jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: इलाहाबाद हाईकोर्ट यूपी पुलिस पर फायर, बोला- ऐसी हरकतें छोड़ दीजिए…, DU छात्रा पर NSA लगाने वाली डीएम को सख्त चेतावनी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » इलाहाबाद हाईकोर्ट यूपी पुलिस पर फायर, बोला- ऐसी हरकतें छोड़ दीजिए…, DU छात्रा पर NSA लगाने वाली डीएम को सख्त चेतावनी
उत्तर प्रदेशराज्य

इलाहाबाद हाईकोर्ट यूपी पुलिस पर फायर, बोला- ऐसी हरकतें छोड़ दीजिए…, DU छात्रा पर NSA लगाने वाली डीएम को सख्त चेतावनी

News Desk
Last updated: September 8, 2026 7:03 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के नोएडा में न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम और साप्ताहिक अवकाश जैसे मुद्दों को लेकर इस साल अप्रैल में हुए मजदूर आंदोलन से जुड़े मामले में गिरफ्तार छात्रा आकृति चौधरी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत को रद्द करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बेहद कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने इस मामले ने दो सितंबर को फैसला सुनाया था, आदेश की प्रति सोमवार को हाई की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मजदूरों के आंदोलन से जुड़े मामले में छात्रा आकृति चौधरी की गिरफ्तारी पर कहा कि एनएसए के तहत हिरासत असाधारण कार्रवाई है। इसे जमानत मिलने की स्थिति में किसी व्यक्ति को जेल में बनाए रखने के विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। केवल आरोप, अनुमान, पूर्वाग्रह और अटकलों के आधार पर किसी नागरिक की स्वतंत्रता नहीं छीनी जा सकती।

Contents
About The AuthorNews Desk

न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अचल सचदेव की पीठ ने कहा कि हिरासत के आधार केवल जिलाधिकारी की राय नहीं हो सकते। उस राय के समर्थन में ठोस सामग्री होनी चाहिए। ऐसी सामग्री के अभाव में हिरासत का आदेश मनमाना माना जाएगा, क्योंकि इससे संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिक के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का सीधा उल्लंघन होता है। कोर्ट ने कहा कि आकृति चौधरी ने मजदूरों के अधिकारों के समर्थन में लोगों से एकत्र होने और शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने की अपील की थी। रिकॉर्ड में ऐसा कोई संदेश या वीडियो नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि उन्होंने लोगों को हिंसा, आगजनी या सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना और सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होना संविधान द्वारा संरक्षित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा है।

पूरे आंदोलन को हिंसक बताना गलत

पीठ ने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन में बाद में कुछ शरारती तत्व हिंसा कर दें तो पूरे आंदोलन को हिंसक बताना उचित नहीं है। राज्य को बड़े जमावड़ों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्षम पुलिस व्यवस्था करनी चाहिए और घटनाओं की वीडियोग्राफी कर जवाबदेही तय करनी चाहिए। अदालत ने आंदोलन को समाज के दबाव को बाहर निकालने वाले ‘सुरक्षा वाल्व’ की संज्ञा देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक समाज में असहमति और आंदोलन के लिए जगह होना जरूरी है।

डीएम की भूमिका पर हाई कोर्ट की कड़ी नाराजगी आई सामने

कोर्ट ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी की भूमिका पर भी गंभीर नाराजगी जताई। कहा कि पुलिस की रिपोर्ट महज आरोपों पर आधारित थी और कोई विश्वसनीय सामग्री नहीं थी, फिर भी जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड की गहराई से जांच किए बिना एनएसए जैसी कठोर कार्रवाई कर दी। अदालत ने इसे सत्ता का लापरवाहीपूर्ण और मनमाना इस्तेमाल माना। अदालत ने कहा कि नौकरशाही और पुलिस के पास व्यापक शक्तियां हैं, लेकिन अधिक शक्ति के साथ अधिक जिम्मेदारी भी आती है। अधिकारियों की निष्ठा संविधान और जनता के प्रति होनी चाहिए, न कि राजनीतिक कार्यपालिका के प्रति। नागरिकों के मौलिक अधिकारों को पर्याप्त कारण और विधि की उचित प्रक्रिया के बिना कुचला गया तो अदालत ऐसे मामलों में कठोर आदेश पारित करने से पीछे नहीं हटेगी।

आकृति चौधरी को तत्काल रिहा करने का आदेश

हाईकोर्ट ने एनएसए के तहत हिरासत का आदेश और हिरासत के आधार निरस्त करते हुए आकृति चौधरी को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया, यदि वह किसी अन्य मामले में वांछित न हों। साथ ही संविधान के अनुच्छेद 21 के उल्लंघन के लिए पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। यह राशि गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी समेत जिम्मेदार अधिकारियों के वेतन से वसूलने और उनके सेवा अभिलेख में अदालत की नाराजगी दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
    Next Article बहू को नहीं मिला ससुराल में मन का खर्च-पानी, तो 6 लाख में कर दी ससुर के जान की सोदेबाजी, पुलिस ने खोला हत्या का राज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू की दो टूक- ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, धमकाना बंद करे विपक्ष’

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरे लिए कइयों ने गड्ढे-खाई खोदी लेकिन फिर भी भगवान और जनता के…

    5 Min Read
    राज्यहरियाणा

    करनाल: किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी योजनाओं पर विशेष अनुदान – एडीसी योगेश मेहता

    करनाल में अतिरिक्त उपायुक्त योगेश मेहता ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को…

    2 Min Read
    आईएसबीटी क्रॉसिंग
    उत्तराखंडराज्य

    आईएसबीटी क्रॉसिंग और माजरा रोड पर सड़क अव्यवस्था पर प्रशासन का सख्त रुख

    देहरादून। शहर की सड़कों पर अव्यवस्था और आमजन को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    “नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं”: शिक्षक भर्ती पोस्ट हटाने पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: इलाहाबाद हाईकोर्ट यूपी पुलिस पर फायर, बोला- ऐसी हरकतें छोड़ दीजिए…, DU छात्रा पर NSA लगाने वाली डीएम को सख्त चेतावनी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password