jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ’12 बजे सोकर उठते थे, फिर महफिल सजती थी…’ सीएम योगी का अखिलेश यादव पर वार; संभल में सपा-कांग्रेस को घेरा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ’12 बजे सोकर उठते थे, फिर महफिल सजती थी…’ सीएम योगी का अखिलेश यादव पर वार; संभल में सपा-कांग्रेस को घेरा
उत्तर प्रदेशराज्य

’12 बजे सोकर उठते थे, फिर महफिल सजती थी…’ सीएम योगी का अखिलेश यादव पर वार; संभल में सपा-कांग्रेस को घेरा

News Desk
Last updated: July 19, 2026 7:08 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में कहा कि 2017 के पहले ऐसी सरकार नहीं थी जो गरीब, पिछड़ा, वंचित, कमजोर, किसान, दलित, महिलाओं के बारे में सोच सके. सोचते भी कैसे उस समय सरकार के मुखिया 12 बजे सो कर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे जिम जाने का समय हो जाता था, 7 बजे जब जिम से वापस आते थे तो महफिल जम जाती थी. फिर कब तक महफिल चलेगी कोई पूछने वाला नहीं था.

Contents
About The AuthorNews Desk

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में दंगे होते थे, दंगाई का उपचार करने के बजाय मुख्यमंत्री आवास पर उन्हें बुलाकर सम्मानित कर दिया जाता था. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की बीजेपी सरकार में 9 सालों में कोई दंगा नहीं हुआ. दंगाई को पता है कि दंगा करेंगे तो क्या कीमत चुकानी पड़ेगी. संभल से ज्यादा इस बात को कोई नहीं जानता है. बरेली में भी एक मौलवी बहुत मचल रहे थे, उनका कैसा उपचार हुआ आपने देखा होगा.

देश की परंपराओं और संस्कृति का सम्मान

सीएम योगी ने शनिवार को कहा कि नया भारत न तो औपनिवेशिक मानसिकता के साथ रहेगा और न ही उसे स्वीकार करेगा. उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को देश की परंपराओं और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए. सीएम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल जिले में करीब 550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.

आस्था से छेड़छाड़ करने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी

उन्होंने कहा कि जो भारत के हैं, उन्हें जाति, पंथ और धर्म से ऊपर उठना होगा. नया भारत न तो औपनिवेशिक मानसिकता के साथ रहेगा और न ही उसे स्वीकार करेगा. अगर भारत में रहना है तो भारत की परंपराओं और संस्कृति का सम्मान करना सीखना होगा. सीएम योगी ने कहा कि जो लोग देश की आस्था और विरासत के साथ छेड़छाड़ करेंगे, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ऐसे किसी भी कृत्य को कभी स्वीकार नहीं करेगी.

सीएम ने कहा कि यह भगवान विष्णु की पवित्र भूमि है. उन्होंने आरोप लगाया कि आक्रमणकारियों ने न केवल देश की संपत्ति लूटी बल्कि उसकी आस्था और संस्कृति पर भी हमला किया. सीएम ने कहा, 500 साल पहले किए गए पापों के कारण लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े, अनेक लोगों की हत्या कर दी गई और तीर्थस्थलों को अपवित्र किया गया.

धार्मिक विरासत को पुनर्स्थापित करने का काम

सीएम योगी ने दावा किया कि बीजेपी की सरकार क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को पुनर्स्थापित करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्राचीन तीर्थस्थलों के पुनर्जीवन का कार्य शुरू कर दिया गया है और 24 कोसी परिक्रमा के लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है. अब कोई भी इस विरासत के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा. हमने 24 कोसी परिक्रमा से जुड़े कार्यों के लिए धन स्वीकृत कर दिया है और इन कार्यों को आगे बढ़ाया है.

कांग्रेस और सपा की सरकारों को बनाया निशाना

सीएम योगी ने कहा कि संभल में प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की एक बटालियन और एकीकृत सिटी मुख्यालय की स्थापना की जाएगी. उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से संपर्क सहित जिले की सड़क संपर्क व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा. सीएम ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने गरीबों की उपेक्षा की और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया.

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की सरकारों ने बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि क्या किसी व्यक्ति को केवल इसलिए सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला कि उसने बीजेपी को वोट नहीं दिया? ऐसा कभी नहीं हुआ. सभी को योजनाओं का लाभ मिला है, क्योंकि हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास है.

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार

सीएम योगी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि आज न कहीं कर्फ्यू लगता है और न ही दंगे होते हैं. अपराधी जानते हैं कि यदि वे हिंसा करेंगे तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. सीएम योगी ने संगठित अपराध के खिलाफ अपनी सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि हमने कहा था कि माफिया का सफाया करेंगे और माफिया का सफाया कर दिया गया है. अब विकास की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी में ब्लॉक प्रमुख ही संभालेंगे ‘प्रशासक’ की कुर्सी, आज जारी हो सकता है आदेश
    Next Article 27 साल से फरार, नाम बदला, मौत का सर्टिफिकेट बनवाया… आखिर भोपाल से दबोचा गया 50 हजार का इनामी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    न्याय, सुशासन और रोजगार को लेकर नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी का केंद्र पर दबाव

    नोएडा, 23 जुलाई 2026: नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी (एनएलपी) ने आज नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित राष्ट्रीय प्रेस सम्मेलन में देश…

    4 Min Read
    फांसी घर
    दिल्ली

    ‘फांसी घर’ का सच: दिल्ली विधानसभा में इतिहास या भ्रम? | जानिए पूरा विवाद

    'फांसी घर' का सच: दिल्ली विधानसभा में इतिहास या भ्रम? | जानिए पूरा विवाद दिल्ली | 6 अगस्त 2025दिल्ली विधानसभा…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 8वीं भव्य रथयात्रा

    देहरादून। श्री चैतन्य महाप्रभु नामहट्ट श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट, विजयपुर (नयागांव, हाथीबड़कला) के तत्वावधान में गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को भगवान श्री…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर दान चोरी: चंपत राय की शिथिलता से संकट, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंददेव ने अब फोड़ा ठीकरा

    अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में जिम्मेदारी को लेकर उठ रहे सवाल पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ’12 बजे सोकर उठते थे, फिर महफिल सजती थी…’ सीएम योगी का अखिलेश यादव पर वार; संभल में सपा-कांग्रेस को घेरा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password