jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर हुई चर्चा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर हुई चर्चा
उत्तराखंडराज्य

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर हुई चर्चा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 4, 2026 7:01 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट किए जाने और हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में हाईकोर्ट के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण व वन भूमि डायवर्जन से संबंधित प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीएम पुष्कर धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को बताया कि नैनीताल स्थित हाईकोर्ट परिसर चाइना पीक की तलहटी में स्थित होने के कारण भू-स्खलन की संभावनाओं, बढ़ते यातायात दबाव और पर्यटकों की आवाजाही जैसी चुनौतियों का सामना करता है. इसके साथ ही नैनीताल प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण यहां साल भर पर्यटकों एवं वादकारियों की आवाजाही बनी रहती है.

ऐसे में न्यायालय परिसर में आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था भी प्रभावित होती है. इन परिस्थितियों को देखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक न्यायिक आधारभूत संरचना विकसित किया जाना आवश्यक है.

हल्द्वानी का लामाचौड़ क्षेत्र हाईकोर्ट के लिए मुफीद: सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में न्यायिक व्यवस्थाओं को और ज्यादा सुदृढ़, आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्गों से बेहतर रूप से जुड़ा हुआ है.

यहां हाईकोर्ट का स्थायी परिसर विकसित होने से न्यायिक कार्यों के विस्तार के लिए पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी. न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

राज्य सरकार हाईकोर्ट के स्थायी परिसर के निर्माण की दिशा में आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है. इस संबंध में भारत सरकार एवं संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है.

सीएम धामी ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से पारित आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि इसके क्रम में हाईकोर्ट के नए भवन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने और निर्धारित समयसीमा में भूमि का कब्जा एवं हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाना है.

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन संबंधी प्रस्ताव पर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया.

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का आधुनिक एवं स्थायी परिसर प्रदेश की न्यायिक आधारभूत संरचना को नई मजबूती प्रदान करने के साथ ही न्यायिक सेवाओं को अधिक सुगम, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article त्योहारों को लेकर सीएम योगी की हाई लेवल बैठक, कहा- न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
    Next Article रुद्रपुर में सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा हमला: ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में बोले- 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंड

    बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: यात्रा प्रभावित, राहत कार्य जारी

    बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: यात्रा प्रभावित, राहत कार्य जारी उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर इलाके में भारी बारिश के…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- दुनिया भारत से सीखे लोकतंत्र

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि भारत ने हमेशा सनातन संस्कृति और इतिहास से जुड़े प्रमाणों को प्रमुखता…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

    यूपी में सीटों को लेकर NDA में हलचल, संजय निषाद ने BJP अध्यक्ष के सामने रखी ये मांग

    उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने दिल्ली में भारतीय जनता…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और वोट चोरी के खिलाफ सीएम सुक्खू के नेतृत्व में गरजी हिमाचल कांग्रेस

    शिमला: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सोमवार को नई…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर हुई चर्चा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password