jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक: सिंचाई, पेयजल और शहरी विकास योजनाओं पर विशेष जोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक: सिंचाई, पेयजल और शहरी विकास योजनाओं पर विशेष जोर
उत्तराखंडराज्य

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक: सिंचाई, पेयजल और शहरी विकास योजनाओं पर विशेष जोर

Tripty Srivastava
Last updated: January 21, 2026 8:32 am
Tripty Srivastava
Share
मुख्य सचिव
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने पूंजीगत व्यय, सीएसएस, ईएपी एवं नाबार्ड पोषित योजनाओं के प्रस्ताव समय पर शासन को भेजने तथा रीइंबर्समेंट दावे भी समय से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले विभागों को और अधिक फंड उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्य सचिव ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए टाइमलाइन तय कर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने वित्त एवं नियोजन विभाग को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इंडिपेंडेंट थर्ड पार्टी इवैल्यूएशन हेतु मजबूत मैकेनिज्म तैयार करने को कहा। साथ ही जिम्मेदारी तय करते हुए लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन परियोजनाओं में थर्ड पार्टी मूल्यांकन का प्रावधान नहीं है, उनमें तत्काल यह व्यवस्था लागू करने को कहा गया। नियोजन विभाग द्वारा एम्पैनल्ड एजेंसियों के माध्यम से विभाग थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल का कार्य भी तुरंत प्रारंभ कर सकते हैं।

मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को प्रदेश के कुल 15 प्रतिशत सिंचित क्षेत्र को अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने अच्छे और गुणवत्तापूर्ण प्रोजेक्ट तैयार करने, नए बैराज और नहरों पर कार्य करने तथा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लगाए गए स्प्रिंकलर सिस्टम को प्रदेशभर में लागू करने के निर्देश दिए। जहां सिंचाई तंत्र ध्वस्त या बंद पड़ा है, उसे दुरुस्त कर पुनः शुरू करने तथा लघु सिंचाई के लिए भी गुणवत्तापूर्ण प्रस्ताव तैयार करने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग को उनकी योजनाओं में जीरो कार्बन उत्सर्जन पर फोकस करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम को पेयजल योजनाओं को जीरो कार्बन की दिशा में ले जाने, सोलर को बैटरी से जोड़ने तथा क्लाइमेट चेंज फंड के उपयोग पर बल दिया। सौर ऊर्जा को परियोजनाओं में ऊर्जा स्रोत के रूप में उपयोग करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल विभाग को सभी एसटीपी प्लांट्स की 24×7 रियल टाइम मॉनिटरिंग का मैकेनिज्म विकसित करने को कहा।

मुख्य सचिव ने जल संस्थान को 31 मार्च तक देहरादून की सभी सरकारी कॉलोनियों को 100 प्रतिशत वाटर मीटर से संतृप्त करने का लक्ष्य दिया। साथ ही प्रदेश के सभी नगर निगम क्षेत्रों में वाटर मीटर लगाए जाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इससे पानी की बर्बादी पर रोक लगेगी। पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सिस्टम मजबूत करने और दूषित पानी की शिकायत पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। सौंग बांध परियोजना के पेयजल घटक की डीपीआर एक सप्ताह में शासन को उपलब्ध कराने तथा एसटीपी से निकले ट्रीटेड वाटर को नॉन-ड्रिंकिंग उद्देश्यों, विशेषकर सिंचाई के लिए उपयोग करने पर बल दिया गया। जल संस्थान को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय कर इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग को देहरादून सहित प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में बड़े पार्क विकसित करने के निर्देश दिए। टिहरी को इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने और टिहरी झील रिंग रोड परियोजना को जल्द शुरू करने को कहा। पर्यटन विभाग को टिहरी, ऋषिकेश एवं चम्पावत में पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वन विभाग को सिटी ग्रीनिंग, एक्सप्रेस-वे और बायो-फेंसिंग के मॉडल प्रोजेक्ट तैयार करने तथा आईटी विभाग को साइंस सिटी और विज्ञान केंद्रों की स्थापना, संचालन और मेंटरिंग के लिए प्रभावी मैकेनिज्म विकसित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, पीसीसीएफ कपिल लाल, सचिव नितेश कुमार झा, सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. वी. षणमुगम, डॉ. आर. राजेश कुमार, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव हिमांशु खुराना, अपूर्वा पाण्डेय, मनमोहन मैनाली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गृहमंत्री गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था
Next Article नितिन नबीन नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से जश्न मनाया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

पंजाबराज्य

भ्रष्टाचार पर जीरो-टॉलरेंस: वित्त विभाग में दोषियों पर सख़्त कार्रवाई

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति को दोहराते हुए पंजाब के…

4 Min Read
यूपी
दिल्ली

यूपी में रिमझिम का दौर जारी, 6 जुलाई तक तेज बारिश की चेतावनी: IMD का अलर्ट

यूपी में रिमझिम का दौर जारी, 6 जुलाई तक तेज बारिश की चेतावनी: IMD का अलर्ट लखनऊ | वेब डेस्क…

3 Min Read
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: खाना नहीं परोसने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, बालोद में आरोपी गिरफ्तार

बालोद में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला…

2 Min Read
कल्याण मंडपम
उत्तर प्रदेशराज्य

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी देंगे कल्याण मंडपम का तोहफा, मैरिज हाउस जैसी मिलेंगी सुविधाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोरखपुर को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सोमवार को वह तुलसीराम…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक: सिंचाई, पेयजल और शहरी विकास योजनाओं पर विशेष जोर
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password