jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का आरोप लगाया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का आरोप लगाया
राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का आरोप लगाया

News Desk
Last updated: September 1, 2026 3:46 pm
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन वीरवार को विधानसभा गेट के बाहर कांग्रेस विधायकों और चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों में धक्का-मुक्की का मुद्दा सोमवार को भी सदन में छाया रहा। “गुंडागर्दी” पर हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर इशारा करते हुए तंज कसा कि आपने कोहनी मारकर पुलिस वालों की कमर तोड़ दी।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस पर पलटवार करते हुए हुड्डा ने कहा कि अगर मैंने ऐसा किया है तो मेरे खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दो। वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चुटकी ली कि जिस पुलिसकर्मी को कोहनी मारी गई, उसके साथ इंसाफ कैसे होगा।

हुड्डा ने दी चुनौती

हुड्डा ने चुनौती दी कि आपके कहने से एफआइआर दर्ज नहीं होती तो सदन से इस्तीफा दे जाओ। प्रश्नकाल खत्म होते ही कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने विधायकों के साथ हुए दुर्व्यवहार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘गुंडागर्दी’ शब्द का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने जवाब में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी को ‘कोहनियां मारकर उसकी कमर तोड़ने’ का आरोप लगाया तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

हुड्डा ने कहा कि आरोप लगाए जा रहे हैं तो कार्रवाई भी होनी चाहिए। मामला जब शांत हुआ तो विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियम भी साफ कर दिए। मुख्य गेट से ही विधानसभा परिसर शुरू हो जाता है।

गेट के अंदर आने के बाद किसी तरह का प्रदर्शन या धरना नहीं किया जा सकता। समानांतर सत्र चलाने तथा पोस्टर या तख्ती लेकर आने की भी अनुमति नहीं होती। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सत्र से पहले पुलिस और विधानसभा के सिक्योरिटी स्टाफ के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक होती है।

हम हुड्डा से सीखते हैं, लेकिन उनके रास्ते पर नहीं चलते

मुख्यमंत्री ने कहा कि हुड्डा सदन के बहुत वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य हैं। हम उनसे सीखते भी हैं। हालांकि हम उस रास्ते पर नहीं चलते, जो ये सिखाते हैं। हमारा रास्ता अलग है। रही बात गुंडागर्दी को लेकर उनके द्वारा कही गई बात की, तो पूरी कार्यवाही और संदर्भ को देखा जा सकता है। उनका किसी का अपमान करने का आशय नहीं था। कांग्रेस विधायकों द्वारा नारे लगाए जा रहे थे कि “इनकी तरफ से गुंडागर्दी की जा रही है।” उन्होंने केवल इतना कहा था कि “गुंडागर्दी हमारी तरफ से नहीं, आपकी तरफ से चल रही है।” ।

सज्जन कुमार का अनुयायी बताने पर भड़के कांग्रेसी

सदन में माहौल गरमा गया जब अनिल विज ने कहा कि “सज्जन कुमार के अनुयायी सुन लीजिए।” इस पर कांग्रेस विधायकों ने सदन ने में हंगामा शुरू कर दिया तो स्पीकर विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा कि “नेम करने के लिए मजबूर मत कीजिए।” काले कपड़ों पर विवाद के बीच विज ने कहा कि हुड्डा की यादाश्त कम हो गई है।

इन्हें याद नहीं आता कि उनकी सरकार में विधानसभा परिसर कहां तक होता था। इनकी सरकार में हमें परिसर से धक्के देकर निकाल दिया जाता था, जिससे हमें सचिवालय के सामने बैठना पडता था। पानी तक नहीं पीने देते थे। हम तो फिर भी काले कपड़े पहनकर नहीं आते थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article IGI एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री के हैंडबैग से 85 हजार UAE दिरहम बरामद, कीमत 22 लाख से ज्यादा
    Next Article 20 साल की सेवा के बाद गेस्ट टीचर्स को बड़ी उम्मीद, CM सैनी ने दिया नियमितीकरण का भरोसा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    image
    उत्तर प्रदेश

    बसपा में आकाश आनंद की वापसी, फिर बने नेशनल कोऑर्डिनेटर; बिहार चुनाव में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    CM धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, विकासनगर की महिलाओं ने तैयार किए 5 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज

    देहरादून/विकासनगर: उत्तराखंड में आज से देश के प्रति सम्मान, समर्पण और गौरव के उत्सव ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया…

    6 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा के 7 पदक विजेताओं को मिलेगी HCS-HPS की नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नियुक्ति

    चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के सात खिलाड़ियों को हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) और…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    CM धामी के निर्देश पर बदलेगी 93 राजकीय उद्यानों की सूरत, हाईटेक नर्सरी से किसानों को मिलेगा लाभ

    देहरादून। प्रदेश में उद्यान विभाग के अधीन संचालित 93 राजकीय उद्यान अब नए कलेवर में निखरेंगे। लंबे समय से उपेक्षा और…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का आरोप लगाया
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password