jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी में अग्निवीर वायु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी में अग्निवीर वायु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
राष्ट्रीय

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी में अग्निवीर वायु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 7, 2026 7:31 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी में दिनांक- 06 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को अग्निवीर वायु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों को भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु के रूप में उपलब्ध कैरियर अवसरों, भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मानदंड तथा नियुक्ति के बाद के सेवा जीवन की जानकारी प्रदान करना था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं भारतीय वायुसेना, भोपाल से जूनियर वारंट ऑफिसर आनंद राज एवं जूनियर वारंट ऑफिसर ए.के. सिंह तथा जिला रोजगार कार्यालय, दंतेवाड़ा से राज सिंह कंवर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण एस. एम. शेंडे, वरिष्ठ अनुदेशक, एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी द्वारा दिया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए प्रशिक्षणार्थियों से कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा भारतीय वायुसेना में उपलब्ध कैरियर अवसरों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

भारतीय वायुसेना से आए ऑफिसर ने प्रशिक्षणार्थियों को अग्निवीर वायु भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, विषय, न्यूनतम अंक, ऑनलाइन आवेदन, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, अनुकूलन क्षमता परीक्षण तथा चिकित्सा परीक्षण सहित चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी प्रदान की।

अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अग्निवीर वायु की भर्ती एवं सेवा से संबंधित जानकारी युक्त पुस्तिका भी उपलब्ध कराई गई, ताकि प्रशिक्षणार्थी भर्ती की आवश्यक जानकारी को सुरक्षित रख सकें तथा भविष्य में आवेदन करते समय उसका लाभ ले सकें।

अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को अग्निवीर वायु के लिए निर्धारित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, विषय, न्यूनतम अंक एवं शारीरिक मानकों की जानकारी दी। विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भौतिक विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी सहित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित निर्धारित योग्यता के बारे में बताया गया।

शारीरिक दक्षता के अंतर्गत निर्धारित 1600 मीटर दौड़, दंड-बैठक एवं उठक-बैठक सहित विभिन्न शारीरिक परीक्षणों की जानकारी भी दी गई। साथ ही निर्धारित शारीरिक ऊंचाई, सीना, दृष्टि, श्रवण, दंत स्वास्थ्य एवं अन्य चिकित्सा मानकों के महत्व को समझाया गया।

चयन प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा, अभ्यर्थियों की छंटनी, शारीरिक दक्षता परीक्षण, अनुकूलन क्षमता परीक्षण तथा चिकित्सा परीक्षण के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई।

वायुसेना क्राधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को अग्निवीर वायु के रूप में नियुक्ति के बाद के जीवन के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने भारतीय वायुसेना में प्रशिक्षण, सैन्य अनुशासन, दैनिक जीवन, कार्य की जिम्मेदारियां, शारीरिक दक्षता, उपलब्ध सुविधाएं, वेतन एवं अन्य लाभ तथा सेवा के दौरान प्राप्त होने वाले अनुभवों के बारे में बताया।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को नियमित अध्ययन, शारीरिक अभ्यास, अनुशासन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ भर्ती की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों से भारतीय वायुसेना एवं अग्निवीर वायु से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम जी के करकमलों से टी-शर्ट एवं उपयोगी पुस्तकें उपहार स्वरूप प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद कुंजाम ने प्रशिक्षणार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को देशसेवा एवं रोजगार के ऐसे अवसरों की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाना चाहिए तथा उन्होंने सभी ट्रेनीज को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन इंजीनियरिंग ड्राइंग अनुदेशक सत्यम कुमार सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षणार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों में भारतीय वायुसेना में कैरियर बनाने, देशसेवा करने तथा रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के प्रति उत्साह एवं जागरूकता का संचार हुआ।

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न रोजगार एवं कैरियर अवसरों से जोड़ने तथा उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article निगम कमिश्नर की कार्यप्रणाली से नाराज महापौर और एमआईसी सदस्य, जनहित के प्रस्ताव लंबित रखने के गंभीर आरोप
    Next Article ‘पिता ने किया यौन शोषण, मां ने खींची न्यूड फोटो’ 14 साल की लड़की ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस केस दर्ज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय

    केरल तट के पास कार्गो शिप में लगी आग से हुआ भीषण विस्फोट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    केरल तट के पास कार्गो शिप में लगी आग से हुआ भीषण विस्फोट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ताजा अपडेट: केरल तट…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय

    उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान–2025: वरिष्ठ किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी और आरटीआई कार्यकर्ता पीयूष जोशी को किया गया सम्मानित

    उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान–2025: वरिष्ठ किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी और आरटीआई कार्यकर्ता पीयूष जोशी को किया गया सम्मानित देहरादून, 22…

    3 Min Read
    राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री ने दिए जननी सुरक्षा ड्रॉप बैक एम्बुलेंस को बदलने के निर्देश

    वृद्धजनों की घर पर स्वास्थ्य जांच के लिए चलाया जाएगा विशेष कार्यक्रम शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार…

    2 Min Read

    पीओके पर मोदी सरकार के आत्मसमर्पण और अमेरिकी दबाव के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी का ज़ोरदार हल्लाबोल

    यूपी भर में ज़िलास्तरीय प्रदर्शन, नोएडा में सेक्टर-50 फुटओवर ब्रिज पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता नोएडा, 17 मई 2025:आम आदमी पार्टी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी में अग्निवीर वायु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password