी जिम्मेदारी
उत्तराखंडराज्य

चुनावी मोर्चे पर उतरेंगे दायित्वधारी, हर मंडल की मिलेगी जिम्मेदारी

News Desk
Last updated: August 3, 2026 10:02 am
News Desk
Share
SHARE

प्रदेश में विभिन्न बोर्डों व निगमों में नियुक्त दायित्वधारियों को आगामी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। सभी दायित्वधारियों को एक-एक संगठनात्मक मंडल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दायित्वधारी सरकार व जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने दायित्वधारियों से जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

रविवार को सीएम कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री धामी ने दायित्वधारियों के साथ संवाद कर राज्य के विकास, जनकल्याण व जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। सीएम ने कहा, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सभी दायित्वधारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ निरंतर संवाद व समन्वय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों व समस्याओं को संबंधित विभागों और शासन के संज्ञान में लाकर उनके त्वरित समाधान के प्रयास किए जाएं। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का संकल्प है कि विकास व जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस लक्ष्य की प्राप्ति में दायित्वधारियों की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी दायित्वधारियों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। उन्होंने दायित्वधारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया। कहा कि आगामी दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए दायित्वधारियों की अलग-अलग मंडलों में जिम्मेदारी तय की जाएंगी। सभी दायित्वधारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में संगठन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक प्रभावी माध्यम है। सभी दायित्वधारी सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बनाते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

जीत की हैट्रिक के लिए दायित्वधारी भी सजाएंगे फील्डिंग

आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए दायित्वधारी भी फील्डिंग सजाएंगे। दायित्वधारी कार्यालयों में बैठने के बजाय सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने व समन्वय बनाने के लिए जमीनी स्तर काम करेंगे। प्रदेश सरकार ने विभिन्न आयोगों, निगमाें, प्राधिकरणों व बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सलाहकार के पदों पर लगभग 100 से अधिक दायित्वधारी नामित किए हैं। भाजपा संगठन की ओर से दायित्वधारियों को चुनावी मोर्चे पर उतारने की रणनीति बनाई गई है। अब ये लगभग सभी कार्यक्रमों में भूमिका निभाएंगे। आने वाले समय में पार्टी की ओर से प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा के साथ रक्षाबंधन पर कार्यक्रम होंगे। इसमें दायित्वधारियों की भागीदारी तय की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सावन के पावन अवसर सीएम योगी ने लिखी पाती, जल संरक्षण, प्रकृति और सामाजिक सहभागिता का किया आह्वान
    Next Article कुमाऊं में खुलेगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, किच्छा का प्रस्ताव केंद्र के पास
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्ली

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार 📍 स्थान: नई दिल्ली📅 तारीख: 7 जून 2025 दिल्ली…

    2 Min Read
    BJ मेडिकल कॉलेज
    गुजरात

    भीषण तबाही का मंजर! अहमदाबाद BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में विमान हादसा

    0 Min Read
    पंजाबराज्य

    मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग, पंजाब के मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

    पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र…

    7 Min Read
    गणेश जोशी
    उत्तराखंडराज्य

    कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

    काशीपुर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चुनावी मोर्चे पर उतरेंगे दायित्वधारी, हर मंडल की मिलेगी जिम्मेदारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password