jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में आफत की बारिश: खटीमा अस्पताल बना ‘तालाब’, नैनीताल में गिरा पेड़ तो यमुनोत्री में बिजली गुल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में आफत की बारिश: खटीमा अस्पताल बना ‘तालाब’, नैनीताल में गिरा पेड़ तो यमुनोत्री में बिजली गुल
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में आफत की बारिश: खटीमा अस्पताल बना ‘तालाब’, नैनीताल में गिरा पेड़ तो यमुनोत्री में बिजली गुल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 28, 2026 6:35 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

खटीमा: बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है. जिससे लोग परेशान हो गए हैं. खटीमा उप जिला चिकित्सालय का मुख्य मार्ग और अस्पताल परिसर बारिश के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया है. जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के चलते मरीजों और तीमारदारों को पानी के बीच से अस्पताल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग कई बार मांग उठा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं होने से हर बरसात में उप जिला अस्पताल जलभराव की समस्या से जूझता नजर आता है. वहीं, ईटीवी भारत ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. जहां जलभराव के बीच से ही मरीज और तीमारदार गुजरते दिखे.

अस्पताल परिसर में जलभराव: खटीमा उप जिला अस्पताल में लगातार बारिश की वजह से मुख्य राजमार्ग से अस्पताल को जाने वाली सड़क जलमग्न हो गई है. जबकि, अस्पताल परिसर भी पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. निकासी की व्यवस्था ना होने से अस्पताल के रास्ते एवं परिसर में पानी भरा हुआ है. जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज, तीमारदारों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

अस्पताल स्टाफ एवं स्थानीय लोगों को भी अस्पताल मार्ग पर जल भराव से परेशानी उठानी पड़ रही है. लंबे समय से उप जिला अस्पताल इलाके में पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था ना होने के चलते बरसात के सीजन में जलमग्न होना, इसकी नियति बन गई है, लेकिन शासन प्रशासन की ओर से इस समस्या के निदान को लेकर अभी तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं.

इसके अलावा खटीमा के कई अन्य निचले इलाकों में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. हालांकि, तीसरे दिन बरसात के रुकने से आमजन ने राहत की सांस ली है. फिलहाल, आसमान में बादल छाए हुए हैं. जिससे रात के समय फिर बरसात होने की संभावनाएं बनी हुई है.

नैनीताल में पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त: नैनीताल जिले के चोरगलिया में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए. जहां लाखनमंडी क्षेत्र में आम का पेड़ अचानक दो मकानों पर जा गिरा, जिससे घरों में रखा सामान और एक बाइक पेड़ के नीचे दब गई. हादसे में दो लोगों को चोटें आईं. सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान चलाकर मकानों के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

बताया जा रहा है कि दूसरा मकान मुकेश राम का है. यहां भी पेड़ गिरने से मकान को नुकसान पहुंचा. हादसे के दौरान मुकेश राम के पिता हरीश राम के हाथ में चोट आई. जबकि, उनकी 18 वर्षीय बेटी को भी गुम चोटें आई हैं. पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

यमुनोत्री घाटी में बारिश से भूधंसाव, विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली रही गुल: उत्तरकाशी के यमुनोत्री घाटी में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को रानाचट्टी के पास भू-धंसाव हो गया. जिसकी चपेट में आने से 11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई. विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से दोपहर बाद यमुनोत्री धाम समेत गीठ पट्टी के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई.

अचानक बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों के साथ ही यमुनोत्री धाम क्षेत्र में भी दिक्कतें बढ़ गईं. सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और बारिश के बीच लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से यमुनोत्री हाईवे सहित विभिन्न संपर्क मार्गों के आसपास कई स्थानों पर भू-धंसाव और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है.

“रानाचट्टी के पास भू-धंसाव की वजह से 11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है. लाइन को ठीक करने के लिए कर्मचारी मौके पर काम कर रहे हैं. बारिश और भूस्खलन की स्थिति के कारण मरम्मत कार्य में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं.“- नीरज नौटियाल, जेई, ऊर्जा निगम

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: रिश्ता तय करने जा रहे परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल
    Next Article देहरादून में किडनैपिंग में फेल, हरिद्वार में की लूट: तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    यमुनोत्री
    उत्तराखंडराज्य

    यमुनोत्री को देश की सबसे मजबूत विधानसभा बनाना लक्ष्य: मनवीर सिंह चौहान

    चिन्यालीसौड़। यमुनोत्री विधानसभा के चिन्यालीसौड़–पीपलमंडी बड़ेथी हाईवे पर आयोजित विशाल जन संवाद कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    ‘कैश फॉर ट्रांसफर’ और गोपनीय सूचनाएं लीक होने के आरोप, पंजाब में सियासी घमासान तेज

    नई दिल्ली । पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप)  सरकार पर 'कैश फॉर ट्रांसफर' और गोपनीय  सरकारी सूचनाओं के लीक होने के गंभीर आरोप…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा के 7 पदक विजेताओं को मिलेगी HCS-HPS की नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नियुक्ति

    चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के सात खिलाड़ियों को हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) और…

    4 Min Read
    खनन सुधारों
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में खनन सुधारों का असर, राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ के पार

    देहरादून। उत्तराखंड में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण और खनन आवंटन व परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में आफत की बारिश: खटीमा अस्पताल बना ‘तालाब’, नैनीताल में गिरा पेड़ तो यमुनोत्री में बिजली गुल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password