jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में चुनावी मोड में भाजपा, गढ़वाल की तीनों सीटों को लेकर बैठकों का दौर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में चुनावी मोड में भाजपा, गढ़वाल की तीनों सीटों को लेकर बैठकों का दौर
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में चुनावी मोड में भाजपा, गढ़वाल की तीनों सीटों को लेकर बैठकों का दौर

News Desk
Last updated: August 19, 2026 8:27 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को गढ़वाल मंडल की तीनों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग चरण में बैठक आयोजित हुई. सबसे पहले टिहरी फिर गढ़वाल और आखिर में हरिद्वार लोकसभा सीट पर बैठक हुई. टिहरी लोकसभा सांसद राज्यलक्ष्मी स्वास्थ्य के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाईं. गढ़वाल लोकसभा से सांसद अनिल बलूनी और हरिद्वार लोकसभा से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व संगठन के पदाधिकारी बैठकों में शामिल हुए.

Contents
About The AuthorNews Desk

बैठक में लोकसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती, सरकार के विकास कार्य और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. इसके साथ ही क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभाव और उन्हें जनता तक पहुंचाने को लेकर भी रणनीति पर भी विचार किया गया.

गढ़वाल की तीनों सीटों को लेकर बैठकों का दौर: भाजपा की ओर से गढ़वाल मंडल की तीनों लोकसभा सीटों को लेकर अलग-अलग बैठकें आयोजित की गई. मंगलवार को सबसे पहले टिहरी लोकसभा सीट की बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद अब गढ़वाल और फिर हरिद्वार लोकसभा सीट की बैठक आयोजित की गई. भाजपा इन बैठकों के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन कर रही है.

भाजपा चुनाव की नहीं, विकास की चर्चा करती है: बैठक में शामिल होने से पहले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मीडिया से बातचीत की. जब उनसे भाजपा की बैठकों को चुनावी तैयारियों से जोड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि,

लोग भले ही इसे चुनाव की तैयारी के तौर पर देख रहे हों, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का काम करने का तरीका विकास केंद्रित है. पार्टी लगातार विकास कार्यों और सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा करती है और जनता के सामने पिछले वर्षों के काम का पूरा ट्रैक रिकॉर्ड मौजूद है. पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तराखंड में जिस तरह विकास कार्य हुए हैं, जनता उन कार्यों को भली-भांति देख रही है.

भारतीय जनता पार्टी ‘अटल जी ने बनाया और मोदी जी संवार रहे हैं’ के मूल मंत्र के साथ उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ा रही है. बलूनी ने विश्वास जताया कि पार्टी ने जिस तरह विकास के काम किए हैं, उसी के दम पर उसे जनता का दोबारा आशीर्वाद मिलेगा. भाजपा की बैठकों में संगठन और विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है.
-अनिल बलूनी, सांसद, गढ़वाल लोकसभा-

सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा: बैठक में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि,

बैठक में पार्टी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि, सरकार के विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि, पार्टी की बैठकों का उद्देश्य केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन को लगातार सक्रिय और मजबूत बनाए रखना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है. हालांकि, आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी पूरी तरह से अपनी तैयारियों में जुटी हुई है और इसी क्रम में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है.
-सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री-

चुनावी मोड में है भाजपा: कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने भी बैठक में जाने से पहले मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि, भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में है और आगामी चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां लगातार की जा रही हैं. बैठक में विकास कार्यों, सरकार की योजनाओं और संगठन की रणनीति समेत तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी.

पार्टी यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास कार्यों की जानकारी भी जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सके. इसके साथ ही संगठन को और मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है.
-भरत चौधरी, कैबिनेट मंत्री-

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कौन हैं बिहार में जिताने वाले विनोद तावड़े, क्यों मिली चुनावी राज्य UP में BJP की हैट्रिक की जिम्मेदारी
    Next Article उपराष्ट्रपति के दून दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 19-20 अगस्त को कई रूट डायवर्ट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बेटियों की शिक्षा
    उत्तराखंडराजनीति

    नवरात्र में होगा उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार, पांच मंत्री पद खाली; दायित्वधारियों की नियुक्ति भी संभव

    देहरादून | 18 मार्च 2026 उत्तराखंड में Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही कैबिनेट विस्तार करने जा…

    3 Min Read
    स्वामी विवेकानंद
    उत्तराखंडराज्य

    स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में युवाओं को सम्मानित किया गया

    देहरादून। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में भव्य समारोह…

    3 Min Read
    चुनावी साल
    पंजाबराज्य

    चुनावी साल में आप का जोरदार हमला: भगवंत मान-केजरीवाल ने पूर्व सरकारों पर साधा निशाना

    चुनावी साल में पंजाब की सियासी गरमाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा हाल

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया, गोरखपुर और बलिया में सपा पर तीखा हमला बोला। लखनऊ स्थित जय प्रकाश…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में चुनावी मोड में भाजपा, गढ़वाल की तीनों सीटों को लेकर बैठकों का दौर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password