jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: UKSSSC भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम हरीश रावत से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, बाहर आकर बोले- ‘बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UKSSSC भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम हरीश रावत से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, बाहर आकर बोले- ‘बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच’
उत्तराखंडराज्य

UKSSSC भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम हरीश रावत से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, बाहर आकर बोले- ‘बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 27, 2026 9:36 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में साल 2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले को लेकर आज 26 सितंबर 2026 को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत से पूछताछ की. ईडी ने करीब 6 घंटे हरीश रावत के सवाल-जवाब किए. 6 घंटे की पूछताछ के बाद जब हरीश रावत ईडी के दफ्तर से बाहर आए तो उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

ईडी ने दो दिन पहले ही हरीश रावत को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, जिसे बाद हरीश रावत आज ईडी के सामने पेश हुए. इस दौरान ईडी के दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की. वहीं हरीश रावत के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी ईडी के दफ्तर के बाहर पहुंचे थे.

6 घंटे तक बहुत प्यार भरी बातें हुई: करीब 6 घंटे लंबी पूछताछ के बाद जब हरीश रावत ईडी कार्यालय से बाहर आए तो पत्रकारों से उनके सवाल किया, तो हरीश रावत ने कहा कि 6 घंटे तक बहुत प्यार भरी बातें हुई. ईडी के अधिकारियों ने उनके जो पूछा उसका उन्होंने जवाब दिया. साथ ही हरीश रावत ने ईडी की इस पूछताछ को एक राजनीतिक प्रोपोगेंडा बताया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चुनाव परिणामों से घबराई हुई बीजेपी का ये एक प्रपंच है. इस प्रपंच का जवाब वो और उनके साथी देंगें.

गणेश गोदियाल ने बीजेपी पर साधा निशाना: वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि ईडी के इस बुलावे के पीछे का कारण सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक है. ईडी के साथ-साथ बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को भी इस बात का जवाब देना पड़ेगा कि 12 साल पुराने ऐसे मामले, जिसमें उस समय खुद मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत ने जो कठोर कार्रवाई हो सकती थी, वो की है. फिर भी ईडी उन्हें अब बुला रही है.

गणेश गोदियाल का आरोप है कि उत्तराखंड में साल 2027 के चुनाव होना है, जिसके लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इसीलिए अब ये सब हो रहा है. गणेश गोदियाल का कहना है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व चुनाव से पहले लोगों के बीच इस तरह का माहौल बनाता है कि अगर ईडी ने कुछ किया है तो कोई बात जरूर होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. हरीश रावत को प्रश्नगत प्रकरण में एक भी प्रश्न इस मामले में स्थापित नहीं हो सकता, ये वो यकीन के साथ कह रहे है, लेकिन कांग्रेस से इससे पर कोई दबाव नहीं बनने वाला है. उल्टा वोट चोरी के आरोप में फंसी बीजेपी अब दिल्ली समेत अन्य राज्यों में खुद को बचा ले.

इस मामले में हुई पूछताछ: दरअसल साल 2016 के उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी यानी VPDO परीक्षा में कथित धाधली का मामला सामने आया था. इस मामले में बीते दिनों ही ईडी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के OSD और निजी सहायक रहे चंदन सिंह जीना के घर पर छापा मारा था. ईडी ने चंदन सिंह जीना के घर से बड़ी मात्रा में कैश समेत करीब 1.23 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव: राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन बने सह-प्रभारी
    Next Article पर्यावरण और विकास में संतुलन जरूरी: सीएम धामी ने जीईपी (GEP) की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. उन्होंनें हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रील का शौक और अटूट प्यार: तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी, एक बहन ने बताया विवाह का कारण; अजीबोगरीब कारनामा

    अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरिया गांव की तीन रीलबाज बहनों की अपने ही कैमरामैन विकास से शादी…

    3 Min Read
    गणतंत्र दिवस
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला में गणतंत्र दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू को लेकर धमकी, राजधानी में हाई अलर्ट

    हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के जश्न से ठीक पहले एक खौफनाक धमकी ने प्रशासन और सुरक्षा एजैंसियों…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद

    लखनऊ। पिछले कई चुनावों से कमजोर प्रदर्शन कर रही बसपा को अगले विधान सभा चुनाव में सफलता का स्वाद चखाने के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: UKSSSC भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम हरीश रावत से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, बाहर आकर बोले- ‘बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password