jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रुद्रपुर में सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा हमला: ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में बोले- 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रुद्रपुर में सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा हमला: ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में बोले- 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
उत्तराखंडराज्य

रुद्रपुर में सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा हमला: ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में बोले- 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 4, 2026 7:04 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बीजेपी की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. इस दौरान सीएम धामी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे पर तीखे राजनीतिक प्रहार किए. उन्होंने विपक्ष पर सनातन विरोधी मानसिकता रखने, देश में भ्रम और अराजकता फैलाने व सेना के शौर्य पर सवाल उठाने का आरोप लगाया.

सीएम धामी ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की स्थिति ऐसी हो गई है कि ‘900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’. जनता ने कांग्रेस को असली संसद से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, लेकिन विपक्ष अब मॉक संसद के जरिए भी अपनी राजनीतिक मंशा पूरी करने की कोशिश कर रहा है.

कांग्रेस की दिल्ली रैली पर खड़े किए सवाल: सीएम धामी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किए. उन्होंने ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि दीपावली के बाद भी रैली आयोजित की जा सकती थी, लेकिन व्यापारियों की परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए बाजारों और दुकानों को बंद कराया गया.

विपक्ष को बताया देश के लिए खतरनाक: सीएम धामी ने आरोप लगाया कि विपक्ष के कार्यक्रमों के कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा और अराजकता का माहौल बनाया गया. सीएम धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो जनता के लिए खतरनाक साबित होती है और जब सत्ता से बाहर होती है तो देश के लिए खतरा बन जाती है.

सीएम धामी ने राहुल गांधी पर उत्तराखंड के सपूत और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में हर पांचवां जवान उत्तराखंड से आता है. ऐसे में सेना के शौर्य पर सवाल उठाना प्रदेश के सैनिकों और उनके परिवारों का अपमान है.

मुख्यमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कभी सेना से कार्रवाई का सबूत मांगते हैं तो कभी देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर सवाल खड़े करते हैं. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के नेताओं को अपने युवराज की बातें पसंद नहीं आतीं तो उन्हें उन बातों का विरोध करना चाहिए.

खटीमा और रामपुर गोलीकांड के लिए अलिखेश पर साधा निशाना: अपने संबोधन में सीएम धामी ने उत्तराखंड के इतिहास से जुड़े खटीमा गोलीकांड और रामपुर तिराहा कांड का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि खटीमा में गोलीकांड के दौरान सात लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हुए थे. वहीं, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हुई थीं. इसके लिए सीएम धामी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा.

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के लिए इस कांड के जख्म आज भी ताजा हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहकर उनका अपमान किया है. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधते हुए हल्द्वानी की एक रैली में कथित तौर पर लगे जिहादी और उन्मादी नारों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी सुविधा के अनुसार मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हैं और जब उनके सामने गलत मानसिकता का प्रदर्शन होता है तो वे चुप्पी साध लेते हैं. उन्होंने विपक्ष पर झूठ और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में विकास के बजाय घोटालों को बढ़ावा दिया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्याय यात्रा नहीं, बल्कि अपने कार्यकाल के लिए प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए. सीएम धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने संबंधी विपक्ष के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी.

विपक्ष की राजनीति का आधार केवल विरोध और भ्रम फैलाना: उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति का आधार केवल विरोध और भ्रम फैलाना रह गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा होने तक सरकार इसी दिशा में काम करती रहेगी. सीएम धामी ने राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब उनकी मोहब्बत की दुकान घाटे में चली गई है और झूठ की दुकान भी जल्द बंद हो जाएगी.

उत्तराखंड में विकास कार्यों को गिनाया: मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखंड में बीजेपी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कई वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है. जनता ने कांग्रेस को बार-बार नकारा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चुनावों में भी कांग्रेस को प्रदेश में वापसी का मौका नहीं दिया जाना चाहिए.

सीएम ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की स्वीकृति मिल चुकी है. इसके साथ ही प्रदेश में एम्स की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. ऊधम सिंह नगर के खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी का काम शुरू हो चुका है और जमरानी बांध परियोजना की बाधाएं दूर हुई हैं.

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे युवक को पुलिस ने रोका, हंगामे की स्थिति: जनसभा के दौरान उस समय कुछ देर के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई, जब अपनी फरियाद लेकर एक युवक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचा. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक को मुख्यमंत्री तक पहुंचने से रोकते हुए बाहर धकेल दिया. इस घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और अराजकता का माहौल बन गया. मामला सामने आने पर बीजेपी जिलाध्यक्ष मंच से नीचे उतरे और युवक के पास पहुंचकर उसकी बात सुनने का प्रयास किया.

गांधी पार्क से निकली पदयात्रा: जनसभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा सहित पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया.

पदयात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर बाटा चौक, मेन बाजार, हरि मंदिर और काशीपुर बाईपास होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची. इसके बाद यात्रा वापस गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई. कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेताओं ने पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर हुई चर्चा
    Next Article देहरादून में 6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’, बीजेपी महानगर संगठन ने झोंकी ताकत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति निभाएगी सबसे अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कहा कि भारत का…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी BJP की मीडिया टीम का ऐलान; 31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट घोषित, 2 सह -संयोजक

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार देर शाम बहुप्रतीक्षित प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ मीडिया पैनलिस्ट की सूची…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली दंगा मामले में 13 आरोपित बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साबित करने में नाकाम

    पूर्वी दिल्ली। वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने 13 आरोपितों को बरी कर दिया।…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी तेज, विभागों से मांगा आरक्षित पदों का ब्योरा

    चंडीगढ़। हरियाणा में अग्निवीरों के पहले बैच की चार साल की सैन्य सेवा पूरी होने के साथ ही राज्य सरकार ने…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रुद्रपुर में सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा हमला: ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में बोले- 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password