jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: “राजनीतिक मर्यादा के पतन की पराकाष्ठा”: सीएम धामी के श्राद्ध पर कांग्रेस की टिप्पणी से भड़की बीजेपी, नरेश बंसल ने घेरा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » “राजनीतिक मर्यादा के पतन की पराकाष्ठा”: सीएम धामी के श्राद्ध पर कांग्रेस की टिप्पणी से भड़की बीजेपी, नरेश बंसल ने घेरा
उत्तराखंडराज्य

“राजनीतिक मर्यादा के पतन की पराकाष्ठा”: सीएम धामी के श्राद्ध पर कांग्रेस की टिप्पणी से भड़की बीजेपी, नरेश बंसल ने घेरा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 11:05 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में श्राद्ध और सनातन परंपराओं को लेकर कांग्रेस की कथित टिप्पणी पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस पर दिवंगत आत्माओं और धार्मिक आस्थाओं के अपमान की राजनीति करने का आरोप लगाया. साथ ही कोटद्वार के मोहम्मद दीपक प्रकरण और भारतीय सेना के शौर्य से जुड़े मुद्दे पर भी कांग्रेस से सवाल किए.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीतिक विरोध की सीमा लांघने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है. भाजपा के निवर्तमान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस अब राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं रही, बल्कि सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और दिवंगत आत्माओं को भी निशाना बनाने लगी है.

बीजेपी ने की प्रेस वार्ता: देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद बंसल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पितृ श्राद्ध और तर्पण को लेकर कांग्रेस की कथित टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा के पतन की पराकाष्ठा बताया.

नरेश बंसल ने कहा कि श्राद्ध के दौरान लोग अपने दिवंगत पूर्वजों को श्रद्धा से याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण करते हैं. उनके मुताबिक यह सनातन परंपरा और आस्था से जुड़ा विषय है, लेकिन कांग्रेस राजनीतिक विरोध में इस तरह की परंपराओं का भी मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हट रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत को लेकर भी विवादित बयान दिए गए. बंसल ने कांग्रेस के ‘मोहब्बत की दुकान’ वाले नारे पर भी निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता मोहब्बत की राजनीति का दावा करते हैं, लेकिन उनके बयानों और राजनीतिक व्यवहार में नफरत नजर आती है. उन्होंने सवाल किया कि जो पार्टी राजनीतिक विरोधियों के माता-पिता तक को निशाना बनाती है, वह संवेदना और मोहब्बत की राजनीति का दावा किस आधार पर करती है.

मोहम्मद दीपक प्रकरण पर कांग्रेस से सवाल: भाजपा सांसद ने कोटद्वार के हालिया मोहम्मद दीपक प्रकरण को लेकर भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति के साथ राहुल गांधी की सार्वजनिक नजदीकी दिखाई गई, उसके खिलाफ हिंदू व्यापारी से कथित मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के मामले में कार्रवाई हुई है.

बंसल ने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर चुप है, जबकि उसके नेता कथित तौर पर मोहम्मद दीपक के साथ खड़े नजर आए हैं. उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के नेता मोहम्मद दीपक से मिलने के लिए कोटद्वार तक पहुंच सकते हैं, लेकिन कथित पीड़ित व्यापारी से मिलने के लिए कोई नेता क्यों नहीं पहुंचा? बंसल ने कहा कि क्या कांग्रेस की संवेदनशीलता व्यक्ति देखकर बदलती है और क्या राजनीतिक संपर्क रखने वाले लोगों के लिए अलग मापदंड तय किए जाते हैं.

बिपिन रावत और अजीत डोभाल के बयान पर भी हमला: नरेश बंसल ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े प्रमुख चेहरों के अपमान का आरोप भी लगाया. उन्होंने पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से दिए गए कथित ‘सड़क का गुंडा’ वाले बयान का जिक्र किया. साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेताओं की कथित टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि एक तरफ देश की सुरक्षा में दशकों तक योगदान देने वाले सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर विवादों में घिरे लोगों के साथ राजनीतिक नजदीकी दिखाई जाती है. भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सम्मान से ज्यादा राजनीतिक स्वार्थ महत्वपूर्ण हो गया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी का ‘दलित कार्ड’: दिनेश आर्य का देहरादून में जोरदार स्वागत, आज करेंगे नामांकन
    Next Article खटीमा में सीएम धामी का अनोखा स्वागत: जनजातीय समाज की युवतियों ने JCB पर चढ़कर की पुष्पवर्षा, ‘आंगन का मिलन’ में पहुंचे मुख्यमंत्री
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    शारदा यूनिवर्सिटी
    उत्तर प्रदेश

    शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा की आत्महत्या: दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप | Jyoti Suicide Case

    शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या 👉 सुसाइड नोट में दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप, छात्रों में आक्रोश ग्रेटर…

    2 Min Read
    Religiousछत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

    किरंदुल में पहली बार होगा 24 घंटे का संगीतमय गायत्री महामंत्र अखंड पाठ, श्री राघव मंदिर बनेगा आध्यात्मिक चेतना का केंद्र

    किरंदुल, दंतेवाड़ा। नगर की सुख-शांति, समृद्धि, आध्यात्मिक उन्नति और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ श्री राम जन कल्याण सेवा समिति…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में जाम से राहत की कवायद, लालकुआं-जीटी रोड पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

     गाजियाबाद। अतिव्यस्त लालकुआं चौराहे और जीटी रोड पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमताजा खबरराष्ट्रीय

    मां गायब, बच्चे अनाथ! ससुराल वाले दे रहे हैं उल्टे जवाब!

      अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: कोतवाली अलीगढ़ के भोजपुरी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां राजीना नाम की…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: “राजनीतिक मर्यादा के पतन की पराकाष्ठा”: सीएम धामी के श्राद्ध पर कांग्रेस की टिप्पणी से भड़की बीजेपी, नरेश बंसल ने घेरा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password