jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब चुनाव से पहले गर्माया जल विवाद: भगवंत मान सरकार ने उठाया यमुना के पानी में हिस्सेदारी और राजस्थान से ₹1.44 लाख करोड़ रॉयल्टी का मुद्दा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब चुनाव से पहले गर्माया जल विवाद: भगवंत मान सरकार ने उठाया यमुना के पानी में हिस्सेदारी और राजस्थान से ₹1.44 लाख करोड़ रॉयल्टी का मुद्दा
पंजाबराज्य

पंजाब चुनाव से पहले गर्माया जल विवाद: भगवंत मान सरकार ने उठाया यमुना के पानी में हिस्सेदारी और राजस्थान से ₹1.44 लाख करोड़ रॉयल्टी का मुद्दा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 6, 2026 11:06 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पानी और राजधानी के मुद्दों पर सियासत गरमाने लगी है। आम आदमी पार्टी सरकार ने नशे, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के अलावा इन मुद्दों को भी सियासी मंचों पर उठाना शुरू कर दिया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सरकार यमुना के पानी में पंजाब की दो-तिहाई हिस्सेदारी, राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ रुपये की रॉयल्टी और चंडीगढ़ व पंजाब यूनिवर्सिटी पर राज्य के अधिकारों की पैरवी कर विरोधियों को घेरने की तैयारी में है।

दरअसल, पंजाब के हर चुनाव में एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक नहर) बड़ा सियासी मुद्दा बनता रहा है, लेकिन इस बार इस पर अपेक्षाकृत कम चर्चा हो रही है। आप सरकार ने इसके बजाय वाईएसएल (यमुना-सतलुज लिंक नहर) का मुद्दा उठाकर पंजाब के पानी के हक की बात शुरू कर दी है। एसवाईएल के जरिये हरियाणा सतलुज के पानी पर अपना दावा जताता रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अब यमुना के पानी में भी पंजाब की हिस्सेदारी का सवाल उठाया है।

मान का कहना है कि यदि हरियाणा सतलुज के पानी में अपना हिस्सा मांगता है तो पंजाब का भी यमुना के पानी पर हक है, क्योंकि यमुना संयुक्त पंजाब का हिस्सा रही है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुए विधानसभा के विशेष सत्र में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित करवाया है। वह स्पष्ट कर चुके हैं कि हरियाणा को देने के लिए पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है। इसके बजाय हरियाणा को यमुना के पानी में पंजाब का बनता हिस्सा देना चाहिए। मान का कहना है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री आए दिन पंजाब का दौरा करते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं देते।

1966 के बंटवारे को बनाया आधार

पंजाब का यमुना के पानी में हिस्सा मांगने का आधार 1966 में राज्य के पुनर्गठन से जुड़ा है। राज्य सरकार का तर्क है कि यमुना अविभाजित पंजाब की नदी प्रणाली का हिस्सा थी, लेकिन पुनर्गठन के बाद पानी के बंटवारे में पंजाब को शामिल नहीं किया गया। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 12 मार्च 1954 को अविभाजित पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच हुए समझौते का हवाला देते हुए यमुना के पानी में दो-तिहाई हिस्सेदारी का दावा किया है। जल संसाधन मंत्री बरिंदर सिंह गोयल का कहना है कि वर्ष 1994 के जल बंटवारा समझौते में पंजाब शामिल नहीं था। पंजाब सरकार ने अप्रैल 2025 में इस मामले में ट्रिब्यूनल गठित करने की मांग भी की थी।

राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ की रॉयल्टी का दावा

पंजाब सरकार ने राजस्थान को दशकों से दिए जा रहे पानी के बदले रॉयल्टी का मुद्दा भी उठा दिया है। सरकार का दावा है कि राजस्थान 1960 से पंजाब की नदियों का पानी इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन इसके बदले कोई भुगतान नहीं कर रहा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1920 के ब्रिटिशकालीन समझौते का हवाला देते हुए राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ रुपये की रॉयल्टी मांगी है। सरकार के मुताबिक, राजस्थान को करीब 18 हजार क्यूसेक पानी दिया जा रहा है।

पंजाब विधानसभा ने 28 अक्तूबर को बकाया रॉयल्टी की वसूली के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी। जल संसाधन मंत्री बरिंदर सिंह गोयल का कहना है कि रॉयल्टी नहीं मिलने की स्थिति पूर्व सरकारों की गलतियों के कारण बनी। वहीं, राजस्थान सरकार ने पंजाब के इस दावे को असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया है। चुनाव से पहले आप सरकार इस मुद्दे को पंजाब के जल अधिकारों और आर्थिक हितों से जोड़कर उठा रही है।

चंडीगढ़ और पीयू पर भी तेज हुई पैरवी

चुनाव से पहले पंजाब-हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने और पंजाब यूनिवर्सिटी पर राज्य के अधिकारों का मुद्दा भी गरमाने लगा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार चंडीगढ़, पीयू और पंजाब के अधिकारों की पैरवी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार पंजाब के अधिकारों में दखल दे रही है। पीयू के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के विरोध में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मोर्चा खोल चुके हैं। इस तरह आप सरकार पानी के बंटवारे से लेकर राजधानी और विश्वविद्यालय के अधिकारों तक के मुद्दों को चुनाव से पहले सियासी बहस के केंद्र में लाने में जुटी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: बलिदानी जवानों के आश्रितों को नौकरी के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, वित्त विभाग की मंजूरी की शर्त खत्म
    Next Article जीएल बजाज में दीपावली उत्सव 2026 की धूम, शिक्षकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत और नृत्य ने बांधा समां
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

    राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या में भव्य आयोजन, राजनाथ-योगी ने रामलला की आरती उतारी

    अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। समारोह में मुख्यमंत्री योगी…

    7 Min Read
    Editorialउत्तर प्रदेशराज्यलाइफस्टाइल

    वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज़ की अनूठी पहल

    नोएडा, 18 मई 2026:भारत सरकार के विशेष दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नोएडा के…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अमित शाह की मौजूदगी में आज तय होगा 2027 चुनाव का एजेंडा, जानिए शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    लखनऊ। चुनावी वर्ष में भाजपा डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय स्थित डा. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में अपनी सबसे बड़ी सांगठनिक…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में 500 करोड़ से आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, 650 डॉक्टरों की होगी भर्ती

    हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब चुनाव से पहले गर्माया जल विवाद: भगवंत मान सरकार ने उठाया यमुना के पानी में हिस्सेदारी और राजस्थान से ₹1.44 लाख करोड़ रॉयल्टी का मुद्दा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password