jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में वीबी-जी राम जी योजना लागू, केंद्र ने जारी की 439.8 करोड़ की पहली किस्त
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में वीबी-जी राम जी योजना लागू, केंद्र ने जारी की 439.8 करोड़ की पहली किस्त
पंजाबराज्य

पंजाब में वीबी-जी राम जी योजना लागू, केंद्र ने जारी की 439.8 करोड़ की पहली किस्त

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 12, 2026 12:35 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

 चंडीगढ़। पंजाब में नई विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने 2026-27 के लिए राज्य को 1,331.61 करोड़ रुपये का केंद्रीय हिस्सा आवंटित किया है। इसमें से 439.8 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

यह जानकारी लोकसभा में केंद्र सरकार की ओर से दी गई। योजना एक जुलाई 2026 से पंजाब में लागू की गई है और यह वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2027 तक चलेगा।

नई योजना के तहत केंद्र और राज्य के बीच खर्च का अनुपात 60:40 रखा गया है। ऐसे में केंद्र के 1,331.61 करोड़ रुपये के मुकाबले पंजाब सरकार को करीब 887.7 करोड़ रुपये अपने हिस्से से लगाने होंगे। दोनों हिस्सों को मिलाकर राज्य में योजना के तहत करीब 2,219 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध होने की संभावना है।

आगे की किस्तें कई मानकों पर निर्भर

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहली किस्त के बाद आगे की राशि स्वत: जारी नहीं होगी। इसके लिए राज्य के स्वीकृत श्रम बजट, रोजगार की मांग, उपलब्ध राशि, पहले जारी फंड के उपयोग, लंबित देनदारियों, योजना के प्रदर्शन और जरूरी दस्तावेजों को आधार बनाया जाएगा। केंद्र ने राज्यों से पिछली वित्तीय वर्षों की लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए भी प्रस्ताव भेजने को कहा है।

मनरेगा की 178.8 करोड़ की देनदारी निपटी

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि पंजाब की पूर्ववर्ती मनरेगा योजना के तहत 2025-26 तक की 178.8 करोड़ रुपये की लंबित देनदारियां मंजूर कर दी गई हैं। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 में पांच अगस्त तक पंजाब को मनरेगा के तहत 246 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसमें 167.9 करोड़ रुपये मजदूरी और 67.3 करोड़ रुपये सामग्री के लिए शामिल हैं।

केंद्र के अनुसार, 2025-26 में पंजाब में रोजगार की मांग करने वाले 99.7 प्रतिशत श्रमिकों को काम उपलब्ध कराया गया। राज्यों को पर्याप्त संख्या में काम पहले से तैयार रखने, कार्यों की योजना समय पर बनाने और श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करने की सलाह दी गई है।

दिसंबर में किया था विरोध, जुलाई में लागू की योजना

वीबी-जी राम जी को लेकर पंजाब सरकार ने पहले इसका कड़ा विरोध किया था। दिसंबर 2025 में पंजाब विधानसभा ने योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर इसे दलित विरोधी बताते हुए केंद्र से इसे वापस लेने और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की थी। राज्य सरकार ने 60:40 के वित्तीय अनुपात पर भी आपत्ति जताते हुए इसे राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बताया था।

हालांकि, जुलाई 2026 में पंजाब सरकार ने अपना रुख बदलते हुए एक जुलाई से वीबी-जी राम जी को राज्य में लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी। विपक्षी दल सरकार के इस फैसले को विधानसभा में लिए गए पुराने रुख से यू-टर्न बता रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब के सांसद डा. अमर सिंह ने लोकसभा में लंबित मजदूरी और सामग्री देनदारियों तथा श्रमिकों को योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने से जुड़े सवाल उठाए थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बीमार मां से मिलने के लिए हवारा को पैरोल की मांग, सीएम मान ने राज्यपाल से की मुलाकात
    Next Article हरियाणा के विश्वविद्यालयों में बदलेगा शिक्षा का ढांचा, NEP-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    मायावती ने भतीजे आकाश को दिया तगड़ा झटका

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती अब अलग मोड में नजर आ रही हैं। करीब…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा में सड़क के बीच गमले रखकर रास्ता बाधित, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा के सेक्टर-46 की लेन नंबर-7 में सड़क के बीच गमले रखे जाने से वाहन चालकों…

    1 Min Read
    राजस्व घाटा अनुदान
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    राजस्व घाटा अनुदान बंद: हिमाचल सरकार को सालाना 10 हजार करोड़ का नुकसान

    शिमला। हिमाचल प्रदेश को केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद पैदा हुई स्थिति पर प्रधान सचिव वित्त देवेश…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी का लापरवाही और मनमानी पर बड़ा ऐक्शन, मत्स्य निदेशक एनएस रहमानी समेत पांच निलंबित

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है। अपर मुख्य सचिव मुकेश…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब में वीबी-जी राम जी योजना लागू, केंद्र ने जारी की 439.8 करोड़ की पहली किस्त
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password