jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: खुशखबरी: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति बढ़कर हुई अब 5000 रुपये, किसान सहायता योजनाएं 2030 तक बढ़ीं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » खुशखबरी: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति बढ़कर हुई अब 5000 रुपये, किसान सहायता योजनाएं 2030 तक बढ़ीं
उत्तर प्रदेशराज्य

खुशखबरी: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति बढ़कर हुई अब 5000 रुपये, किसान सहायता योजनाएं 2030 तक बढ़ीं

News Desk
Last updated: August 1, 2026 8:39 am
News Desk
Share
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के मेधावी बच्चों के लिए संचालित ‘मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना’ का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश शुक्रवार को अपनी अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की 172वीं बैठक में दिए। बैठक में वर्ष 2026-27 के ₹3025.49 करोड़ रुपये के बजट सहित किसान कल्याण, कृषि विपणन एवं मंडी व्यवस्था से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की मंडियों का आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार करते हुए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए, ताकि किसानों को बेहतर, पारदर्शी एवं सुविधाजनक विपणन व्यवस्था उपलब्ध हो सके। उन्होंने मंडियों में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने मंडी स्थलों में पीपीपी मॉडल पर कृषि उपज प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने तथा इसके लिए नियमों को अधिक व्यवहारिक एवं निवेश अनुकूल बनाने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य, मूल्य संवर्धन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री ने अधिकाधिक मंडियों को ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) प्लेटफॉर्म से जोड़ने, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से अधिकाधिक किसानों को जोड़ने और प्रत्येक जनपद में ऑर्गेनिक उत्पादों के सर्टिफिकेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के संशोधित आय-व्यय अनुमान तथा वर्ष 2026-27 के बजट को अनुमोदित किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए ₹2228.59 करोड़ की अनुमानित प्राप्तियों और ₹3025.49 करोड़ के व्यय प्रावधान को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में बताया गया कि मंडी समितियों की आय वर्ष 2024-25 के ₹1991.33 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025-26 में ₹2305.80 करोड़ पहुंच गई है, जिससे 15.79 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।

बजट में मंडी स्थलों के निर्माण एवं विस्तार, संपर्क मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत, ग्रामीण हाट, किसान बाजार, गोवंश आश्रय स्थलों, छात्रावास निर्माण, मंडी समितियों के लिए भूमि क्रय तथा अन्य विकास कार्यों के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। पूर्व से स्वीकृत निर्माण कार्यों को गति देने के लिए ₹1212.02 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है।

समयबद्ध आर्थिक सहायता मिलती रहेगी

संचालक मंडल ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना की अवधि एक जुलाई 2025 से 30 जून 2030 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। इन दोनों योजनाओं के संचालन के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में ₹30 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे दुर्घटना अथवा खेत-खलिहान में अग्निकांड जैसी परिस्थितियों में किसानों एवं उनके परिवारों को समयबद्ध आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।

बैठक में प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई

बैठक में मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत दलहन एवं तिलहन की खरीद व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सहकारी संस्थाओं को ब्याजमुक्त कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। बैठक में परिषद के वित्तीय एवं प्रशासनिक विषयों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पिछली बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सभी किसान हितैषी एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article स्कूल वैन हादसे में बुझ गया एक होनहार छात्र का सपना, परिवार और स्कूल में पसरा मातम
    Next Article युवक ने पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया; घर में चार लाशें मिलने से हड़कंप
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर हिंसा पर सख्त दिल्ली पुलिस, वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान शुरू

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ सख्त…

    4 Min Read
    इको-टूरिज्म
    पंजाबराज्य

    सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट से रोजगार और पर्यटन को मिलेगा नया प्रोत्साहन: CM मान

    होशियारपुर। सलेरन डैम स्थल पर पर्यावरण-अनुकूल हट्स का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि इससे…

    10 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मोबाइल देकर गेम खिलाना पड़ा भारी, फूल विक्रेता के खाते से उड़ाए 4.71 लाख रुपये

    गाजियाबाद। मोबाइल किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में देना विजयनगर निवासी फूल विक्रेता को भारी पड़ गया। दुकान पर आने वाले…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड में संस्कृत आयोग गठन की तैयारी, 10 अगस्त तक मांगे सुझाव

    देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार ने संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और आधुनिक दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप उसके उपयोग को बढ़ावा देने…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: खुशखबरी: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति बढ़कर हुई अब 5000 रुपये, किसान सहायता योजनाएं 2030 तक बढ़ीं
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password