jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार
दिल्लीराज्य

दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार

News Desk
Last updated: August 19, 2026 9:27 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टेंडर में कथित अनियमितताओं, तकनीकी शर्तों में हेरफेर और रिश्वत के मामले में दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने मंगलवार को पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

गिरफ्तार आरोपितों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ एवं आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के प्रोपराइटर पंकज वर्मा शामिल हैं।

एसीबी के मुताबिक, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 10/2024 की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। यह मामला दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर 11 मई 2024 को दर्ज किया गया था।

प्रस्तावित पायलट अध्ययन नहीं कराया गया

जांच में आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी के उन्नयन और क्षमता बढ़ाने से संबंधित टेंडर प्रक्रिया में ऐसी तकनीकी शर्तें शामिल की गईं, जिनसे एक विशेष तकनीक प्रदाता कंपनी को फायदा पहुंचा और प्रतिस्पर्धा सीमित हुई। एसीबी के अनुसार प्रस्तावित पायलट अध्ययन नहीं कराया गया। साथ ही इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक और मीडिया को लेकर प्रतिबंधात्मक शर्तें जोड़ी गईं तथा उपचारित पानी के जरूरी मानकों को तकनीकी शर्तों से बाहर रखा गया।

जांच एजेंसी का दावा है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण में निजी व्यक्तियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के बीच टेंडर की शर्तों, शुद्धिपत्र और अन्य दस्तावेजों को लेकर बातचीत सामने आई। आरोप है कि इन दस्तावेजों में किए गए बदलाव बाद में एसटीपी के टेंडर में शामिल किए गए।

रिश्वत और कमीशन की रकम के कथित हस्तांतरण की आशंका

एसीबी ने वित्तीय लेनदेन की जांच में रिश्वत और कमीशन की रकम के कथित हस्तांतरण का भी पता लगाया है। एजेंसी के अनुसार, यूरोटेक से जुड़े संस्थानों से एएन एंटरप्राइजेज को रकम भेजी गई और इसके बाद धनराशि सरकारी अधिकारियों तथा उनके रिश्तेदारों तक पहुंची। जांच में तत्कालीन डीजेबी सीईओ उदित प्रकाश राय और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों में करीब 1.52 करोड़ रुपये पहुंचने का आरोप है। एसीबी के अनुसार इस रकम का इस्तेमाल कथित तौर पर अचल संपत्ति खरीदने में किया गया।

जांच एजेंसी ने कहा है कि छहों आरोपितों से पूछताछ के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उन्हें 18 अगस्त को कानून के अनुसार गिरफ्तार किया गया। मामले में धन के पूरे लेनदेन और कथित अपराध से अर्जित रकम की जांच जारी है। एसीबी ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में OTS योजना की वेबसाइट फेल, टैक्स बकायेदारों को राहत के बजाय बढ़ी परेशानी
    Next Article सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP में उबाल, केजरीवाल बोले- BJP ने फिर फर्जी केस में फंसाया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    भाजपा को पंजाब से कोई लेना देना नहीं: भगवंत मान

    बठिंडा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर पंजाब में धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: चमोली को मिली 155.36 करोड़ की विकास योजनाएं

    गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 118.95 करोड़ के उपकर पर सवाल, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई वित्तीय चूक

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में दूध उत्पादन, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जनता से वसूले गए उपकर के सरकारी…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, चार ग्रामीण घायल – जंगल में मशरूम तोड़ने गए थे लोग

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, चार ग्रामीण घायल – जंगल में मशरूम तोड़ने गए थे लोग बीजापुर,…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password