jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: युवक ने पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया; घर में चार लाशें मिलने से हड़कंप
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » युवक ने पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया; घर में चार लाशें मिलने से हड़कंप
उत्तर प्रदेशराज्य

युवक ने पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया; घर में चार लाशें मिलने से हड़कंप

News Desk
Last updated: August 1, 2026 8:54 am
News Desk
Share
SHARE

बलरामरपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार देर शाम की एक घटना ने पूरे जिले में खलबली मचा दी। घर के भीतर एक ही परिवार के चार सदस्य खून से लथपथ पड़े मिले।

Contents
About The AuthorNews Desk

मृतकों में 28 वर्षीय बजरंग गिरि, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और दस माह का मासूम जयदीप शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बजरंग गिरि ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों को गोली मारी और उसके बाद बजरंग गिरि ने खुद को गोली मार ली।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय का कहना है कि बजरंगी गिरि ने अपने बच्चों और पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मारी है। इसकी पुष्टि उसके मोबाइल से मिले वीडियो क्लिप में हुई है, जिसे पुलिस ने सुरक्षित कर लिया है। वीडियो दोपहर 3.10 बजे बनाई गई है, जिसमें बजरंगी ने अपने परिवार की हत्या और आत्महत्या की बात कही है। मौके से एक तमंचा 315 बोर और दूसरा 12 बोर का मिला है। इस आत्मघाती घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर गोसाई पुरवा, झौहना गांव, कोतवाली देहात में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल से दो देशी कट्टा और खोखे बरामद 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो देशी कट्टा और खोखे बरामद हुए हैं। मृतक के भाई राम कुमार गिरि ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या की ओर संकेत करती है, लेकिन अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मोबाइल फोन, पारिवारिक परिस्थितियों, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं समेत हर संभावित एंगल की जांच कर रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

झौहना के मजरा गोसाईंपुरवा में बजरंगी का घर गांव से बाहर बना हुआ। कोतवाली देहात पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पूरे घर को सील कर दिया गया। चारों को देशी तमंचे से गोली मारी गई है। घटना किस कारण हुई, इसकी जानकारी नहीं है। एसपी ने बताया कि घटनास्थल से दो तमंचे और कई खोखे बरामद हुए हैं। प्रथमदृष्टया घटना आत्महत्या की ओर संकेत करती है, लेकिन अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

छावनी बना रहा गोसाईंपुरवा

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गई। पुलिस मोबाइल फोन, पारिवारिक परिस्थितियों, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं समेत हर संभावित बिंदुओं की जांच कर रही है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गोसाईंपुरवा गांव में मातम पसरा है। देर रात तक गांव में भारी पुलिस बल मौजूद रही। गांव व घटना स्थल के पास लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article खुशखबरी: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति बढ़कर हुई अब 5000 रुपये, किसान सहायता योजनाएं 2030 तक बढ़ीं
    Next Article ‘हर घर तिरंगा जनआंदोलन बने, 5 करोड़ घरों तक पहुंचे’, सीएम योगी ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सैलरी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के इन कर्मचारियों की रुक सकती है सैलरी, 31 जनवरी तक है मौका; जानें डिटेल

    उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में सख्ती का बड़ा फैसला सामने आया है। डीजीपी मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि जो…

    6 Min Read
    दिल्लीराज्य

    अर्जेंटीना बनाम स्पेन फाइनल: दिल्ली सरकार ने फुटबॉल प्रेमियों को दी बड़ी सौगात

    नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल (अर्जेंटीना बनाम स्पेन) के मद्देनजर राजधानी के…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा की फ्री होल्ड पॉलिसी पर घमासान, अंबाला छावनी में राहत से ज्यादा संशय

    चंडीगढ़ :  हरियाणा सरकार की प्रस्तावित फ्री होल्ड पॉलिसी इन दिनों प्रदेश की सबसे चर्चित नीतियों में शामिल हो गई है।…

    10 Min Read
    राज्यहरियाणा

    चरखी दादरी में थाने के बाहर गोलीकांड, 7 घायल; सुरक्षा चूक पर 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी में थाने के ठीक बाहर हुई भीषण गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: युवक ने पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया; घर में चार लाशें मिलने से हड़कंप
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password