jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: UP के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, बढ़ाई सैलरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UP के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, बढ़ाई सैलरी
उत्तर प्रदेशराज्य

UP के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, बढ़ाई सैलरी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 3, 2026 7:06 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। विभिन्न विभागों में कार्यरत 2.72 लाख से अधिक आउटसोर्स कार्मिकों को दो सितंबर से ही बढ़ा हुआ पारिश्रमिक मिलेगा। दीपावली से पहले कार्मिकों को बढ़ी दर पर पारिश्रमिक देने का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अब श्रेणी एक के कार्मिकों को प्रतिमाह 39,000 रुपये रुपये जबकि ईपीएफ और ईएसआइ की कटौती के बाद श्रेणी दो के कार्मिक 19,148.76 रुपये, श्रेणी तीन के 16,999.64 रुपये और श्रेणी चार के 15,396.14 रुपये प्रतिमाह पाएंगे।

नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर के पारिश्रमिक के साथ सितंबर का एरियर भी दिया जाएगा। श्रेणी एक को छोड़कर अन्य श्रेणियों के कार्मिकों के पारिश्रमिक में लगभग डेढ़ गुने की बढ़ोतरी होगी। अगर किसी भी श्रेणी के कार्मिकों को अब तय किए गए पारिश्रमिक से ज्यादा पहले से मिल रहा है तो उसके पारिश्रमिक यथावत रहेगा।

दो सितंबर से ही बढ़ा पारिश्रमिक देने का निर्णय

प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के प्रमुख सचिव मनीष चौहान की ओर से सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक पारिश्रमिक का निर्धारण पिछले वर्ष 19 सितंबर को जारी शासनादेश के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दो सितंबर को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में बढ़ी दर से पारिश्रमिक देने का शुभारंभ किए जाने से सभी को दो सितंबर से ही बढ़ा पारिश्रमिक देने का निर्णय किया गया है।

श्रेणी एक के कार्मिकों को 39,000 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। इसमें ईपीएफ और ईएसआइ की कटौती नहीं होगी। 1501 रुपये सर्विस चार्ज और 390 रुपये यूपीकास सेंटेज का भुगतान नियोक्ता यानी सरकार करेगी।

श्रेणी दो का मासिक पारिश्रमिक 21,947 रुपये तय है। इसमें से 2633.64 रुपये ईपीएफ और 160.60 रुपये ईएसआइ कटने के बाद कार्मिक को 19,148.76 रुपये मिलेंगे।

सरकार इनके ईपीएफ खाते में 2633.64 रुपये और ईएसआइ खाते में 713.28 रुपये जमा करेगी। इसके अलावा 844.96 रुपये सर्विस चार्ज और 219 रुपये यूपीकास सेंटेज देगी।

श्रेणी तीन का मासिक पारिश्रमिक 19,446 रुपये निर्धारित है। कार्मिक के पारिश्रमिक से 2333.22 रुपये ईपीएफ और 145.85 रुपये ईएसआइ कटेंगे। सरकार इनके ईपीएफ खाते में 2333.52 रुपये और ईएसआइ में 632 रुपये जमा करेगी। साथ ही 748.67 रुपये सर्विस चार्ज और 194 रुपये यूपीकास सेंटेज देगी।

श्रेणी चार का मासिक पारिश्रमिक 17,646 रुपये है। इसमें से 2117.52 रुपये ईपीएफ और 132.35 रुपये ईएसआइ कटेंगे। सरकार ईपीएफ में 2117.52 रुपये और ईएसआइ में 573.50 रुपये जमा करेगी। इसके अतिरिक्त 679.37 रुपये सर्विस चार्ज और 176 रुपये यूपीकास सेंटेज दिया जाएगा।

श्रेणीवार प्रति माह हाथ में मिलने वाला पारिश्रमिक

  • श्रेणी एक: 39,000 रुपये
  • श्रेणी दो: 19,148.76 रुपये
  • श्रेणी तीन: 16,999.64 रुपये
  • श्रेणी चार: 15,396.14 रुपये

सभी श्रेणियों में 18 प्रतिशत जीएसटी का भार सरकार उठाएगी। प्रमुख सचिव के अनुसार, कार्मिकों के पारिश्रमिक से काटी गई ईपीएफ और ईएसआइ राशि तथा नियोक्ता के अंश को मिलाकर उन्हें सरकार द्वारा घोषित श्रेणीवार 20, 22, 25 और 40 हजार रुपये से अधिक राशि मिलेगी। ईपीएफ की धनराशि बाद में कार्मिकों को ही मिलेगी। सभी कार्मिकों को सरकार की घोषित स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं का लाभ भी मिलेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में सजा प्रतिभाओं का मंच, ‘किड्स कार्निवल सीजन-2’ में बच्चों ने बिखेरे रंग
    Next Article दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में पहुंचेंगे 1500 करोड़ रुपये
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में नवंबर तक खर्च करना होगा बजट का 60 प्रतिशत पैसा, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में बजट प्राविधानों के सापेक्ष वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने और व्यय की गति…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में चढ़ा सियासी पारा: चुनावी साल से पहले कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा जुबानी जंग, गुटबाजी के आरोपों पर तकरार

    शिमला। चुनावी वर्ष की दहलीज पर खड़े हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दल…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    परिवार के बीच दान विलेख पर स्टाम्प शुल्क में राहत, अब व्यावसायिक व औद्योगिक संपत्तियां भी शामिल

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य में परिवार के सदस्यों के…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अंकिता हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद: धामी सरकार के सख्त फैसलों और मजबूत पैरवी से मिला न्याय

    देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: UP के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, बढ़ाई सैलरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password