jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड सरकार और ITBP के बीच ऐतिहासिक करार एक साल और बढ़ा: सीमांत किसानों-पशुपालकों को मिला बड़ा तोहफा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड सरकार और ITBP के बीच ऐतिहासिक करार एक साल और बढ़ा: सीमांत किसानों-पशुपालकों को मिला बड़ा तोहफा
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड सरकार और ITBP के बीच ऐतिहासिक करार एक साल और बढ़ा: सीमांत किसानों-पशुपालकों को मिला बड़ा तोहफा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 9, 2026 11:16 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड के स्थानीय किसानों और पशुपालकों को उनके उत्पादों के लिए संस्थागत बाजार उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार ने दो साल पहले Farmer-to-ITBP Integrated Local Supply Chain Initiative (किसान से ITBP की एकीकृत स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला पहल) का महत्वपूर्ण पहल शुरू किया था. ऐसे में इस पहल को एक और वर्ष के लिए विस्तार दे दिया गया है. गुरुवार को देहरादून में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में आईटीबीपी और पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग के बीच आगामी एक साल के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस समझौता ज्ञापन पर पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग के सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम और आईटीबीपी की ओर से महानिरीक्षक मनु महाराज ने हस्ताक्षर किए. इस पहल का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के स्थानीय किसानों एवं पशुपालकों को उनके उत्पादन के लिए स्थानीय स्तर पर ही एक संस्थागत बाजार उपलब्ध कराना और स्थानीय उत्पादों को सुरक्षा बलों की मांग से जोड़ना है. इस पहल के तहत स्थानीय किसानों की ओर से उत्पादित जीवित भेड़-बकरी, ब्रायलर पोल्ट्री एवं ट्राउट मछली की आपूर्ति, आईटीबीपी की 14 बटालियनों को की जा रही है.

उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के बीच पूर्व में हुए समझौता ज्ञापन के चलते अभी तक 3 लाख 56 हजार किलोग्राम जीवित भेड़-बकरी, 2 लाख 40 हजार किलोग्राम जीवित कुक्कुट, 56 हजार किलोग्राम ट्राउट मछली की सप्लाई आईटीबीपी को की गई है. इस व्यवस्था से उत्तराखंड के 450 से अधिक किसान परिवारों और 42 प्राथमिक सहकारी समितियों के साथ ही किसान उत्पादक संगठनों को संस्थागत बाजार से जोड़ा गया है. खास बात ये है कि किसानों को उत्पाद का भुगतान पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सीधे बैंक खातों में ऑनलाइन भुगतान की जा रही है.

इस पहल के तहत अब तक किसानों को 17.02 करोड़ रुपए की धनराशि सीधे उनके खातों में भेजी जा चुकी है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.66 करोड़ रुपए, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10.02 करोड़ रुपए और वित्तीय वर्ष 2026-27 में अभी तक 5.34 करोड़ रुपए की खाद्य सामग्री आईटीबीपी, उत्तराखंड के स्थानीय किसानों से खरीद चुकी है. ऐसे में एमओयू का समय एक साल के लिए और बढ़ गया है, जिससे स्थानीय किसानों को और फायदा मिलेगा.

आईटीबीपी के साथ स्थापित इस आपूर्ति व्यवस्था के आधार पर भारतीय सेना और एसएसबी के चयनित पोस्ट एवं प्रतिष्ठानों को भी मांग के आधार पर स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति शुरू की गई है. इससे स्थानीय किसानों के लिए संस्थागत बाजार का दायरा और बढ़ गया है. एमओयू के आगामी एक साल के लिए विस्तार के साथ उत्तराखंड सरकार का उद्देश्य इस किसान केंद्रित आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करना, स्थानीय किसानों एवं पशुपालकों की भागीदारी बढ़ाना और सुरक्षा बलों की मांग के अनुरूप स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति को विस्तार देना है.

वहीं, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि, इस व्यवस्था के लिए 2 साल पहले आईटीबीपी के साथ सरकार ने एमओयू किया था. ताकि प्रदेश के दुर्गम और सीमांत इलाकों में रह रहे पशुपालकों को संस्थागत बाजार उपलब्ध कराया जा सके. ताकि पशुपालकों का आय बढ़े और पलायन पर लगाम लगे. ऐसे में 2 साल पहले आईटीबीपी के साथ उत्तराखंड सरकार का एमओयू हुआ. जिससे उत्तराखंड, देश का पहला ऐसा राज्य बना जिसने इस तरह की पहल की. जिसका फायदा ये हुआ कि इन दो सालों में आईटीबीपी के साथ 17.5 करोड़ रुपए का व्यापार कर चुके हैं.

वर्तमान समय में इस योजना के तहत प्रदेश के तीन सीमांत जिलों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली पर विशेष फोकस किया गया है. जहां से आइटीबीपी को खाद्य सामग्री की सप्लाई की जा रही है. ऐसे में इन तीनों जिलों से लगते हुए अन्य जिलों बागेश्वर, टिहरी अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग से भी खाद्य सामग्रियों के प्रोक्योरमेंट को लेकर आईटीबीपी से अनुरोध किया गया है. अगर इन जिलों से भी खाद्य सामग्रियों का प्रोक्योरमेंट होता है तो उससे इन जिलों के रहने वाले पशुपालकों और किसानों को भी राहत मिलेगी. उत्तराखंड की ओर से शुरू किए गए इस पहल के बाद अब हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश ने भी इस पहल को अडॉप्ट किया है.
-सौरभ बहुगुणा, पशुपालन मंत्री, उत्तराखंड-

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article एनएमडीसी डीएवी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भांसी में “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026” के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Next Article हरिद्वार में गरजे सीएम धामी: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर हमला, बोले— ‘कांग्रेस के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, 140 ई-बसें जल्द

    देहरादून। प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में परिवहन विभाग और उत्तराखंड परिवहन निगम…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    GDA की बड़ी नीलामी आज, 89 से अधिक भूखंडों पर लगेगी बोली

    गाजियाबाद। शुक्रवार को हिंदी भवन में प्राधिकरण विभिन्न योजनाओं के 89 से अधिक भूखंडों की नीलामी करेगा। सुबह 11 बजे शुरू…

    1 Min Read
    पंजाबराज्य

    “इश्क भी लिखना चाहता हूं, इंकलाब लिखा जाता है”: शहीद भगत सिंह की जयंती पर पीएयू लुधियाना में बोले CM मान

    लुधियाना। आज के दिन शहीद भगत सिंह का जन्म हुआ था, एक इंकलाब एक सोच ने जन्म लिया था। आज…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    सत्य निकेतन हादसे के बाद दहशत में छात्र, कोई घर लौटा तो किसी ने बदला PG; एक सप्ताह पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका

    दक्षिणी दिल्ली। हादसे के बाद सत्य निकेतन के पीजी में रहने वाले छात्र दहशत में हैं। लगभग एक सप्ताह तक पढ़ाई…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड सरकार और ITBP के बीच ऐतिहासिक करार एक साल और बढ़ा: सीमांत किसानों-पशुपालकों को मिला बड़ा तोहफा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password