jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान होगा तेज, CM योगी ने सरकारी योजनाओं को लेकर दिया बड़ा आदेश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान होगा तेज, CM योगी ने सरकारी योजनाओं को लेकर दिया बड़ा आदेश
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान होगा तेज, CM योगी ने सरकारी योजनाओं को लेकर दिया बड़ा आदेश

News Desk
Last updated: July 21, 2026 6:26 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो पावर्टी अभियान को गति देते हुए पात्र परिवारों का अंत्योदय कार्ड देने, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना से चरणबद्ध जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने कहा है कि सभी पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवारों तक पहुंचे इसके लिए स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन की विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।

सोमवार को स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन की बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित प्रमुख आधारभूत संरचना, औद्योगिक विकास, निवेश, जनकल्याण और सेवा वितरण से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ ही लोगों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। सभी शासकीय और निजी मेडिकल कालेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला चिकित्सालयों तथा होटलों में फायर एनओसी की समीक्षा करने तथा जहां आवश्यकता हो तत्काल कार्रवाई कर अग्नि सुरक्षा के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

2.50 लाख परिवारों का सर्वेक्षण

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जीरो पावर्टी अभियान के तहत 12.50 लाख परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। इनमें से लगभग नौ लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र पाए गए हैं। लगभग पांच लाख परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाना है। इनमें से 6.67 लाख परिवारों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं।

लगभग पांच लाख लोगों का भवन व अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराया चुका है, शेष परिवारों का पंजीकरण कराया जा रहा है। 10.60 लाख परिवारों के एक सदस्य को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।

एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण

अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 88.45 प्रतिशत, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 72.71 प्रतिशत, आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 63 प्रतिशत तथा जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 59.35 प्रतिशत भूमि मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने मेरठ-हरिद्वार, विंध्य, विंध्य-पूर्वांचल तथा नोएडा-जेवर लिंक एक्सप्रेसवे सहित सभी परियोजनाओं के लिए 31 जुलाई तक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ नाइट सफारी परियोजना के क्रियान्वयन की अनुमति उच्चतम न्यायालय से मिल जाने के बाद औपचारिकताएं पूरी कर परियोजना का काम आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रेटर नोएडा में मल्टी माॅडल लॉजिस्टिक हब व मल्टी माॅडल ट्रांसपोर्ट हब परियोजना की औपचारिकताएं पूरी कर काम आगे बढ़ाने को कहा। इस हब के लिए 323 हेक्टेयर में से 301 हेक्टेयर भूमि मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के लिए माॅडल बिल्डिंग बायलाज में ईज आफ डूइंग बिजनेस को ध्यान में रखते हुए जरूरी संशोधन किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्नाव की एक्वा ब्रिज परियोजना तथा कानपुर के बिनगवां स्थित 40 एमएलडी तृतीयक उपचार संयंत्र से पनकी ताप विद्युत संयंत्र को पानी उपलब्ध कराने वाली परियोजना को समय से क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए गए।

लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन व मैनहोल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों की स्थिति की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने विभागों को आपसी समन्वय से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

प्रदेश की विद्युत वितरण व्यवस्था की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने सभी विद्युत फीडरों का विस्तृत विश्लेषण कर बिजली आपूर्ति, राजस्व वसूली तथा ओवरलोड की स्थिति के आधार पर सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास की गति बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रशासनिक निर्णयों में विलंब नहीं होना चाहिए।

सांसद निधि और विधायक निधि से स्वीकृत विकास परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी इन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय में पूरा कराएं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा बनेगा एविएशन हब, विपुल गोयल की योजनाओं से उड़ान भरेगा प्रदेश का विमानन क्षेत्र
    Next Article हमीरपुर पॉक्सो केस: हाईकोर्ट के जजों में मतभेद के बाद अब चीफ जस्टिस करेंगे तीसरे जज का फैसला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    यूपी
    दिल्ली

    यूपी में रिमझिम का दौर जारी, 6 जुलाई तक तेज बारिश की चेतावनी: IMD का अलर्ट

    यूपी में रिमझिम का दौर जारी, 6 जुलाई तक तेज बारिश की चेतावनी: IMD का अलर्ट लखनऊ | वेब डेस्क…

    3 Min Read
    कबड्डी प्रतियोगिता
    उत्तराखंडराज्य

    उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी

    रुद्रपुर। खेल विभाग, उधम सिंह नगर द्वारा खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के सहयोग से तथा जिला प्रशासन उधम सिंह नगर…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    निक्की मर्डर केस: हत्या, उत्पीड़न और न्याय की जंग – चौथी गिरफ्तारी के साथ नया मोड़

    निक्की मर्डर केस: हत्या, उत्पीड़न और न्याय की जंग – चौथी गिरफ्तारी के साथ नया मोड़ ग्रेटर नोएडा:निक्की भाटी हत्या…

    4 Min Read
    हरपाल चीमा
    पंजाबराज्य

    हरपाल चीमा का बड़ा बयान: नशा बेचने वाले लोग डेरा प्रमुख बाबा ढिल्लों के रिश्तेदार

    चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर ढिल्लों को लेकर बड़ा बयान दिया…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान होगा तेज, CM योगी ने सरकारी योजनाओं को लेकर दिया बड़ा आदेश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password