jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: UP विधानसभा चुनाव में बिना आरक्षण महिलाओं को 33 प्रतिशत सीट देने की BJP की तैयारी, बोलीं- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UP विधानसभा चुनाव में बिना आरक्षण महिलाओं को 33 प्रतिशत सीट देने की BJP की तैयारी, बोलीं- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेशराज्य

UP विधानसभा चुनाव में बिना आरक्षण महिलाओं को 33 प्रतिशत सीट देने की BJP की तैयारी, बोलीं- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 11, 2026 7:14 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

यूपी के मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को मेरठ दौरे के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की स्पष्ट रणनीति साझा की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार के संकल्प को दोहराया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों पर टिकट देगी। उन्होंने कहा, राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम होगी। वे आश्वस्त हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कमिटमेंट किया है, वह जरूर पूरा होगा। सदन में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विपक्ष पर बोला तीखा हमला, पीडीए को बताया छलावा

​अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को सरोज कुशवाहा ने सिरे से खारिज करते हुए इसे हवा में करार दिया। उन्होंने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा का पीडीए वास्तविकता है, जबकि सपा के पीडीए में केवल एक जाति और एक परिवार का वर्चस्व रहता है। अखिलेश यादव के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और जनता उनकी हकीकत जानती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पूर्ववर्ती सरकारों में आधी आबादी (महिलाओं) की स्थिति अत्यंत दयनीय थी।

​ललिता गौतम हत्याकांड और राम मंदिर पर स्पष्ट किया रुख

​मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और जांच के बाद सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

​‘चौका से चौकी’ तक महिलाओं की उड़ान

​प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि जिस देश और घर की महिलाएं खुशहाल होती हैं, वहां प्रगति निश्चित है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने ‘चौका से चौकी’ तक की चुनौतीपूर्ण यात्रा सफलतापूर्वक तय की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर से अभियान शुरू करें ताकि 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज की जा सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article योगी सरकार का बड़ा फैसला…जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, UP में ऐसा पहली बार
    Next Article 30 सेकंड में बच्चे को 8 बार पटका… मासूम आरव की जितेंद्र ने क्यों ली थी जान, दरिंदगी की पूरी कहानी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब कांग्रेस में बगावत ठंडी? हाईकमान के दबाव के बाद चन्नी गुट बैकफुट पर

    पंजाब कांग्रेस में बगावत पर हाईकमान के कड़े रुख के बाद अब नाराज नेताओं का गुट बैकफुट पर आ गया…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज, चन्नी-वड़िंग गुटों ने बढ़ाया शक्ति प्रदर्शन

    पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद दो धड़ों में बंटे कांग्रेसियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन तेज कर…

    5 Min Read
    शिविर
    उत्तराखंडराज्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं

    विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारियां। किच्छा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के…

    5 Min Read
    योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    तुमको क्या चाहिए? बच्चे ने सीएम के कान में दिया जवाब, सुनते ही हंस पड़े योगी और सुरक्षा कर्मी

    गोरखपुर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: UP विधानसभा चुनाव में बिना आरक्षण महिलाओं को 33 प्रतिशत सीट देने की BJP की तैयारी, बोलीं- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password