jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: त्योहारों को लेकर सीएम योगी की हाई लेवल बैठक, कहा- न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » त्योहारों को लेकर सीएम योगी की हाई लेवल बैठक, कहा- न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
उत्तर प्रदेशराज्य

त्योहारों को लेकर सीएम योगी की हाई लेवल बैठक, कहा- न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 4, 2026 6:51 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ : आगामी त्योहारों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रदेश में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के उल्लास को उपद्रव में बदलने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अराजक और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाए. वहीं दीपोत्सव, दीपावली, छठ और देव दीपावली को देखते हुए शासन से लेकर तहसील और थाना स्तर तक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए. अफवाह, भ्रामक सूचना और शरारतपूर्ण बयानबाजी के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए.

पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा को दें प्राथमिकता : अयोध्या में सात नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा. उन्होंने अंतरजनपदीय और स्थानीय यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा रूट डायवर्जन प्लान पहले से तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए. प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा.

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास हो 24 घंटे पुलिस निगरानी : मुख्यमंत्री ने कहा कि धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास 24 घंटे पुलिस निगरानी, पैदल गश्त और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और पीआरवी-112 को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं. पटाखों की बिक्री को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुकानें और अस्थायी गोदाम घनी आबादी से दूर खुले एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्थापित किए जाएं. लाइसेंस और एनओसी जारी करने में अनावश्यक देरी न हो. अग्निशमन विभाग को पर्याप्त संसाधनों के साथ 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है.

विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश : मुख्यमंत्री ने नगर विकास और पंचायती राज विभाग को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए. नियमित सैनिटाइजेशन, एंटी लार्वा फॉगिंग, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ जलभराव, कूड़े और खराब सड़कों की समस्या दूर करने को कहा. त्योहारों के दौरान रोस्टरमुक्त बिजली आपूर्ति और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी. परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसें चलाने तथा अनफिट और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

घटतौली करने वालों के खिलाफ नजीर बने कार्रवाई : जनहित और कर्मचारी कल्याण से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने राशन वितरण में घटतौली करने वालों के खिलाफ नजीर बनने वाली कार्रवाई करने को कहा. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय त्योहार से पहले उनके खातों में भेजने के निर्देश दिए.

यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो : किसानों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री ने यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. धान क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज की पारदर्शी तरीके से तौल और समय पर खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी किसान अपनी उपज बेचे बिना निराश होकर केंद्र से वापस न लौटे. बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल रहे.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुरादाबाद में बेकाबू पिकअप ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत; 4 घायल… पकौड़ी के ठेले में मारी टक्कर
    Next Article नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट: सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर हुई चर्चा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘संविधान की कसम खाई थी, इसलिए चलवाई गोली!’, 1990 कारसेवक कांड पर सपा सांसदों के बोल

    लखनऊ: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर यूपी में सियासी भूचाल आ गया है। बीजेपी हमले पर हमले कर…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मातृशक्ति को सशक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, बेटियों से महिलाओं तक योजनाओं का विस्तार

    देहरादून। देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड की सामाजिक और आर्थिक संरचना की रीढ़ यहां की महिलाएं हैं। पहाड़ी भूगोल की चुनौतियों…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

    ‘सपा का वहां खाता खुला, जहां नहीं खुलना चाहिए था’, MLC चुनाव के नतीजों पर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

    यूपी में शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 एमएलसी सीटों में से 9 के नतीजे घोषित हो चुके हैं जबकि…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीबिहारमनोरंजनराज्य

    “हमने पटना और बेंगलुरु नेवी पोर्ट तबाह कर दिए!” – पाकिस्तानी दावों पर भारतीयों का रिएक्शन हुआ वायरल

    पाकिस्तानियों के दावों पर इंडियंस का रिएक्शन वायरल! ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर इतना झूठ फैला…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: त्योहारों को लेकर सीएम योगी की हाई लेवल बैठक, कहा- न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password