jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: वसुंधरा में ठेकेदार की दबंगई: काम अधूरा छोड़कर हड़पे लाखों रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » वसुंधरा में ठेकेदार की दबंगई: काम अधूरा छोड़कर हड़पे लाखों रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तर प्रदेशराज्य

वसुंधरा में ठेकेदार की दबंगई: काम अधूरा छोड़कर हड़पे लाखों रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 10:09 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-छह में 19 लाख रुपये लेकर ठेकेदार ने फ्लैट की मरम्मत का काम बंद कर दिया। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपित ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

वसुंधरा सेक्टर-छह शिक्षा अपार्टमेंट निवासी सेवानिवृत अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हें फ्लैट की मरम्मत और इंटीरियर का काम कराना था। जिसके लिए वह ठेकेदार खोज रहे थे। जनवरी 2026 में उनका संपर्क नोएडा बिसरख निवासी मोहम्मद आकिल अहमद से हुआ।

उन्होंने ठेकेदार आकिल अहमद को फ्लैट में मरम्मत, दरवाजे बनने, दिवारों पर डिजायनर पेंटिंग, टाइल्स, बिजली फिटिंग आदि का काम बताया। दोनों पक्षों में 20.60 लाख रुपये में ठेका तय हो गया। ठेकेदार ने जनवरी माह से काम शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद उसने रुपयों मांगे।

रुपये लेने के बाद बंद किया काम

उन्होंने बैंक से रुपये निकाल कर उसे दिए। जिसके बाद उन्होंने मार्च में ऑनलाइन और नकद आकिल अहमद को 19 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आकिल ने काम बंद कर दिया। उन्होंने ठेकेदार से संपर्क कर काम पूरा करने को कहा। उसने जल्द काम शुरू करने की बात कही लेकिन उसने काम शुरू नहीं किया।

जिसपर उन्होंने ठेकेदार से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें रुपये वापस न करने की धमकी दी। उन्होंने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में गुंडागर्दी! ऑडी कार हटाने को कहने पर बेकरी कारोबारी की बेरहमी से पिटाई, 1 गिरफ्तार
    Next Article किशोरी के बताए कपड़ों के रंग और नाम से हुई पहचान, आस्था कुंज पार्क गैंगरेप का आरोपी आसिफ गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    Akhilesh Yadav BIG Move : अखिलेश यादव ने चल दिया तगड़ा मास्टरस्ट्रोक…

    समाजवादी पार्टी को महाराष्ट्र में बड़ी राजनीतिक सफलता हाथ लगी है. सपा की विचारधारा, नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    संत प्रेमानंद के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मृत्यु, हत्या या आत्महत्या…जांच में जुटी पुलिस

    मथुरा जिले के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में एक शिष्य की संदिग्ध…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आराधना मिश्रा UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनीं, इमरान मसूद को भी मिली जिम्मेदारी

    लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन और विधानमंडल दल में बड़ा बदलाव किया है। प्रतापगढ़ की रामपुर…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यूपी में तैयारी होगी ‘युवा नीति’, CM योगी बोले- नौजवानों की जरूरतों को समझें

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की एकीकृत युवा नीति को सूबे के युवाओं की…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: वसुंधरा में ठेकेदार की दबंगई: काम अधूरा छोड़कर हड़पे लाखों रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password