jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कुमाऊं में खुलेगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, किच्छा का प्रस्ताव केंद्र के पास
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुमाऊं में खुलेगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, किच्छा का प्रस्ताव केंद्र के पास
उत्तराखंडराज्य

कुमाऊं में खुलेगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, किच्छा का प्रस्ताव केंद्र के पास

News Desk
Last updated: August 3, 2026 10:10 am
News Desk
Share
SHARE

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान अब कुमाऊं में खोलने की तैयारी है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आयुष मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर संस्थान को ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की है।

Contents
About The AuthorNews Desk

बैठक में मुख्य सचिव ने उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) की स्थापना के लिए मजबूती से पक्ष रखा। उन्होंने आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटचा को राज्य सरकार की ओर से संस्थान की स्थापना के लिए सभी आवश्यक तैयारियों व उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देने के साथ राज्य के प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की समृद्ध परंपरा वाला राज्य है। ऋषिकेश विश्व की योग राजधानी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। राज्य में आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा का मजबूत आधार मौजूद है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संस्थान की स्थापना के लिए ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में 50 एकड़ जमीन चिन्हित कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यह जमीन सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप और विवाद रहित है।

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रस्तावित स्थल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्क सुविधाओं से युक्त है। साथ ही निकट भविष्य में विकसित होने वाले एम्स सैटेलाइट सेंटर के समीप स्थित होने के कारण यह क्षेत्र समेकित चिकित्सा के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होने की व्यापक संभावनाएं रखता है। बता दें कि पहले हरिद्वार स्थित गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज को उच्चीकृत कर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने का प्रस्ताव था, जिसे आयुष मंत्रालय ने स्वीकार नहीं किया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article चुनावी मोर्चे पर उतरेंगे दायित्वधारी, हर मंडल की मिलेगी जिम्मेदारी
    Next Article ठावड़ा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 24 से 27 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नई नवाचार नीति को मंजूरी, 2 करोड़ का स्टार्टअप फंड घोषित

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई राज्य…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में जाम से राहत की कवायद, लालकुआं-जीटी रोड पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

     गाजियाबाद। अतिव्यस्त लालकुआं चौराहे और जीटी रोड पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी का ग्रीन विजन: स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों को बढ़ावा, 6 वाहन स्वामियों को मिला लाभ

    देहरादून: उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 के तहत 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि वितरित…

    7 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    भाजपा का मिशन 2027: यूपी के सभी 6 क्षेत्रों की नई टीमों का ऐलान, 300 से ज्यादा नेता शामिल

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को यूपी में सभी छह क्षेत्रीय टीमों का ऐलान कर दिया। गोरखपुर क्षेत्र की…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कुमाऊं में खुलेगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, किच्छा का प्रस्ताव केंद्र के पास
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password