नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और नोएडा क्षेत्र का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया गया। क्रोनिक हार्ट फेलियर से जूझ रहे 56 वर्षीय तपस कुमार को नया जीवन मिला। पंचकूला से डोनर हार्ट को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए करीब 20 किलोमीटर की दूरी महज 16 मिनट में तय कर नोएडा पहुंचाया गया।
उत्तर प्रदेश-हरियाणा पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एयरपोर्ट अधिकारियों, चिकित्सकों और ट्रांसप्लांट टीम के समन्वय से यह पूरी प्रक्रिया पूरी हुई।
फोर्टिस नोएडा में पहली बार सफल हृदय प्रत्यारोपण, 56 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन

Leave a Comment
