jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में बड़ी राहत: रद्द भर्ती परीक्षाओं के आवेदकों को वापस मिलेगा फीस का पैसा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में बड़ी राहत: रद्द भर्ती परीक्षाओं के आवेदकों को वापस मिलेगा फीस का पैसा
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बड़ी राहत: रद्द भर्ती परीक्षाओं के आवेदकों को वापस मिलेगा फीस का पैसा

News Desk
Last updated: July 10, 2026 8:23 am
News Desk
Share
SHARE

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) की 2022 में निकाली गई 80 श्रेणियों की भर्तियां रद्द होने के बाद 3.41 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को 4.27 करोड़ रुपये का आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने गुरूवार को यह जानकारी दी। इन भर्तियों को पहले एचपीएसएससी ने रद्द कर दिया था। भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद आयोग को भी भंग कर दिया गया। उसकी जगह अब हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का गठन किया गया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ”राज्य सरकार ने 3,41,742 अभ्यर्थियों को कुल 4.27 करोड़ रुपये का आवेदन शुल्क वापस करने का निर्णय लिया है।” उन्होंने बताया कि 2022 में एचपीएसएससी ने 1,423 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए थे, जिनके लिए कुल 3,41,742 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। राज्य मंत्रिमंडल ने अब संबंधित सभी विज्ञापनों को वापस लेने और प्रभावित अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क लौटाने की मंजूरी दे दी है। एचपीएसएससी में भर्ती परीक्षाओं ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) शीट का इस्तेमाल करता था। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 360 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), आईआरडीपी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों से 120 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाता था। महिला अभ्यर्थियों और पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट प्राप्त थी।

इस बीच, अभ्यर्थी विभिन्न विभागों में रिक्त सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने पुराने विज्ञापन रद्द करने और आवेदन शुल्क लौटाने को मंजूरी दे दी है, लेकिन इन पदों पर नयी भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम सुक्खू की घोषणा पर अमल, बड़ा भंगाल की पात्र महिलाओं से आवेदन मांगे गए
    Next Article मानसून की पहली बारिश ने खोली तैयारियों की पोल, साहिबाबाद में जलभराव से करोड़ों का नुकसान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर पर होगा व्यापक शोध

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली, जिसे सदियों से सत्ता और संस्कृति के केंद्र के रूप में जाना जाता है, अब अपने उस…

    4 Min Read
    गोदान
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी से मिले गोदान फिल्म के निर्माता-निर्देशक, ट्रेलर लांच, इस तारीख को रिलीज होगी मूवी

    लखनऊ: भारतीय संस्कृति में गाय व पंचगव्य के महत्व को लेकर बनी हिंदी फिल्म ‘गोदान’ देश भर में छह फरवरी…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा कैबिनेट आज तय करेगी मानसून सत्र की तारीख, ई-वाहन नीति समेत कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त को बुलाया जा सकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल…

    2 Min Read
    सीएम योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश

    “कांवड़ियों को उपद्रवी कहना आस्था का अपमान है” – सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

    "कांवड़ियों को उपद्रवी कहना आस्था का अपमान है" – सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान वाराणसी | 18 जुलाई 2025उत्तर…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में बड़ी राहत: रद्द भर्ती परीक्षाओं के आवेदकों को वापस मिलेगा फीस का पैसा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password