नोएडा पंजाबी एकता सम्मेलन (रजि.) के सभी संस्थापक सदस्यों द्वारा संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनीर देहरा को वर्ष 2026 की लोहड़ी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
संस्था सभी वर्गों के लोगों की भलाई में सक्रिय रूप से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही है।
सम्मेलन द्वारा बुजुर्गों के सम्मान में नोएडा में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त सेक्टर-12 गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी के पावन अवसर पर पाठ एवं लंगर का आयोजन, सेक्टर-10 में एकादशी पर पीने के पानी की व्यवस्था, वीर बाल दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 गुरुद्वारा में कीर्तन एवं लंगर, जरूरतमंद बच्चों की प्रशिक्षण फीस की व्यवस्था, ग्रामीणों द्वारा गौशाला में चारों का सहयोग तथा रासलीला में सहयोग जैसे अनेक उत्कृष्ट सामाजिक कार्य संस्था द्वारा किए गए हैं।

नववर्ष, लोहड़ी एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर संस्था द्वारा एक विशेष डायरी का भी विमोचन किया जाता है।
इसके साथ ही नोएडा पंजाबी एकता सम्मेलन ने वर्ष 2026 की नई कोर टीम का गठन किया है, जिसमें 12 उपाध्यक्ष, 9 सचिव और 7 सह-सचिव नियुक्त किए गए हैं।
संस्था ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम समाज सेवा के कार्यों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगी।

