jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी मेले की तैयारियां परखीं, 30 लाख श्रद्धालु आएंगे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी मेले की तैयारियां परखीं, 30 लाख श्रद्धालु आएंगे
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी मेले की तैयारियां परखीं, 30 लाख श्रद्धालु आएंगे

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 11, 2026 6:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है। 17 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले इन मेलों में मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और स्वच्छता के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की रात तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर मेले को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ‘मिनी कुंभ’ बताते हुए इसे श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि घाटों पर स्नान के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जाए और जरूरत के अनुसार नदी को चैनलाइज किया जाए। गंगा तटों पर सफाईकर्मियों की पर्याप्त तैनाती और कचरा संग्रह की व्यवस्था हो। मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

शुद्ध पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी। अभेद्य सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात होंगी। सीसीटीवी कैमरों, वाच टावर, रेस्क्यू बोट और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। फायर टेंडर अलर्ट मोड पर रहेंगे और कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। यातायात, पार्किंग और रूट डायवर्जन की कार्ययोजना तैयार करने के साथ परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रील बनाने से दूर रहने के निर्देश

श्रद्धालुओं के उपचार के लिए सीएचसी स्तर के अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे। इनमें पर्याप्त चिकित्साकर्मी, एंबुलेंस और चिकित्सा संसाधन उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेले के कमांड एरिया में शराब व नशे की वस्तुओं की बिक्री कतई न हो और न ही आस्था के विपरीत कोई आचरण हो।

मेले में श्रीमद्भागवत कथा, रासलीला, रामलीला और भगवान शिव से जुड़े आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ लेजर व ड्रोन शो होंगे। स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर अफवाह और दुष्प्रचार फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रील बनाने से दूर रहने के निर्देश भी दिए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नोएडा: थाना फेस-2 पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, लाखों के जेवर, नकदी और अवैध चाकू बरामद
    Next Article यूपी के वोटर लिस्ट से गायब हुए 3.38 करोड़ नाम, हिंदुओं के नाम सबसे ज्यादा कटे, क्या है इसके पीछे की गणित?
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, न्याय के लिए मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचा गढ़ी चौखंडी का परिवार

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा, पुलिस…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसों का दौर: CM सुक्खू ने दिए 350 KM रेंज वाली बसों की खरीद के निर्देश

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन को डीजल से इलेक्ट्रिक और अब हाइड्रोजन ईंधन की ओर ले जाने की तैयारी…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    परीक्षा कक्ष में चन्नी की तस्वीर से उठे सवाल, पंजाब विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर घिरी

    चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एमए लोक प्रशासन की परीक्षा देने के दौरान परीक्षा कक्ष के…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    स्व. हरबंस कपूर की 80वीं जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट देहरादून में स्वर्गीय हरबंस कपूर की…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी मेले की तैयारियां परखीं, 30 लाख श्रद्धालु आएंगे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password