jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मेड इन इंडिया AI में क्या होना चाहिए, पीएम ने बनाने वालों को बताया और दिया एक चैलेंज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मेड इन इंडिया AI में क्या होना चाहिए, पीएम ने बनाने वालों को बताया और दिया एक चैलेंज
राष्ट्रीय

मेड इन इंडिया AI में क्या होना चाहिए, पीएम ने बनाने वालों को बताया और दिया एक चैलेंज

Tripty Srivastava
Last updated: January 9, 2026 10:18 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत पर दुनिया का भरोसा उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि भारतीय एआइ माडल नैतिक, निष्पक्ष, पारदर्शी और डाटा निजता के सिद्धांतों पर आधारित हों। साथ ही भारतीय एआइ माडल विशिष्ट होने चाहिए और उन्हें स्थानीय व स्वदेशी कंटेंट एवं क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देना चाहिए।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इंडिया एआइ इंपैक्ट समिट-2026 से पहले भारतीय एआइ स्टार्टअप्स के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सुझाव दिया कि स्टार्टअप्स को इस देश से वैश्विक नेतृत्व की दिशा में काम करना चाहिए और कहा कि भारत किफायती व समावेशी एआइ और मितव्ययी नवाचार को विश्व स्तर पर बढ़ावा दे सकता है।

प्रधामंत्री ने कहा कि स्टार्टअप्स और एआइ उद्यमी भारत के भविष्य के सह-निर्माता हैं। अगले महीने होने वाली उक्त समिट के लिए चयनित 12 भारतीय एआइ स्टार्टअप्स ने बैठक में हिस्सा लिया और अपने विचार एवं कार्यों को प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री ने बाद में एक्स पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने भारतीय स्टार्टअप जगत के युवाओं से एआइ के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ”यह एक यादगार और ज्ञानवर्धक बातचीत थी, जिसमें उन्होंने अपना विजन और काम साझा किया कि भारत कैसे एआइ की दुनिया को बदल रहा है। यह सराहनीय है कि ये स्टार्टअप ई-कामर्स, मार्के¨टग, इंजीनिय¨रग सिमुलेशन, मटीरियल रिसर्च, हेल्थकेयर, मेडिकल रिसर्च और कई अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।”

मोदी ने कहा, उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि सामाजिक भलाई के लिए एआइ का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। साथ ही एआइ पर काम करने वाले सभी लोगों को सरकार का समर्थन दोहराया ताकि हम ‘मेड इन इंडिया, मेड फार द व‌र्ल्ड’ की भावना को मजबूत कर सकें।बैठक के दौरान मोदी ने समाज में बदलाव लाने के लिए एआइ के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत अगले महीने इंडिया एआइ इंपैक्ट समिट की मेजबानी करेगा, जिसके जरिये देश तकनीकी क्षेत्र में एक बड़ी भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत एआइ का इस्तेमाल करके बदलाव लाने की कोशिश कर रहा है और देश में नवाचार व बड़े पैमाने पर उसे क्रियान्वित करने की अपार क्षमता है। भारत को दुनिया के सामने एक विशिष्ट एआई मॉडल पेश करना चाहिए जो ‘मेड इन इंडिया, मेड फार द व‌र्ल्ड’ की भावना को दर्शाता हो।

बैठक में एआइ स्टार्टअप्स ने देश में एआइ ईकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता की तारीफ की। उन्होंने एआइ क्षेत्र की तेज वृद्धि व भविष्य की अपार संभावनाओं पर जोर दिया और कहा कि एआइ नवाचार व उसके फैलाव का केंद्र अब भारत की ओर शिफ्ट हो रहा है। भारत अब एआइ के विकास के लिए मजबूत और अनुकूल माहौल दे रहा है, जिससे देश वैश्विक एआइ मानचित्र पर मजबूती से अपनी जगह बना रहा है।

बैठक में जिन स्टार्टअप्स के प्रमुख एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया उनमें अवतार, भारतजेन, फ्रैक्टल, जेन, जेनलूप, ग्यानी, इंटेलीहेल्थ, सर्वम, शोध एआई, सोकेट एआई, टेक महिंद्रा और जेंटेइक शामिल थे। साथ ही केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यमंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article यश की ‘टॉक्सिक’ का खतरनाक टीज़र देख हड्डियां कड़क जाएंगी!
Next Article नोएडा पंजाबी एकता समिति ने लोहड़ी 2026 के लिए मनीष मेहरा को चेयरमैन नियुक्त किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बागेश्वर धाम हादसा
राष्ट्रीय

बागेश्वर धाम हादसा: बारिश के बीच गिरा टीन शेड, एक श्रद्धालु की मौत, आठ घायल

बागेश्वर धाम हादसा: बारिश के बीच गिरा टीन शेड, एक श्रद्धालु की मौत, आठ घायल छतरपुर (मध्य प्रदेश): प्रसिद्ध धार्मिक…

3 Min Read
MAAsterG
राष्ट्रीय

हर दिन योग नहीं किया तो क्या किया? सुनिए MAAsterG का मंत्र!

🌿 MAAsterG का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संदेश 🌿 "योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, यह आत्मा और परमात्मा के…

2 Min Read
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का बड़ा खुलासा: 22 अफसर निलंबित, ₹3200 करोड़ की लूट का पर्दाफाश

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का बड़ा खुलासा: 22 अफसर निलंबित, ₹3200 करोड़ की लूट का पर्दाफाश रायपुर, 11 जुलाई 2025…

3 Min Read
ईरान वॉर से बढ़ी टेंशन, इन BS6 गाड़ियों पर लग सकता है ब्रेक, बड़ी संख्या में होंगी प्रभावित
ऑटोराष्ट्रीय

ईरान वॉर से बढ़ी टेंशन, इन BS6 गाड़ियों पर लग सकता है ब्रेक, बड़ी संख्या में होंगी प्रभावित

इंडस्ट्रियल ग्रेड यूरिया की सप्लाई 50 से 60 फीसदी तक दुबई और इजिप्ट के बंदरगाहों से की जाती है. जरूरी…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मेड इन इंडिया AI में क्या होना चाहिए, पीएम ने बनाने वालों को बताया और दिया एक चैलेंज
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password