jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून में बर्फ पर दिखेगा दुनिया का दम, 14 देशों के 270 खिलाड़ी आमने-सामने
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून में बर्फ पर दिखेगा दुनिया का दम, 14 देशों के 270 खिलाड़ी आमने-सामने
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में बर्फ पर दिखेगा दुनिया का दम, 14 देशों के 270 खिलाड़ी आमने-सामने

News Desk
Last updated: August 18, 2026 8:39 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। हिमाद्री आइस रिंक में सोमवार से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का रोमांच शुरू हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में 14 देशों के 270 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न देशों की टीमें देहरादून पहुंच चुकी हैं, जबकि 102 कोच, रेफरी और अन्य तकनीकी अधिकारी भी आयोजन का हिस्सा बने हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

प्रतियोगिता में हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, मलेशिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन, दक्षिण कोरिया और मेजबान भारत के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 14 अगस्त से खिलाड़ियों का आधिकारिक अभ्यास शुरू हो चुका है और सोमवार को भी हिमाद्री आइस रिंक में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया।

देश-विदेश के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब देवभूमि और वीरभूमि के साथ खेलभूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। सरकार खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें विश्व कप स्तर का समय हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को आगे विश्व कप प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिल सकेगा। ऐसे में देहरादून की यह प्रतियोगिता भारतीय शॉर्ट ट्रैक स्केटिंग के खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

भारत लगातार दूसरी बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। 17 से 20 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता के दौरान हिमाद्री आइस रिंक में देश-विदेश के शीर्ष खिलाड़ियों की रफ्तार और तकनीक का रोमांच देखने को मिलेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड बनेगा एशिया का प्रमुख विंटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन: सीएम धामी
    Next Article उत्तराखंड में SIR का तीसरा चरण शुरू, फॉर्म-7 से आपत्ति वाले मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सम्पूर्णता अभियान 2.0
    उत्तराखंडराज्य

    रूद्रपुर में नीति आयोग के निर्देशानुसार “सम्पूर्णता अभियान 2.0” का शुभारम्भ

    रूद्रपुर। नीति आयोग, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में जिला सभागार में ’’सम्पूर्णता अभियान 2.0’’ का शुभारम्भ किया…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

    गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा दौरान लाखों शिवभक्तों की सुरक्षित आवाजाही और शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ट्रैफिक डायवर्जन…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    शराब दुकानें खुली रहें और स्कूल बंद? आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ अभियान तेज

      शराब दुकानें खुली रहें और स्कूल बंद? आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ अभियान तेज नोएडा | 20 जुलाई…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हाइड्रोजन ट्रेन से एक्सप्रेस-वे तक, PM मोदी आज तीन राज्यों को देंगे 26 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

    चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के साथ ही हरियाणा और पंजाब तथा दोनों राज्यों की…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून में बर्फ पर दिखेगा दुनिया का दम, 14 देशों के 270 खिलाड़ी आमने-सामने
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password