jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बीबीएमबी के बाद अब चंडीगढ़ में 7.19% हिस्सेदारी पर हिमाचल का दावा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा ऐलान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बीबीएमबी के बाद अब चंडीगढ़ में 7.19% हिस्सेदारी पर हिमाचल का दावा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा ऐलान
राज्यहिमाचल प्रदेश

बीबीएमबी के बाद अब चंडीगढ़ में 7.19% हिस्सेदारी पर हिमाचल का दावा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा ऐलान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 7, 2026 8:17 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल के हक की लड़ाई अब बीबीएमबी से आगे चंडीगढ़ तक पहुंचेगी। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक जीत बताते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ में हिमाचल की 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी का दावा मजबूती से उठाने का ऐलान किया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बीबीएमबी में प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई वर्ष 1996 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी। करीब चार दशक के कानूनी संघर्ष के बाद अब प्रदेश को इसका लाभ मिलने जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के तहत बीबीएमबी परियोजनाओं में हिमाचल की 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिकार है।

बकाया ऊर्जा लाभों की गणना और वसूली का मामला लंबित था

तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और सोनिया गांधी के सहयोग से वीरभद्र सिंह सरकार ने इस मामले को न्यायिक मंच पर उठाया था। वर्ष 2011 में भी सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हिस्सेदार के अधिकार को स्वीकार कर क्रियान्वयन के निर्देश दिए थे, लेकिन बकाया ऊर्जा लाभों की गणना और वसूली का मामला लंबित था।

अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत हिमाचल को अगले 20 वर्षों तक प्रतिवर्ष 60 करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी। इससे प्रदेश को हर साल 400 से 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलने का अनुमान है। मंत्री ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि सरकार ने देश के बेहतरीन वकीलों के माध्यम से कानूनी लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि भाखड़ा-नंगल और पोंग बांध के कारण विस्थापित परिवारों के लंबित अधिकारों की लड़ाई भी जारी रहेगी। जल, वन और भूमि संसाधनों पर हिमाचल का उचित अधिकार सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। अब चंडीगढ़ में 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए भी कानूनी और राजनीतिक स्तर पर लड़ाई तेज की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिवाली पर हिमफेड और केडीएफ का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों को एरियर, 5% डीए और बोनस की सौगात
    Next Article पंजाब सीएम भगवंत मान की संभावित पाक यात्रा: पाकिस्तान बोला- अगर मान आना चाहें तो वीज़ा पर करेंगे विचार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विवाद प्रकरण: पुलिस जांच में ऑडियो बना अहम साक्ष्य, वॉयस सैंपल मिलान की तैयारी

    देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े विवाद में पुलिस जांच को आगे बढ़ाने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अंसारी बंधुओं के आवास से 300 मीटर दूर सभा कर सीएम ने भरी चुनावी हुंकार, 2027 में सातों विधानसभा सीटों पर नजर

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक बार फिर साफ किया कि जेल या जहन्नुम ही अपराधियों का ठिकाना है।…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में साइबर ठगी का नया तरीका, आईजीएल प्रतिनिधि बनकर ठगे लाखों

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में आईजीएल गैस कनेक्शन बंद होने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक कारोबारी से 5.52 लाख रुपये की ठगी…

    2 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी इस सप्ताह घोषित

    उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी इस सप्ताह घोषित, संगठन में होंगे आठ उपाध्यक्ष और आठ मंत्री उत्तराखंड भाजपा जल्द ही…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बीबीएमबी के बाद अब चंडीगढ़ में 7.19% हिस्सेदारी पर हिमाचल का दावा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा ऐलान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password