jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आगरा में तैनात रहे ARTO ललित कुमार के घर विजिलेंस छापेमारी, 13 Kg सोना और 1.62 करोड़ कैश बरामद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आगरा में तैनात रहे ARTO ललित कुमार के घर विजिलेंस छापेमारी, 13 Kg सोना और 1.62 करोड़ कैश बरामद
उत्तर प्रदेशराज्य

आगरा में तैनात रहे ARTO ललित कुमार के घर विजिलेंस छापेमारी, 13 Kg सोना और 1.62 करोड़ कैश बरामद

News Desk
Last updated: July 8, 2026 3:42 pm
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के आगरा के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर सतर्कता टीम (विजिलेंस टीम) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान विजिलेंस को एआरटीओ के घर से अकूत दौलत का खजाना मिला है। इस खजाने में करीब एक करोड़ 62 लाख रुपए कैश के अलावा करीब 13 किलोग्राम सोना, नौ किलोग्राम चांदी, हीरे ओर अन्य कीमती ज्वेलरी शामिल है। बरामद किए गए सोने-चांदी और ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपए आंकी गई है। 13 करोड़ की अचल संपत्ति भी पाई गई है। बरामद आभूषणों में सोने के बिस्किट, ईंटें, चांदी की ईंटें और बिस्किट आदि मिले हैं। कुल करीब 35 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला है।

Contents
About The AuthorNews Desk

कार्रवाई के बारे में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान से मिली जानकारी के अनुसार ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत साल 2024 में केस दर्ज किया गया था। सरकार के आदेश पर मामले की जांच चल रही थी। कोर्ट से तलाश वारंट मिलने के बाद सात और आठ जुलाई को ललित कुमार के लखनऊ अलीगंज स्थित आवास पर छापेमारी की गई।

अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखा गया था कैश और ज्वेलरी

विजिलेंस की तलाशी के दौरान ललित कुमार के घर में अलग-अलग स्थानों पर पैकेटों में छिपाकर रखा गया कैश और ज्वेलरी मिली। इसके अलावा कम से कम 15 प्रॉपर्टीज के दस्तावेज भी मिले। इनमें नोएडा, लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली में प्लॉट, फ्लैट, खेत और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। दो लग्जरी कारें भी मिली हैं। इनके अलावा पोस्ट ऑफिस, बैंक, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में भी करीब एक करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का प्रमाण मिला है। विजिलेंस ने बरामद चीजों को जांच में शामिल कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक सतर्कता ने विजिलेंस टीम को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

इन अचल संपत्तियों के मिले दस्तावेज-

1. सी-143, सेक्टर-ई, अलीगंज, लखनऊ (आवासीय भवन)

2. सी-145, सेक्टर-ई, अलीगंज, लखनऊ (आवासीय भूखण्ड)

3. द्वारा नं-1321, मोहल्ला भरगवां कला, बालकगंज, सरयानी (आवासीय भूखण्ड)

4. 532/491 बरारी टोला, अलीगंज, लखनऊ (आवासीय भवन)

5. 1631, कल्ली पश्चिम, मोहनलालगंज, लखनऊ (आवासीय भूखण्ड)

6. मोहनलालगंज परगना, लखनऊ में कृषि भूमि

7. ग्राम बेहरिया मोहनलालगंज में कृषि भूमि

8. इस्माइलगंज, लखनऊ में आवासीय भूखण्ड

9. 10 टी./40 इंदिरानगर योजना लखनऊ में आवासीय भूखण्ड

10. फ्लैट संख्या-2002 अंसल एपीजीओ, लखनऊ में बुकिंग

11. माईसिटी इन्कटेक नोएडा में फ्लैट बुकिंग

12. आशियाना सिटी मीठो, नोएडा में फ्लैट बुकिंग

13. ग्राम जीतूपुरवा जनपद बाराबंकी में कृषि भूमि

14. एक अन्य-ग्राम जीतूपुरवा जनपद बाराबंकी में कृषि भूमि

15. ग्राम सहरो कोटी नूर मार्केट रायबरेली में कृषि भूमि

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राम मंदिर दान चोरी: चंपत राय की शिथिलता से संकट, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंददेव ने अब फोड़ा ठीकरा
    Next Article डी ए व्ही पब्लिक स्कूल किरंदुल के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ इकाई, ने दिया हरियाली का संदेश, और किया वृहत वृक्षारोपण
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    आधिकारिक कैलेंडर
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने नववर्ष 2026 का उत्तराखंड आधिकारिक कैलेंडर किया विमोचन

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू ने निवेशकों को दिया न्योता, बोले- हिमाचल निवेश के लिए देश के बेहतरीन गंतव्यों में शामिल

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने निवेशकों को हिमाचल में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश निवेश की…

    5 Min Read
    बिहार वोटर लिस्ट विवाद
    बिहार

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद: तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, विदेशी नामों को बताया साजिश!

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद: तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, विदेशी नामों को बताया साजिश! पटना, 14 जुलाई…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में रद्द भर्तियों का शुल्क लौटेगा, 3.41 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

    हमीरपुर। पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से वर्ष 2022 में विभिन्न विभागों के पदों के लिए आवेदन करने वाले लाखों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आगरा में तैनात रहे ARTO ललित कुमार के घर विजिलेंस छापेमारी, 13 Kg सोना और 1.62 करोड़ कैश बरामद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password