jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में रक्षाबंधन पर 6 दिन चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में रक्षाबंधन पर 6 दिन चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में रक्षाबंधन पर 6 दिन चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं

News Desk
Last updated: August 14, 2026 8:17 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापक परिवहन व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 26 अगस्त से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए प्रदेश में अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस फैसले से त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Contents
About The AuthorNews Desk

परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। त्योहार से पहले और उसके बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए परिवहन निगम को अधिकतम बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर यात्रियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए इस दिशा में अतिरिक्त सेवाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया है। यात्रियों की मांग के अनुसार लखनऊ और कानपुर समेत विभिन्न प्रमुख गंतव्यों के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

बस अड्डों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

योगी सरकार ने केवल बसों की संख्या बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है। सभी बसों और बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, यात्री प्रतीक्षालयों में पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बस संचालन की जानकारी यात्रियों तक लगातार पहुंचाने के लिए 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। भीड़ वाले बस स्टेशनों पर पर्यवेक्षकों की निरंतर मौजूदगी रहेगी, जबकि डिपो और क्षेत्रीय अधिकारी भी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

दिल्ली से पूर्वांचल तक बढ़ेगी परिवहन कनेक्टिविटी

परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन. सिंह ने भी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आवश्यकतानुसार बस संचालन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुए पूर्वी क्षेत्रों और दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बसों के संचालन संबंधी मौजूदा प्रतिबंधों में जरूरत के मुताबिक छूट देने का प्रावधान किया गया है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की वास्तविक मांग के अनुरूप बसों की उपलब्धता बढ़ाना है, ताकि किसी भी प्रमुख मार्ग पर यात्रियों को लंबे समय तक बस का इंतजार न करना पड़े।

चालक-परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि

रक्षाबंधन के दौरान लगातार सेवाएं देने वाले परिवहन कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजना लागू की गई है। छह दिनों में निर्धारित शर्तों के साथ 1800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले पात्र चालक-परिचालकों को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक-परिचालकों को 1800 किलोमीटर से अधिक संचालन पर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की अतिरिक्त राशि का प्रावधान है।

डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में छह दिनों तक प्रतिदिन उपस्थित रहने वाले पात्र तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। हालांकि चालक-परिचालकों के लिए योजना की पात्रता सेवा के 64 प्रतिशत से अधिक लोड फैक्टर से जुड़ी होगी। चिन्हित बस स्टेशनों पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने वाले कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों के प्रोत्साहन के लिए भी 90 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 7 बार सेवा विस्तार का अनोखा रिकॉर्ड, फिर छुट्टी पर गए मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह; आगे क्या होगा?
    Next Article CM धामी ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भागीदारी की अपील
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स गरमाई: RJD का तीखा हमला — “नीतीश के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए पीएम मोदी को आगे किया गया”

    बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स गरमाई: RJD का तीखा हमला — “नीतीश के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए पीएम…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिला

    देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के पेंशनरों को बड़ी राहत, अगस्त में मिलेगा पेंशन एरियर; सरकार ने जारी किए ₹281 करोड़

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को…

    2 Min Read
    बहुउद्देशीय शिविर
    उत्तराखंडराज्य

    जसपुर में बहुउद्देशीय शिविर: जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान

    जसपुर। "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" अभियान के अन्तर्गत दिनांक शनिवार को जनपद ऊधमसिंह नगर के विकासखण्ड जसपुर के…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में रक्षाबंधन पर 6 दिन चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password