jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: खटीमा में सीएम धामी का अनोखा स्वागत: जनजातीय समाज की युवतियों ने JCB पर चढ़कर की पुष्पवर्षा, ‘आंगन का मिलन’ में पहुंचे मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » खटीमा में सीएम धामी का अनोखा स्वागत: जनजातीय समाज की युवतियों ने JCB पर चढ़कर की पुष्पवर्षा, ‘आंगन का मिलन’ में पहुंचे मुख्यमंत्री
उत्तराखंडराज्य

खटीमा में सीएम धामी का अनोखा स्वागत: जनजातीय समाज की युवतियों ने JCB पर चढ़कर की पुष्पवर्षा, ‘आंगन का मिलन’ में पहुंचे मुख्यमंत्री

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 11:07 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खटीमा के गौसीकुवां भूड़ाई में आयोजित ‘आंगन का मिलन‘ कार्यक्रम में शिरकत की. जहां जनजातीय समाज की युवतियों ने जेसीबी पर चढ़कर पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया. जबकि, महिलाओं ने भी पारंपरिक उत्साह के साथ सीएम धामी का अभिनंदन किया. वहीं, सीएम धामी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, नौनिहालों का अन्नप्राशन और धात्री महिलाओं को पोषक सामग्री वितरित किए. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मातृशक्ति और नौनिहालों के बीच पहुंचे सीएम धामी: बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को खटीमा के गौसीकुवां भूड़ाई में मातृशक्ति और नौनिहालों के बीच पहुंचे. जहां आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर नन्हे-मुन्ने बच्चों को दुलार किया. साथ ही उनसे बातचीत भी की. उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से भोजन भी परोसा और उनके साथ बैठकर समय बिताया.

9 आंगनबाड़ी और 2 आशा वर्करों को किया सम्मानित: इस दौरान सीएम धामी ने गोद भराई रस्म में प्रतिभाग कर गर्भवती महिलाओं को आशीर्वाद दिया. साथ ही 10 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार सामग्री की किट वितरित की. उन्होंने 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट भी दिए. इसके अलावा उन्होंने 5 छोटे बच्चों का अपने हाथों से अन्नप्राशन संस्कार कराया. इस अवसर पर उन्होंने 9 आंगनबाड़ी और 2 आशा वर्करों को सम्मानित भी किया.

सीएम धामी ने आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु पोषण से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता की. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं और जनजातीय समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला. सीएम धामी ने सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदेश में गर्भवती महिलाओं, नौनिहालों, धात्री महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी.

“सरकार प्रदेश की मात्र शक्ति एवं नौनिहालों के उत्तम स्वास्थ्य एवं पोषक आहार समेत सुरक्षित मातृत्व के लिए लगातार काम कर रही है. गर्भवती महिलाओं के लिए आपदा स्थिति में हेली एंबुलेंस की सुविधा में भी दी गई है. ताकि, गर्भवतियों को समय पर मेडिकल सुविधा मिल सके.“- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

सीएम धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था, झाड़ू भी लगाई: वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की अरदास की. जिसके बाद मुख्यमंत्री खुद हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान में जुट गए. गुरुद्वारा परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान सीएम धामी ने श्रमदान कर साफ-सफाई की.

उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि, ‘धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ-साथ अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है. इस मौके पर गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब कमेटी ने मुख्यमंत्री धामी को सरोपा और स्मृति चिह्न भी भेंट किया.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article “राजनीतिक मर्यादा के पतन की पराकाष्ठा”: सीएम धामी के श्राद्ध पर कांग्रेस की टिप्पणी से भड़की बीजेपी, नरेश बंसल ने घेरा
    Next Article एम्स बिलासपुर का पहला दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 89 डॉक्टरों को सौंपी डिग्रियां, 5 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    कटघोरा में “कटघोरा के राजा” का भव्य स्वागत: आस्था और संस्कृति का संगम

    कटघोरा में “कटघोरा के राजा” का भव्य स्वागत: आस्था और संस्कृति का संगम कटघोरा, कोरबा (छत्तीसगढ़), अगस्त 2025 — गणेश…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला में सरदार पटेल पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

     शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में 10 से 12 जुलाई तक सरदार पटेल की दृष्टि एकीकरण, एकात्मता और संघवाद विषय…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के MSME अब बनेंगे ग्लोबल सप्लायर, उत्तर प्रदेश सरकार और वालमार्ट के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर

    यूपी सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम के…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुस्लिम धर्मगुरुओं की विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सीएम धामी का हमला

    देहरादून: केरलम में ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बकर अहमद की ओर से महिलाओं को लेकर जो बयान दिया गया है, उस…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: खटीमा में सीएम धामी का अनोखा स्वागत: जनजातीय समाज की युवतियों ने JCB पर चढ़कर की पुष्पवर्षा, ‘आंगन का मिलन’ में पहुंचे मुख्यमंत्री
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password