jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी के वोटर लिस्ट से गायब हुए 3.38 करोड़ नाम, हिंदुओं के नाम सबसे ज्यादा कटे, क्या है इसके पीछे की गणित?
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी के वोटर लिस्ट से गायब हुए 3.38 करोड़ नाम, हिंदुओं के नाम सबसे ज्यादा कटे, क्या है इसके पीछे की गणित?
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के वोटर लिस्ट से गायब हुए 3.38 करोड़ नाम, हिंदुओं के नाम सबसे ज्यादा कटे, क्या है इसके पीछे की गणित?

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 11, 2026 6:49 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। यूपी की पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव की मतदाता सूची के मुकाबले विधानसभा की मतदाता सूची में 3.38 करोड़ वोटर कम हैं। अब तीनों सूचियों का मिलान होगा। रायबरेली के मकदूमपुर में हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई जांच में 114 पात्र वोटरों के नाम जोड़ने के बाद अब प्रदेश भर में जांच होगी। मुस्लिमों के 1.65 प्रतिशत नाम बढ़ने की बात कही जा रही है, हालांकि यह आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो सकता है। वहीं हिंदुओं के नाम ज्यादा कम हुए हैं। चुनाव आयोग ने अब तीन सूचियों के मिलान के आदेश दिए हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

यूपी में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में कुल 12.58 करोड़ वोटर हैं। विधानसभा की मतदाता सूची में ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 10.20 करोड़ मतदाता ही हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के मुकाबले विधानसभा की मतदाता सूची में 2.38 करोड़ वोटर कम हैं। इसी तरह शहरी क्षेत्रों की निकाय चुनाव की मतदाता सूची में शामिल कुल 4.32 करोड़ मतदाताओं के मुकाबले विधानसभा की सूची में 3.31 करोड़ मतदाता हैं यानी एक करोड़ से ज्यादा मतदाता कम हैं। ऐसे में पंचायत व निकाय चुनाव की मतदाता सूची में कुल 16.90 करोड़ वोटर हैं और विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में सिर्फ 13.52 करोड़ ही वोटर दर्ज हैं। अब इस मामले की जांच की जाएगी।

मामले ने तूल तब पकड़ा जब हाईकोर्ट ने रायबरेली के मकदूमपुर गांव में हुए विवाद की जांच के आदेश दिए। रायबरेली के मकदूमपुर गांव में पंचायत की मतदाता सूची में कुल 1987 मतदाताओं के नाम थे और उसमें से 1549 वोटरों के नाम ही विधानसभा मतदाता सूची में थे। ऐसे में मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई और कोर्ट के निर्देश पर 448 गायब मतदाताओं की जांच की गई। चुनाव आयोग ने जांच में पाया कि 44 मतदाता बगल की पोलिंग पर स्थानांतरित हुए थे व 290 अपात्र, स्थानांतरित व डुप्लीकेट मतदाता थे।

मुस्लिमों के मुकाबले हिंदू वोटरों के ज्यादा कटे नाम

उदाहरण के तौर पर राजधानी लखनऊ को ही लिया जाए तो यहां लखनऊ पश्चिम जो कि मुस्लिम बहुल सीट है यहां पर 55 हजार 997 नए मतदाता जुड़े हैं और उत्तर विधानसभा सीट जो हिंदू बहुल है यहां 1.44 लाख वोटर कम हुए हैं। लखनऊ में 22 प्रतिशत, गाजियाबाद में 20.22 प्रतिशत, कानपुर नगर में 19.92 प्रतिशत, मेरठ में 18.7 प्रतिशत मतदाता घटे हैं। वहीं मुस्लिम बहुल रामपुर में 10 प्रतिशत, सहारनपुर में 10.48 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 10.38 प्रतिशत वोट कटे हैं।

भरवाए जा रहे फॉर्म-6

इस गड़बड़ी के बाद अब फॉर्म-6 भरवाकर इन्हें मतदाता बनाया जा रहा है। अब चुनाव आयोग पंचायत व निकाय की मतदाता सूची से विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची का मिलान करवाएगा। जांच में 114 मतदाता ऐसे पाए गए जो गांव में रह रहे थे और उनके नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में तो थे लेकिन विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में नहीं थे। बीते दिनों अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम मतदाता के नाम में 1.65 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने और हिंदू मतदाताओं के 1.27 करोड़ नाम कटने की भी बात कही थी। 55 लाख लाभार्थियों के नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं हैं।

पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता कम

एसआईआर की प्रक्रिया में महिला मतदाताओं के नाम ज्यादा कटे हैं। मतदाता सूची में 7.37 करोड़ पुरुष व 6.15 करोड़ महिलाएं हैं। मतदाता सूची में 54.54 प्रतिशत पुरुष व 45.46 प्रतिशत महिलाएं हैं। जेंडर रेशियो 834 है, यानी 1000 पुरुष मतदाताओं पर 834 महिलाएं हैं। यूपी की मतदाता सूची में मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित नाम बाहर किए गए थे। जिसमें से कुल 2.04 करोड़ के नाम काटे गए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी मेले की तैयारियां परखीं, 30 लाख श्रद्धालु आएंगे
    Next Article कार्तिक पूर्णिमा मेला 2026: सीएम योगी की अफसरों को दो-टूक, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ड्यूटी पर रील न बनाएं पुलिसकर्मी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सुप्रीम कोर्ट
    दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: “नफरत फैलाने वाले कंटेंट पर लगाम, लेकिन अभिव्यक्ति की आज़ादी बनी रहनी चाहिए”

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: “नफरत फैलाने वाले कंटेंट पर लगाम, लेकिन अभिव्यक्ति की आज़ादी बनी रहनी चाहिए” नई दिल्ली,…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    रोजगार महाकुंभ 2025: सीएम योगी का बड़ा संदेश – अब नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव

    रोजगार महाकुंभ 2025: सीएम योगी का बड़ा संदेश – अब नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव उत्तर प्रदेश के…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में रोडरेज का खूनी खेल, UP पुलिस के सिपाही को लाठी-डंडों से पीटा

    गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में रोडरेज को लेकर कार सवार लोगों ने यूपी पुलिस के सिपाही पर हमला कर दिया। आरोप…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में भूजल संकट पर राहत की खबर, AAP का दावा- चार साल में 11.58% पॉइंट सुधार

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने सोमवार को कहा कि ग्राउंडवॉटर के ताजा मुल्याकंन से…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी के वोटर लिस्ट से गायब हुए 3.38 करोड़ नाम, हिंदुओं के नाम सबसे ज्यादा कटे, क्या है इसके पीछे की गणित?
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password