हर घर संपर्क अभियान के तहत दादरी विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न
गौतम बुद्ध नगर, 22 जुलाई 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) की दादरी विधानसभा में “हर घर संपर्क अभियान” को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गाँव कठेरा में आयोजित की गई। पार्टी कार्यकर्ता मोबीन खान के आवास पर हुई इस बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और जनसमस्याओं पर संवाद स्थापित करना था।
बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने की। इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कमांडो को दादरी और जेवर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा, “आम आदमी पार्टी आम जनता की पार्टी है, और हमारा लक्ष्य है कि हर घर तक पहुँचकर जनता की समस्याओं को समझा जाए और उनके समाधान के लिए आवाज़ उठाई जाए। हम जिले में गांव-गांव तक संगठन विस्तार, युवाओं को जोड़ने और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाने की योजना पर काम कर रहे हैं।”
किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी अशोक कमांडो ने कहा, “दादरी और जेवर विधानसभाओं की जिम्मेदारी पाकर मैं गर्व महसूस करता हूं। किसान प्रकोष्ठ के माध्यम से हम प्रदेशभर के किसानों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। अब हमारा लक्ष्य है कि हर गांव और बूथ पर संगठन को सक्रिय करके जनता को एक मजबूत और साफ-सुथरा राजनीतिक विकल्प प्रदान करें।”
बैठक में जिला महासचिव कैलाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलदार अंसारी, संगठन मंत्री प्रशांत रावत, जिला सचिव विजय श्रीवास्तव, जिला सचिव जीतू भाटी, कार्यकारिणी सदस्य सतीश गौतम, नोएडा विधानसभा सचिव विवेक कुमार, वरिष्ठ साथी उमेश पंडित, विवेक शर्मा, मोबीन खान, आशु खान, नसीम मलिक, जावेद अंसारी, सलीम खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने संगठन को मजबूत करने और जनहित में संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया।

