jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में इको टूरिज्म को पंख: 30 से अधिक योजनाओं की डीपीआर के लिए वन विभाग ने मांगी पर्यटन विभाग की मदद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में इको टूरिज्म को पंख: 30 से अधिक योजनाओं की डीपीआर के लिए वन विभाग ने मांगी पर्यटन विभाग की मदद
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में इको टूरिज्म को पंख: 30 से अधिक योजनाओं की डीपीआर के लिए वन विभाग ने मांगी पर्यटन विभाग की मदद

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 10, 2026 7:13 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में इको टूरिज्म की 30 से अधिक प्रस्तावित योजनाओं की डीपीआर तैयार करने के लिए वन विभाग ने पर्यटन विभाग से मदद मांगी है. सीसीएफ इको टूरिज्म ने पर्यटन सचिव को पत्र लिखकर विभाग के सूचीबद्ध कंसल्टेंट की सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. दरअसल बजट की कमी के चलते डीपीआर तैयार करना विभागों के लिए चुनौती रहता है. ऐसे में सहमति मिलने पर वन विभाग को बिना अतिरिक्त खर्च डीपीआर तैयार कराने में मदद मिलेगी.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उत्तराखंड में इको टूरिज्म की संभावनाओं को विकसित करने के लिए वन विभाग ने अब पर्यटन विभाग का सहयोग मांगा है. वन विभाग के इको टूरिज्म विंग ने प्रदेश में 30 से अधिक योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है, लेकिन इन योजनाओं को धरातल पर उतारने से पहले विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करना बड़ी चुनौती है. इसके लिए मुख्य वन संरक्षक सीसीएफ इको टूरिज्म ने पर्यटन सचिव को पत्र लिखकर विभाग के सूचीबद्ध कंसल्टेंट की सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

दरअसल वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म के पास प्रदेश के विभिन्न वन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं. वन क्षेत्रों में प्रकृति पर्यटन, जंगल सफारी, नेचर ट्रेल, बर्ड वॉचिंग और स्थानीय स्तर पर पर्यटन आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं. इको टूरिज्म विंग इस दिशा में 30 से ज्यादा योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर चुका है.

हालांकि इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार या राज्य सरकार के स्तर से बजट उपलब्ध होने पर विस्तृत डीपीआर की आवश्यकता होगी. ऐसे में बजट की व्यवस्था होने के बाद डीपीआर तैयार कराने में समय न लगे, इसके लिए वन विभाग पहले से ही तैयारी करना चाहता है. इसी मकसद से पर्यटन विभाग के कंसल्टेंट की सेवाएं लेने का प्रस्ताव रखा गया है.खास बात यह है कि वन विभाग के इको टूरिज्म विंग के सामने पर्याप्त बजट का अभाव भी एक बड़ी चुनौती है. सीमित संसाधनों के चलते कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरुआती स्तर से आगे बढ़ाना मुश्किल होता है.

पर्यटन सचिव को पत्र लिखा जा चुका है और अब उनके जवाब का इंतजार है. उम्मीद है कि पर्यटन विभाग वन विभाग के इको टूरिज्म को मदद देगा और इसके बाद विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
-पीके पात्रो, CCF इको टूरिज्म

ऐसे में पर्यटन विभाग के सहयोग से डीपीआर तैयार कराने की सुविधा मिलती है तो वन विभाग पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा.अब पर्यटन विभाग की सहमति पर इस प्रस्ताव का भविष्य निर्भर करेगा. यदि सहमति मिलती है तो इको टूरिज्म की प्रस्तावित योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति के लिए समय पर प्रस्तुत करने का रास्ता आसान हो सकता है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े
    Next Article उत्तराखंड स्थापना दिवस 2026: सीएम धामी ने गैरसैंण से की 13 बड़ी घोषणाएं; आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-19, नोएडा में श्रद्धा और भक्ति का भव्य आयोजन

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-19, नोएडा में श्रद्धा और भक्ति का भव्य आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    3 Min Read
    कांवड़ यात्रा 2025
    उत्तराखंड

    कांवड़ यात्रा 2025: उत्तराखंड सरकार का सख्त आदेश – खाद्य दुकानों पर लाइसेंस और पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य

    कांवड़ यात्रा 2025: उत्तराखंड सरकार का सख्त आदेश – खाद्य दुकानों पर लाइसेंस और पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य 📍…

    3 Min Read
    अलीगढ़
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अलीगढ़ में SDM की गाड़ी से बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को मारी टक्कर; 4 घायल

    अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. कार एसडीएम की थी. जिस ई-रिक्शा को…

    2 Min Read
    दिल्ली
    दिल्ली

    दिल्ली में बम धमकी से दहशत: 3 दिन में 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी

    दिल्ली में बम धमकी से दहशत: 3 दिन में 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में इको टूरिज्म को पंख: 30 से अधिक योजनाओं की डीपीआर के लिए वन विभाग ने मांगी पर्यटन विभाग की मदद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password