jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कच्छ के ‘बंजर’ जमीन पर 1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा अडानी समूह
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कच्छ के ‘बंजर’ जमीन पर 1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा अडानी समूह
व्यापार

कच्छ के ‘बंजर’ जमीन पर 1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा अडानी समूह

News Desk
Last updated: January 12, 2026 10:01 am
News Desk
Share
SHARE

अदाणी ग्रुप अब गुजरात के कच्छ क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है. अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (VGRC) को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि ग्रुप अगले पांच सालों के अंदर कच्छ में 1.5 लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करेगा.

Contents
About The AuthorNews Desk

करण अदाणी ने कहा, “गुजरात वह स्थान है जहां से हमारी यात्रा शुरू हुई और गुजरात ही वह स्थान है जहां हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता टिकी हुई है. इसी आधार पर आगे बढ़ते हुए, अदाणी समूह अगले पांच सालों में कच्छ एरिया में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम अपनी खवड़ा परियोजना को पूरा करेंगे और 2030 तक इसकी पूरी 37 गीगावाट क्षमता को चालू कर देंगे. साथ ही, हम अगले 10 सालों में मुंद्रा में अपनी बंदरगाह क्षमता को दोगुना कर देंगे”.

करण अदाणी ने बताया कि ये निवेश भारत की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं, जिनमें नए रोजगार बनने, औद्योगिक प्रतिस्पर्धा, स्थिरता शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे भारत 2047 के विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है, गुजरात इस राष्ट्रीय परिवर्तन का एक अहम स्तंभ बना रहेगा.

‘मुंद्रा हमारी कर्मभूमि है’

वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (VGRC) को संबोधित करते हुए करण अदाणी ने कहा, “मुंद्रा हमारी कर्मभूमि है, जो आज भारत का सबसे बड़ा कमर्शियल पोर्ट होने के साथ-साथ कॉपर स्मेल्टर और सोलर मैन्युफैक्चरिंग का भी केंद्र है. मुंद्रा दिखाता है कि कैसे लॉन्ग-टर्म विजन न केवल एक क्षेत्र को, बल्कि उद्योगों को भी बदल सकता है. यह न केवल भारत का सबसे बड़ा कमर्शियल पोर्ट और पूरी तरह से इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स गेटवे है, बल्कि भारत के सबसे बड़े कॉपर स्मेल्टर प्लांट, कोल-टू-PVC कॉम्प्लेक्स और सोलर मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स का भी घर है.

दुनिया देखेगी खावड़ा का दम

अदाणी ग्रुप खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित कर रहा है. करण अदाणी ने भरोसा दिलाया कि साल 2030 तक इसकी पूरी 37 गीगावाट क्षमता को शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने इसे केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि दुनिया के लिए भारत का एक स्टेटमेंट बताया कि विकास और पर्यावरण की सुरक्षा साथ-साथ चल सकते हैं.

“अदाणी ग्रुप के लिए, गुजरात सिर्फ इन्वेस्टमेंट का राज्य नहीं है. यह हमारी नींव है. हमारे चेयरमैन गौतम अदाणी, हमेशा से मानते हैं कि हमारे ग्रुप का विकास देश के विकास से अलग नहीं हो सकता.”- करण अदाणी, एमडी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड

विकसित भारत की ओर कदम

एक दशक से ज्यादा समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और 2014 से देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व की करण अदाणी ने सराहना की. पीएम मोदी की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि, “गुजरात ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का असली मतलब दुनिया को सिखाया है. गुजरात में लिए गए तुरंत फैसलों और संस्थानों के प्रति सम्मान ने उद्योगों के फलने-फूलने के लिए एक शानदार माहौल तैयार किया है. बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है. पॉलिसी में स्थिरता वापस आ गई है.”

‘भारत एक उज्ज्वल भविष्य की ओर उभर रहा’

करण अदाणी ने कहा कि, “भारत आज के समय में इन्वेस्ट और मैन्युफैक्चरिंग के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है. ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता का सामना कर रही है, भारत एक उज्ज्वल भविष्य की ओर उभर रहा है, लगभग 8% की वृद्धि दर से विकास कर रहा है, अपने मैन्युफैक्चरिंग आधार का विस्तार कर रहा है और आत्मविश्वास के साथ 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.”

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड किसको किया समर्पित
Next Article ‘पाताल लोक’ के फेम एक्टर प्रशांत तमांग का निधन, बंगाल की CM ममता बनर्जी ने जताया शोक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

कर्मचारियों
व्यापार

सरकारी कर्मचारियों के लिए पेश किया गया नया बैंक खाता, मिलेगा करोड़ों का बीमा और सस्ते लोन जैसी सुविधाएं

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की वित्तीय जरूरतों को एक ही मंच पर पूरा करने के उद्देश्य से वित्त मंत्रालय…

3 Min Read
ताजा खबरराष्ट्रीयव्यापार

सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, मार्केट में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी

सोना और चांदी दोनों की कीमतें भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जबकि प्लैटिनम और पैल्लेडियम…

2 Min Read
व्यापार

अमेरिका से भारत पैसे भेजने पर लगेगा 3.5% टैक्स? ट्रंप के बिल से भारतीयों में चिंता बढ़ी

अमेरिका से भारत पैसे भेजने पर लगेगा 3.5% टैक्स? ट्रंप के बिल से भारतीयों में चिंता बढ़ी वॉशिंगटन/नई दिल्ली, 27…

4 Min Read
व्यापार

ब्राजील की कंपनी से अडानी समूह की बड़ी डील, जेट विमानों के लिए होगा काम

नई दिल्ली : अडाणी समूह ने ब्राजील की प्रमुख वैमानिकी कंपनी एम्ब्रेयर के साथ भारत में उसके क्षेत्रीय जेट विमानों…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: कच्छ के ‘बंजर’ जमीन पर 1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा अडानी समूह
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password