नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित प्रदर्शनी में जोया, अमरोहा स्थित फेमस स्वीट्स कॉर्नर ने अपने नमकीन एवं स्नैक्स उत्पादों का स्टॉल लगाया है। प्रदर्शनी के दौरान फेमस स्वीट्स कॉर्नर के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों से मुलाकात कर उत्पादों की जानकारी दी और नमकीन का स्वाद भी कराया।
पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार नमकीन में बेसन, चावल का आटा, रिफाइंड ग्राउंडनट ऑयल के साथ अजवाइन, जीरा, हींग, काली मिर्च, लौंग, काला नमक और आयोडाइज्ड नमक जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है। कंपनी की ओर से उत्पादों को पारंपरिक स्वाद, कुरकुरेपन और स्वच्छ पैकिंग के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।
फेमस स्वीट्स कॉर्नर का प्रतिष्ठान NH-09, दिल्ली रोड, जोया फ्लाईओवर के पास, सर्विस रोड, जोया, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश-244222 पर स्थित है। इंडिया एक्सपो मार्ट में स्टॉल लगाकर कंपनी ने जोया और अमरोहा के स्थानीय स्वाद को बड़े मंच पर प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को उत्पादों की जानकारी और स्वाद से परिचित कराया जा रहा है।
जोया के नमकीन ने इंडिया एक्सपो मार्ट में बिखेरा स्वाद

Leave a Comment
