jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

News Desk
Last updated: July 30, 2026 9:24 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल विकास को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक नवंबर से सर्वे में चिन्हित 5 लाख 40 हजार 428 सीईटी पास युवाओं को 100 घंटे का काम उपलब्ध कराया जाए।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इन युवाओं को दो वर्ष तक स्थायी रोजगार नहीं मिलता है तो उन्हें सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को चंडीगढ़ में विकसित भारत विजन-2047 के तहत रोजगार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।

युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ना

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा ने देश के शीर्ष 10 राज्यों में स्थान बनाया है और इसके माध्यम से अब तक 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एआइ आधारित पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए, जिस पर आइटीआइ और स्किल डेवलपमेंट का पूरा डाटा उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हर तीन महीने में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित कर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही युवाओं का सर्वे कर तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की अलग पहचान की जाएगी और आइटीआइ में उद्योगों की मांग के अनुरूप नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

पानीपत में एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को वैश्विक शिक्षा और कौशल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पंचकूला और गुरुग्राम में एआइ हब बनाए जा रहे हैं तथा दो लाख युवाओं को हार्ड स्किल प्रशिक्षण दिया जाएगा। करनाल, पंचकूला और पानीपत में एआइ, रोबोटिक्स और ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिन पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि उमरी (कुरुक्षेत्र) में स्टेट लेवल आर्ट एंड कल्चर सेंटर तथा फतेहाबाद, सुल्तानपुर और अंतेड़ी में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में माडल आइटीआइ नेटवर्क के विस्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि हर जिले में माडल आइटीआइ और आगे चलकर प्रत्येक ब्लाक स्तर पर आइटीआइ स्थापित करने की योजना है। वर्तमान में 143 में से 117 ब्लाकों में आइटीआइ संचालित हैं।

नए आईटीआई भवन का निर्माण

झोझू कलां, कारीरूपा, रणकौली और पिल्लूखेड़ा में नई आइटीआइ खोली जाएंगी, जबकि नारनौल महिला आइटीआइ का नवीनीकरण और बरवाला, बसंतपुर तथा नलवी खुर्द में नए आइटीआइ भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सितंबर में चीन में होने वाली विश्व स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले हरियाणा के युवाओं को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कौशल विकास की सभी योजनाओं को तय समय सीमा में लागू कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के योग्य बनाया जाए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब मंत्री हरजोत बैंस की कनाडा यात्रा पर विवाद, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
    Next Article हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखण्ड
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड की पारंपरिक तांबे की शिल्प कला और कारीगरों की दक्षता भारत पर्व में प्रदर्शित

    नई दिल्ली। भारत पर्व के अवसर पर इस वर्ष उत्तराखण्ड राज्य की झांकी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” थीम के अंतर्गत प्रदर्शित की…

    3 Min Read
    स्वामी विवेकानंद
    उत्तराखंडराज्य

    स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में युवाओं को सम्मानित किया गया

    देहरादून। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में भव्य समारोह…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक निगरानी, 20 नए स्थानों पर लगेंगे आईटीएमएस कैमरे

    गाजियाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था पर निगरानी करने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पर कार्रवाई करने के लिए 20 नए स्थानों…

    2 Min Read
    योगी सरकार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के इस जिले में 424 सड़कों पर होने जा रहा काम, योगी सरकार ने मंजूरी के साथ रुपए भी दिए

    आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सड़क यातायात कहीं अधिक सुगम होने वाला है। योगी सरकार…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password