jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एनएमडीसी ने टाउनशिप की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एनएमडीसी ने टाउनशिप की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
राष्ट्रीय

एनएमडीसी ने टाउनशिप की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 28, 2026 6:38 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

निर्माणाधीन गेट को क्षति पहुँचाए जाने की घटना चिंताजनक

बचेली, 27 अक्टूबर, 2026: एनएमडीसी लिमिटेड बचेली स्थित एनएमडीसी टाउनशिप में अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों तथा निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। रात्रिकालीन समय में अनधिकृत आवागमन तथा चोरी की कथित घटनाओं के संबंध में प्राप्त चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, टाउनशिप परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर गेट लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इन गेटों की स्थापना का उद्देश्य टाउनशिप की सुरक्षा बढ़ाना, सरकारी एवं कंपनी की संपत्ति, मशीनरी और अवसंरचना की सुरक्षा करना तथा रात्रिकालीन समय में अनधिकृत आवागमन को नियंत्रित करना है। प्रस्तावित व्यवस्था के अंतर्गत रात्रि के समय गेट बंद रखने का प्रावधान है, जबकि टाउनशिप के निवासियों एवं अन्य अधिकृत व्यक्तियों, जिनमें मरीज, स्कूली बच्चे, अभिभावक तथा रेलयात्री शामिल हैं, की आवाजाही सुगम बनाए रखने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी है। इन उपायों के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा भी की गई थी।

दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को प्रातः लगभग 11:15 बजे, कथित तौर पर नगर पालिका के अधिकारियों के साथ आए कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप निर्माणाधीन गेट को जेसीबी मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त कर हटाया गया। इस घटना से एनएमडीसी की संपत्ति को क्षति पहुँची तथा सुरक्षा संबंधी कार्य प्रभावित हुआ।

एनएमडीसी इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करता है। सुरक्षा संबंधी ये उपाय कंपनी के कर्मचारियों, उनके परिवारों, विद्यालय के शिक्षकों, चिकित्सकों तथा अन्य हितधारकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ कंपनी की मशीनरी एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

एनएमडीसी का मानना है कि प्रस्तावित व्यवस्था के संबंध में किसी भी प्रकार की चिंता अथवा आपत्ति होने पर उचित चर्चा एवं समाधान के लिए एनएमडीसी प्रबंधन के समक्ष विषय प्रस्तुत किया जाना चाहिए था, क्योंकि प्रस्तावित सुरक्षा उपाय एनएमडीसी के स्वामित्व वाले क्षेत्र से संबंधित हैं।

एनएमडीसी स्थानीय प्रशासन एवं अन्य हितधारकों के साथ रचनात्मक समन्वय बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, कंपनी अपनी संपत्ति, मशीनरी तथा टाउनशिप के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक एवं विधिसम्मत उपाय जारी रखेगी।

एनएमडीसी — सुरक्षा, संरक्षा एवं उत्तरदायी संचालन के प्रति प्रतिबद्ध।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नोएडा प्राधिकरण के रिकॉर्ड रूम ओर ऑनलाइन विभाग को मुख्य प्रशासनिक भवन सेक्टर-96 में स्थानांतरित किया जाये अशोक चौहान
    Next Article योगी सरकार का दीवाली तोहफा: श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी और महंगाई भत्ते की नई दरें लागू
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राजनीतिराष्ट्रीय

    🇺🇸 भारत-पाक तनाव पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान: “इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं”

    अमेरिका ने भारत-पाक संघर्ष पर दी तटस्थ प्रतिक्रिया, वेंस बोले – “यह युद्ध हमारा मुद्दा नहीं” नई दिल्ली/वॉशिंगटन, 9 मई…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय

    मेड इन इंडिया AI में क्या होना चाहिए, पीएम ने बनाने वालों को बताया और दिया एक चैलेंज

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत पर दुनिया का भरोसा उसकी सबसे बड़ी ताकत है।…

    4 Min Read
    राष्ट्रीय

    डी ए वी किरंदुल में ब्रह्मोस मिसाइल के पूर्व डायरेक्टर जनरल का आगमन

    डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल में विशिष्ट व्यक्तियों एवं सफल व्यक्तित्व की प्रेरणादाई संबोधन एवं मार्गदर्शन के तहत विद्यालय…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय

    Hanuman Jayanti – नोएडा सेक्टर 70 गेट नंबर 4 पर प्राचीन मंदिर हनुमान जयंती मनाई

    नोएडा सेक्टर 70 गेट नंबर 4 पर प्राचीन मंदिर हनुमान जयंती मनाई गई महिलाओं ने भजन कीर्तन कर कर भंडारा…

    0 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एनएमडीसी ने टाउनशिप की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password