jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: योगी सरकार का दीवाली तोहफा: श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी और महंगाई भत्ते की नई दरें लागू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » योगी सरकार का दीवाली तोहफा: श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी और महंगाई भत्ते की नई दरें लागू
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार का दीवाली तोहफा: श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी और महंगाई भत्ते की नई दरें लागू

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 28, 2026 6:50 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

योगी सरकार ने राज्य के श्रमिकों के परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (वीडीए) की संशोधित दरें तय कर दी हैं। इसके तहत अब दीपावली के पहले श्रमिकों को बढ़ी मजदूरी का लाभ मिलेगा। हर मजूदर की मासिक मजदूरी में 174.25 रुपये से लेकर 238.39 रुपये तक इजाफा होगा। दरें एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी और 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में यह संशोधन जनवरी से जून 2026 की अवधि के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के औसत 431 अंकों के आधार पर किया गया है। फैसले से औद्योगिक इकाइयों, प्रतिष्ठानों और संबंधित अनुसूचित नियोजनों में काम करने वाले अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों को लाभ मिलेगा। संशोधित दरों के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में श्रमिकों की श्रेणी के अनुसार न्यूनतम मासिक मजदूरी निर्धारित की गई है। साथ ही यह भी तय किया गया है कि अगर किसी कर्मचारी को पहले से निर्धारित दरों के अनुसार ज्यादा मजदूरी मिल रही है, तो उसे जारी रखा जाएगा।

श्रम विभाग ने संबंधित नियोजकों, औद्योगिक इकाइयों और प्रतिष्ठानों में काम कर रहे श्रमिकों को नई दरों के मुताबिक न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भुगतान करते समय श्रमिक की कुशलता की श्रेणी और संबंधित क्षेत्र में लागू दरों का ध्यान रखना होगा।

तीनों श्रेणियों के श्रमिकों की मजदूरी बढ़ी

गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद :

दोनों जिलों में अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मासिक मजदूरी 13,690 से बढ़ाकर 13,883.59 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों की 15,059 से बढ़ाकर 15,271.41 रुपये और कुशल श्रमिकों की मजदूरी 16,868 से बढ़ाकर 17,106.39 रुपये कर दी गई है। इससे श्रमिकों को हर महीने क्रमशः 193.59, 212.41 और 238.39 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

नगर निगम वाले अन्य जिले:

गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद को छोड़कर नगर निगम वाले जनपदों में अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 13,006 से बढ़ाकर 13,189.68 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी 14,306 से बढ़ाकर 14,507.46 रुपये और कुशल श्रमिकों की मजदूरी 16,025 से बढ़ाकर 16,250.86 रुपये निर्धारित की गई है। इस श्रेणी में मासिक वृद्धि 183.68 से 225.86 रुपये तक हुई है।

अन्य जिले :

राज्य के बचे जिलों में अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मासिक मजदूरी 12,356 से बढ़ाकर 12,530.25 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी 13,590 से बढ़ाकर 13,782.30 रुपये और कुशल श्रमिकों की मजदूरी 15,224 से बढ़ाकर 15,438.42 रुपये कर दी गई है। इससे श्रमिकों को हर महीने 174.25 से 214.42 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article एनएमडीसी ने टाउनशिप की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
    Next Article यूपी पुलिस के DGP एक्शन में, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष सस्पेंड, वजह भी सामने आई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मराठी विवाद
    महाराष्ट्र

    मराठी विवाद में ‘हिंदुत्व’ की एंट्री: ठाकरे भाइयों पर भड़के नितेश राणे, दी चुनौती – “मुसलमानों से मराठी में अज़ान पढ़वाओ”

    मराठी विवाद में 'हिंदुत्व' की एंट्री: ठाकरे भाइयों पर भड़के नितेश राणे, दी चुनौती – "मुसलमानों से मराठी में अज़ान…

    3 Min Read
    हरियाणा बजट
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा बजट 2026-27: आमजन से सुझाव आमंत्रित, भागीदारी सुनिश्चित

    गुरुग्राम। हरियाणा सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण की प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार

    लखनऊ : गोमतीनगर पुलिस ने खुद को विदेश मंत्रालय का उच्च अधिकारी बताकर जबरन होटल में घुसे तीन युवकों में से…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा नोएडा महानगर ने मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन की ओर से महानगर महासचिव विकास यादव की अध्यक्षता में सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: योगी सरकार का दीवाली तोहफा: श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी और महंगाई भत्ते की नई दरें लागू
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password