jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली दंगा मामले में 13 आरोपित बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साबित करने में नाकाम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली दंगा मामले में 13 आरोपित बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साबित करने में नाकाम
दिल्लीराज्य

दिल्ली दंगा मामले में 13 आरोपित बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साबित करने में नाकाम

News Desk
Last updated: August 13, 2026 9:40 am
News Desk
Share
SHARE

पूर्वी दिल्ली। वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने 13 आरोपितों को बरी कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपितों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर साबित नहीं कर सका।

Contents
About The AuthorNews Desk

अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया में पुलिस की खामियों, कथित साजिश के पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने, गवाहों के बयानों में विरोधाभास और धुंधली सीसीटीवी फुटेज को फैसले में अहम माना।

मामले में अभियोजन का आरोप था कि आरोपितों ने दिल्ली दंगों के दौरान हिंदुओं को निशाना बनाने के लिए साजिश रची थी। हालांकि अदालत ने कहा कि अभियोजन यह साबित करने में विफल रहा कि कथित साजिश कब, कहां और किस तरह रची गई तथा उसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। अदालत ने यह भी पाया कि केवल कुछ हथियारों की बरामदगी को कथित साजिश से जोड़ने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं।

उद्घोषित अपराधी घोषित करने में प्रक्रिया का पालन नहीं

मामले में आठ आरोपितों के खिलाफ उद्घोषित अपराधी घोषित किए जाने की कार्रवाई से जुड़ा मुद्दा भी सामने आया। अदालत ने पाया कि इनमें से दो के खिलाफ की गई उद्घोषणा की कार्रवाई बाद में मजिस्ट्रेट द्वारा वापस ले ली गई थी। वहीं, शेष छह आरोपितों के संबंध में पुलिस ने कानून के तहत जरूरी तीन चरणों की प्रक्रिया पूरी तरह नहीं अपनाई।

अदालत ने कहा कि अभियोजन के गवाह ने यह नहीं बताया कि आरोपित के निवास स्थान पर उद्घोषणा पढ़कर सुनाई गई थी। इसके अलावा घर पर उद्घोषणा चस्पा करने और उसे अदालत परिसर में लगाने की प्रक्रिया के संबंध में भी पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं किए गए। अभियोजन का कहना था कि आरोपित फरार थे और उनका शुरुआती तौर पर पता नहीं लगाया जा सका था। इसके बाद उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए और उद्घोषणा की कार्रवाई शुरू हुई।

गौतम विहार में हमले का था आरोप

एफआईआर रमण की शिकायत पर दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, 25 फरवरी 2020 की शाम वह गौतम विहार गया था। वहां करीब 15 से 20 लोगों का एक समूह फूल वाली मस्जिद की ओर से आया। आरोप था कि समूह के लोग डंडे और तलवारें लिए हुए थे और उन्होंने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके सिर, पैर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। अभियोजन ने इस घटना के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा चलाया। लेकिन सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष कथित साजिश और आरोपितों की पहचान को पर्याप्त रूप से स्थापित नहीं कर सका।

यमुना से हथियार मिलने का दावा भी पर्याप्त नहीं

मामले में मोहम्मद जावेद और शाहजाद खान की निशानदेही पर यमुना से तलवार और भाला बरामद होने का दावा किया गया था। अदालत ने कहा कि हथियारों की बरामदगी अपने आप में साजिश के अस्तित्व को साबित नहीं करती। अभियोजन यह भी स्थापित नहीं कर सका कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल घटना में किया गया था।

अदालत ने गवाहों के बयानों में विरोधाभास भी पाया। दो गवाहों की गवाही में सामने आई असंगतियों से अभियोजन का मामला कमजोर हुआ। वहीं, घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी धुंधली थी। अदालत के अनुसार, फुटेज से आरोपितों की पहचान स्पष्ट रूप से स्थापित नहीं हो सकी।

इन परिस्थितियों में अदालत ने माना कि अभियोजन आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। प्रक्रियागत खामियों, पहचान से जुड़े अस्पष्ट साक्ष्यों, गवाहों के बयानों में विरोधाभास और कथित साजिश के ठोस प्रमाण के अभाव को देखते हुए अदालत ने मामले में सभी 13 आरोपितों को बरी कर दिया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मंडोली जेल रोड पर गड्ढों का कहर, ई-रिक्शा पलटा; छह लोग घायल
    Next Article तरनतारन के अस्थायी कर्मचारियों को राहत, दो दिन में नियमितीकरण के आदेश जारी करेगी पंजाब सरकार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीयशिक्षा

    बलरामपुर: पटवारी और शिक्षक निलंबित | छत्तीसगढ़ प्रशासनिक कार्रवाई 2025

    बलरामपुर जिले में दो सरकारी कर्मचारियों का निलंबन छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रशासन ने दो सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में “तारुण्य वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मासिक धर्म स्व-स्वच्छता प्रबंधन और पीरियड से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई।इस दौरान शासकीय हाई स्कूल कोडनार क्रमांक 01 के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड नाटक एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोड़ेनार में ‘तारुण्य वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा स्वच्छ सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित किशोरियों को बताया गया कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रम या संकोच को दूर करना आवश्यक है। वक्ताओं ने स्वच्छता अपनाने, समय-समय पर सैनिटरी पैड बदलने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञों ने उनका समाधान किया। अंत में सभी को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इस संबंध में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या आभा सिंह चौहान,गाइड कैप्टन अंजू साहू,स्काउट मास्टर सुन्नम गंगाराजू,पुष्पा सिंह,पूजा साहू सहित दन्तेवाड़ा के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा l

    किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    राजस्थान-हरियाणा से बकाया वसूली की तैयारी, पंजाब सरकार ने जारी किए नोटिस

    पंजाब सरकार ने पड़ोसी राज्यों हरियाणा और राजस्थान को नदी जल आपूर्ति और नहरों के रखरखाव से जुड़े बकाया राशि…

    2 Min Read
    पंजाब सरकार
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र ने FCI में गैर-पंजाब कैडर अधिकारी की तैनाती की

    पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय में एजीएमयूटी कैडर…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली दंगा मामले में 13 आरोपित बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साबित करने में नाकाम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password