jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच की पहल से सिर्फ 30 रुपये में 24 घंटे मिलेगी ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श की सुविधा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच की पहल से सिर्फ 30 रुपये में 24 घंटे मिलेगी ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श की सुविधा
उत्तर प्रदेशराज्य

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच की पहल से सिर्फ 30 रुपये में 24 घंटे मिलेगी ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श की सुविधा

News Desk
Last updated: August 7, 2026 5:27 pm
News Desk
Share
SHARE

– हेल्थ सर्वेश के तहत इमरजेंसी में 15-20 किमी दायरे में मुफ्त एंबुलेंस और 15 प्रतिशत छूट पर दवा की सुविधा

नोएडा। अब शहर के लोगों को सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के लिए हर बार अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी। नोएडा लोक मंच के निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र और फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से ऑनलाइन हेल्थ सर्विस शुरू की गई है। इसके तहत लोग महज 30 रुपये में 24 घंटे अनुभवी डॉक्टरों से वीडियो कंसल्टेशन के जरिए चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे। शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सेवा का शुभारंभ किया गया।

Contents
About The AuthorNews Desk

फेलिक्स हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि नई सेवा के तहत वीडियो कंसल्टेशन के साथ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और ई-प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसका सबसे अधिक फायदा बुजुर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और उन मरीजों को मिलेगा, जिन्हें किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए तत्काल चिकित्सकीय सलाह की जरूरत होती है, लेकिन अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है। ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श की सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। आपातकालीन स्थिति में 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे संचालित फार्मेसी से दवाएं 15 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इमरजेंसी में निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध होगी। एंबुलेंस सुविधा सिर्फ फेलिक्स हॉस्पिटल तक मरीज को पहुंचाने तक सीमित नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर मरीज को सरकारी अस्पताल तक भी पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही फेलिक्स हॉस्पिटल में आईपीडी उपचार पर 30 प्रतिशत की विशेष छूट देने की बात भी कही गई है। पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनाना है। कई बार बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल होता है। वहीं, कई मरीजों को ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, जिनमें शुरुआती स्तर पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है। ऐसे लोगों के लिए वीडियो कंसल्टेशन एक सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।

9 अगस्त को मेगा हेल्थ कैंप

नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी क्रम में 9 अगस्त को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था रहेगी। लाभार्थियों के हेल्थ कार्ड भी बनाए जाएंगे। नोएडा लोक मंच का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को दवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें लगातार स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। ऑनलाइन हेल्थ सर्विस इसी प्रयास का विस्तार है। तकनीक और वीडियो कंसल्टेशन के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। स्वस्थ समाज, सशक्त समाज, बेहतर हर इंसान’ के संकल्प के साथ जनहित की स्वास्थ्य सेवाओं को आगे भी विस्तार दिया जाएगा। ऑनलाइन हेल्थ सर्विस के माध्यम से तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराने के साथ जरूरत के समय उपचार तक पहुंच आसान बनाने पर जोर दिया जाएगा।
कार्यक्रम में फेलिक्स हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता, विनीत गर्ग, पवन यादव, आरएन श्रीवास्तव, कुशाग्र अवस्थी, जमील अहमद, एसके जैन, वीके जैन, मुकुल बाजपेयी, रेनू छिब्बर, विभा बंसल, विनोद शर्मा, ओपी पारीक, ब्रज गोपाल और प्रदीप मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा की फ्री होल्ड पॉलिसी पर घमासान, अंबाला छावनी में राहत से ज्यादा संशय
    Next Article झांसी जेल से पहली बार पैरोल पर प्रयागराज जाएगा अली, तन्हाई बैरक में सजा काट रहा अतीक का बड़ा बेटा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026 को मिली मंजूरी; गांवों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    देहरादून: उत्तराखंड में सहकारिता के क्षेत्र को नई दिशा और व्यापक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण…

    8 Min Read
    उत्तर प्रदेशदिल्ली

    सीएम रेखा गुप्ता को अखिलेश यादव का जवाब

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी किए जाने के लिए माफी…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें: योगी

    लखनऊ। काकोरी की ऐतिहासिक धरती से रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश को बांटने की साजिशों और इंटरनेट मीडिया के…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख पर लगेगी मुहर

    चंडीगढ़। हरियाणा के मंत्रिमंडल की बैठक आज वीरवार को होगी, जिसमें विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि तय की जाएगी। अगस्त…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच की पहल से सिर्फ 30 रुपये में 24 घंटे मिलेगी ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श की सुविधा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password