jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ योजना शुरू: बहादुर बच्चों को मिलेगा 51-51 हजार रुपये का इनाम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ योजना शुरू: बहादुर बच्चों को मिलेगा 51-51 हजार रुपये का इनाम
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ योजना शुरू: बहादुर बच्चों को मिलेगा 51-51 हजार रुपये का इनाम

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 27, 2026 9:41 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप राज्य में असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से लाई गई ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ योजना के संचालन को शासन ने शनिवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजना में इस वर्ष पुरस्कार के लिए विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन रविवार (27 सितंबर) से 10 अक्टूबर तक किए जाएंगे। आगामी वर्षों में आवेदन के लिए एक से 30 सितंबर तक की अवधि निर्धारित होगी।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार की ओर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार छह वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों में साहस, पराक्रम, मानवीय संवेदना और विपरीत परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक कार्य करने की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही असाधारण साहस व वीरता का प्रदर्शन करने वाले चयनित बच्चों को इस वर्ष से पुरस्कृत किया जाएगा।

हर वर्ष प्रत्येक जिले से मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार के लिए एक-एक बच्चे का चयन किया जाएगा। आवेदक को राज्य का मूल या स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

आनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय चयन समिति 15 अक्टूबर तक जांच और सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण करेगी। यद्यपि, इस वर्ष यह कार्यवाही 20 अक्टूबर तक होगी।

जिला स्तरीय चयन समिति से प्राप्त नामों पर प्रमुख सचिव-सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय चयन समिति निर्णय लेगी।

राज्य स्थापना दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार

राज्य स्तरीय समिति हर साल 13 बच्चों को चयनित करने की कार्यवाही 25 अक्टूबर तक पूर्ण करेगी। चयनित बच्चों को राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के तौर पर प्रत्येक बच्चे को 51-51 हजार रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया जाएगा।

हर वर्ष खर्च होगी 12.93 लाख की राशि

बाल वीरता पुरस्कार योजना में हर साल 12.93 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें पुरस्कार राशि पर 6.63 लाख, मेडल व प्रशस्ति पत्र पर 1.30 लाख और आयोजन की व्यवस्था में पांच लाख रुपये का व्यय आएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पर्यावरण और विकास में संतुलन जरूरी: सीएम धामी ने जीईपी (GEP) की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन
    Next Article हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: बल्क ड्रग पार्क के लिए 98,683 वर्ग मीटर भूमि का होगा अधिग्रहण, SIA प्रक्रिया शुरू
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    बीजेपी के 8 उम्मीदवार कौन होंगे, आज पता चल जाएगा.. जातीय समीकरण से लेकर चौंकाने वाले नामों तक, पूरी रणनीति तैयार

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. बीजेपी की ओर से आठ उम्मीदवारों के नामों पर…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मंडप में चल रही थी डॉक्टर की शादी, तभी पहुंच गई लिव-इन पार्टनर; हंगामे के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार

    बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक शादी समारोह उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया, जब दूल्हे…

    2 Min Read
    सीएम नीतीश कुमार
    बिहार

    बिहार में खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती: सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा

    बिहार में खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती: सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, महिलाओं को मिलेगा विशेष आरक्षण पटना,…

    3 Min Read
    हरियाणा कैबिनेट
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा कैबिनेट: 16 प्रोत्साहन योजनाओं में बदलाव, MSME को CLU-NOC की जरूरत नहीं

    मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम तक चली हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में हरियाणा विधानसभा के बजट…

    9 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ योजना शुरू: बहादुर बच्चों को मिलेगा 51-51 हजार रुपये का इनाम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password