jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: रिश्ता तय करने जा रहे परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: रिश्ता तय करने जा रहे परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल
उत्तराखंडराज्य

रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: रिश्ता तय करने जा रहे परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 28, 2026 6:27 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में रिश्ता लेकर घर से निकले एक परिवार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है. हुआ यूं कि रविवार की देर शाम तिथौला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयंकर था कि कार की टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में एक ही परिवार के दो युवकों और एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोग: जानकारी के मुताबिक, रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा स्थित मिलापनगर निवासी अरशद पुत्र रईस (उम्र 30 वर्ष) और दिलशाद पुत्र अय्यूब (उम्र 30 वर्ष) अपने परिवार के साथ लक्सर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में एक ही परिवार के 13 लोग सवार थे.

जैसे ही ई-रिक्शा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तिथौला गांव के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी के साथ चीख-पुकार मच गई. वहीं, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े.

दो युवक की मौत, बच्चे की भी मौत: लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला. उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया. जहां पर अस्पताल के डॉक्टरों ने अरशद और दिलशाद को मृत घोषित कर दिया. हालांकि, बताया ये भी जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय उमर ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया.

हादसे में 10 लोग घायल, 6 लोग हायर सेंटर रेफर: वहीं, एक साथ तीन मौतों की खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. हादसे में खतीजा, रिहाना, अमरिया, इनायत, आयत और अरहम समेत 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, गंभीर रूप से घायल छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है.

कार चालक फरार: अन्य घायलों का उपचार रुड़की सिविल अस्पताल में चल रहा है. पुलिस की मानें तो दुर्घटना में शामिल कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. फिलहाल,. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

“ई-रिक्शा में सवार परिवार अपनी बेटी का रिश्ता लेकर लक्सर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई है.“- महेश चंद, उपनिरीक्षक, कोतवाली मंगलौर

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article संवैधानिक संस्थाओं पर हमला भारत के जनादेश का अपमान, राहुल गांधी पर सीएम धामी का तीखा पलटवार
    Next Article उत्तराखंड में आफत की बारिश: खटीमा अस्पताल बना ‘तालाब’, नैनीताल में गिरा पेड़ तो यमुनोत्री में बिजली गुल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    साहिबाबाद में बंद फ्लैट में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

    साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैशाली स्थित ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह करीब पौने चार बजे एक बंद फ्लैट में…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी

    गदरपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय गदरपुर-रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन,…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल पर CM मान सख्त, बोले- हड़ताल खत्म होगी तभी होगी बातचीत

    पंजाब में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी DA समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर उतर आए हैं. जिससे…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में खुलेंगी नई ट्रैकिंग चोटियां, अक्टूबर तक तैयार होंगी नौ इको-टूरिज्म साइटें

    देहरादून। उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: रिश्ता तय करने जा रहे परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password