jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 10, 2026 7:05 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देश भर में जहां विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगाते हुए एसआईआर (SIR) पर सवाल उठा रहा है वहीं यूपी में एक अलग ही विवाद खड़ा हो गया है। यहां सीएम योगी लगातार चिंता जता रहे हैं कि यूपी एसआईआर से वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में हिंदू मतदाता घट गए हैं। हाल में इसे लेकर सीएम योगी का बयान सामने आने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाया था। चूंकि चुनाव आयोग ने एसआईआर का कोई जातीय या धर्मवार आंकड़ा जारी नहीं किया है इसलिए अखिलेश यादव ने यह सवाल पूछा था कि योगी आदित्यनाथ को यह डेटा कैसे मिला। सीएम योगी ने इसके जवाब में कहा कि है एसआईआर के पहले और बाद की मतदाता सूची सबके पास है। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव यूपी में एसआईआर वापस लेने की मांग नहीं करेंगे। वह इसलिए मांग नहीं करेंगे क्योंकि यूपी के अंदर एसआईआर के पहले जितने मतदाता थे एसआईआर के बाद मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

आज तक चैनल के कार्यक्रम पंचायत में सीएम योगी ने कहा कि जो लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। इसके दो पहलू हैं। एक-चुनाव जीत गए तो उनका पुरुषार्थ, हार गए तो ईवीएम दोषी है। पहली बार ईवीएम को दोषी ठहराया, दूसरी बार एसआईआर को दोषी ठहराया। बिहार में वोट चोरी, वोट अधिकार यात्रा निकाली गई है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रकार का प्रोपेगेंडा करके माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ये जो प्रोपेगेंडा है वास्तव में यह सच्चाई नहीं है। यूपी की सच्चाई क्या है? अखिलेश यादव से कहिए न कि एसआईआर वापस लेने की मांग करें। वह मांग नहीं करेंगे इसलिए नहीं करेंगे कि यूपी के अंदर एसआईआर के पहले मुस्लिम मतदाताओं की जितनी संख्या थी उसमें 1.65 प्रतिशत की वृद्धि हो गई और हिंदू मतदाताओं की स्थिति मैंने बताई है कि वे घट गए हैं।

चुनाव आयोग को दिया है मेमोरेंडम

सीएम योगी ने कहा कि इसी वजह से चुनाव आयोग को हम लोगों ने मेमोरेंडम दिया है कि आखिर ये किन कारणों से हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि मैं उन हिंदू मतदाताओं की बात कर रहा हूं जिनके नाम उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में हैं। लेकिन भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में उनके नाम नहीं हैं। ये गायब कैसे हुए हैं, कौन इसके पीछे था?

योगी का हिसाब

यूपी विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ वोटरों के नाम कैसे कटे हैं इसका ब्योरा देते हुए सीएम योगी ने कहा कि 66 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनका नाम यूपी की पंचायत मतदाता सूची में तो है लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं है। 55 लाख वे हिंदू मतदाता हैं जो शासन की लाभकारी योजनाएं प्राप्त कर रहे हैं लेकिन मतदाता सूची से उनके नाम गायब हैं। 18 और 19 साल के ऐसे साढ़े 4 लाख मतदाता है जिनके नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। आपके शासन में ऐसा कैसे हो गया? इस सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि इसमें शासन का हस्तक्षेप नहीं होता है। भारत निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। इसी की हमने अपील की है कि ये प्रमाण है। इनके नाम जुड़वाइए मतदाता सूची में।

एसआईआर को जरूरी भी बताया

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में एसआईआर इसलिए जरूरी था कि मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकें। 46 लाख ऐसे मतदाता थे जो मृतक हो चुके थे। लेकिन उनके अलावा बाकी मतदाताओं के नाम तो होने चाहिए। उनमें हिंदुओं को वंचित करेंगे और जो विदेशी घुसपैठिए हैं खासतौर पर बांग्लोदशी और पाकिस्तानी घुसपैठिए हैं, उनके नाम बाहर होने चाहिए। वे लोग उल्टी पैरवी कर रहे हैं। कह रहे हैं कि हिंदुओं के नाम नहीं चढने चाहिए लेकिन बांग्लादेशी और पाकिस्तानियों घुसपैठियों के नाम चढ़ने चाहिए। हम लोग इसी का विरोध कर रहे हैं। हम कह रहे हैं कि घुसपैठियों के नाम हटाइए लेकिन जो हिंदू मतदाता यहां के हैं उनके नाम मतदाता सूची में होने चाहिए। यदि पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट और लाभार्थियों की लिस्ट में उनके नाम हैं और पहले मतदाता सूची में भी थे तो अब वोटर लिस्ट में उनके नाम क्यों नहीं होंगे?

80-20 का होगा चुनाव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाला चुनाव 80-20 का होगा। प्रदेश की बहुसंख्यक आबादी सुरक्षा, समृद्धि और सुशासन के लिए पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है लेकिन एक तबका ऐसा भी है जो सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए उपद्रव के मौके ढूंढता है। इसी वजह से हमने उस 20 प्रतिशत को साइड में किया है। 80 फीसदी वोटर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि को लेकर भाजपा और एनडीए को अपना समर्थन देंगे। जिन्हें ये मुद्दे पसंद नहीं है। जिन्हें दंगाई, अराजकता, कर्फ्यू, गुंडागर्दी, माफिया पसंद हैं ऐसे लोग बीजेपी और एनडीए के विरुद्ध जाएंगे। इसीलिए मैंने कहा है कि यह 80 और 20 का चुनाव होगा। 80 फीसदी हमारे साथ और 20 फीसदी हमारे विरोध में खड़े होंगे। लोकतंत्र का यह तकाजा है कि हम किसी को बाध्य नहीं कर सकते।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी में सीटों को लेकर NDA में हलचल, संजय निषाद ने BJP अध्यक्ष के सामने रखी ये मांग
    Next Article उत्तराखंड में इको टूरिज्म को पंख: 30 से अधिक योजनाओं की डीपीआर के लिए वन विभाग ने मांगी पर्यटन विभाग की मदद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा मॉडल से प्रेरित: CM सैनी ने पंजाब में किसानों, युवाओं और श्रमिकों के लिए की उपलब्धियों की घोषणा

    चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा): पड़ोसी राज्य पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल अभी से बनता हुआ दिखाई…

    14 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद

    लखनऊ। पिछले कई चुनावों से कमजोर प्रदर्शन कर रही बसपा को अगले विधान सभा चुनाव में सफलता का स्वाद चखाने के…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद, 19 किमी पैदल पहुंच रहे श्रद्धालु

    चमोली: उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्टूबर को शीतकाल के लिए…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    लखवाड़ परियोजना 2031 तक हर हाल में पूरी करें: मुख्य सचिव

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password