jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 7 बार सेवा विस्तार का अनोखा रिकॉर्ड, फिर छुट्टी पर गए मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह; आगे क्या होगा?
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 7 बार सेवा विस्तार का अनोखा रिकॉर्ड, फिर छुट्टी पर गए मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह; आगे क्या होगा?
उत्तर प्रदेशराज्य

7 बार सेवा विस्तार का अनोखा रिकॉर्ड, फिर छुट्टी पर गए मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह; आगे क्या होगा?

News Desk
Last updated: August 14, 2026 7:06 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में सीनियर आईएएस अधिकारी और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह के एक्सटेंशन का समय कल 14 अगस्त को पूरा हो रहा है, जिसे लेकर यूपी की ब्यूरोक्रेसी से लेकर राजनीतिक दीर्घाओं तक में इस समय केवल एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या सूबे के सबसे चर्चित प्रशासनिक अधिकारियों में से एक आईएएस आंजनेय कुमार सिंह को यूपी में बरकरार रखा जाएगा या वे अपने मूल कैडर सिक्किम लौट जाएंगे?

Contents
About The AuthorNews Desk

7वीं बार मिला था एक्सटेंशन

दरअसल, पिछले साल 25 अगस्त 2025 को केंद्र सरकार ने उन्हें ऐतिहासिक रूप से 7वीं बार एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया था, जिसकी अवधि कल, 14 अगस्त 2026 को समाप्त हो रही है. रामपुर जेल में सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान पर कार्रवाई करने को लेकर आंजनेय कुमार सिंह चर्चा में रहे हैं.

2005 बैच के सिक्किम कैडर के हैं आईएएस

बता दें कि 2005 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह फरवरी 2015 में सपा सरकार में पहली बार प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आए थे. तब से लेकर आज तक वे लगातार राज्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. नियमानुसार कल कार्यकाल पूरा होने के बाद वे मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेन्द्र पेंसिया को अपना प्रभार सौंपकर लंबी छुट्टी पर चले जाएंगे, क्योंकि केंद्र सरकार की अंतिम मुहर लगने तक वे नियमानुसार पद पर नहीं बने रह सकते.

प्रशासनिक इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

प्रशासनिक गलियारों में इस बात की पुरजोर चर्चा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उन्हें राज्य में ही रोके रखने के पक्ष में है. हालांकि, इसके आगे कुछ तकनीकी और विधिक चुनौतियां भी हैं. देश के प्रशासनिक इतिहास में किसी आईएएस अधिकारी को इंटर-कैडर डेपुटेशन पर लगातार 7 बार एक्सटेंशन मिलना अपने आप में बेहद दुर्लभ है.

ऐसे में 8वीं बार सेवा विस्तार देना केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के नियमों के तहत बेहद कठिन और असाधारण फैसला होगा. आंजनेय कुमार सिंह ने अपने 21 साल के करियर में से करीब 11 साल उत्तर प्रदेश में बिताए हैं, जबकि अपने मूल कैडर सिक्किम में उन्होंने केवल 8 वर्ष सेवाएं दी हैं.

क्या आएगा चौंकाने वाला फैसला?

वहीं अगर अगले 48 से 72 घंटों के भीतर केंद्र सरकार से उनके 8वें सेवा विस्तार को हरी झंडी नहीं मिलती है, तो वे अपनी छुट्टी पूरी करने के बाद सीधे सिक्किम कैडर के लिए रिलीव हो जाएंगे. लेकिन अगर पिछले साल की तरह इस बार भी दिल्ली से कोई आखिरी मिनट का चौंकाने वाला आदेश आता है, तो वे एक बार फिर मुरादाबाद के कमिश्नर के रूप में अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे. फिलहाल पूरे यूपी की ब्यूरोक्रेसी की नजरें कल होने वाले प्रभार हस्तांतरण और दिल्ली से आने वाले आदेश पर टिकी हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
    Next Article यूपी में रक्षाबंधन पर 6 दिन चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में बड़े स्तर पर आईपीएस तबादले और प्रमोशन, 22 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों और तैनातियों का आदेश जारी किया है।…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात, पूंजी निवेश योजना के तहत मिले 403.92 करोड़ रुपये

    शिमला। हिमाचल में आधारभूत ढांचे और विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की…

    2 Min Read
    पंजाब चुनाव
    पंजाबराज्य

    पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी का डेरा दौरा, दलित वोट बैंक पर नजर

    चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को रविदास जयंती के मौके पर जालंधर के पास बल्लां में डेरा सचखंड का दौरा…

    6 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में महिला उत्पीड़न के 131 मामले दर्ज, CM सुक्खू बोले- हर शिकायत की होगी जांच

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरूवार को कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें पूरी तरह…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 7 बार सेवा विस्तार का अनोखा रिकॉर्ड, फिर छुट्टी पर गए मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह; आगे क्या होगा?
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password